पटना बिहार: बिहार राजनीति के गलियारों में नीतीश कुमार जी के इस्तीफा पर काफी सारे सवाल खड़े हो रहे हैं। साथ में नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के लिए लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रिया भी सामने आ रही है नीतीश कुमार का राज्यसभा जाना और बिहार को सम्राट चौधरी के हाथों में शॉप देना लोगों के अंदर बेचैनी की माहौल पैदा कर दिया है। 2005 से लगातार मुख्यमंत्री पद संभाल रहे नीतीश कुमार के लिए आनंद सिंह ने क्या बोला अपने अंदाज में।
बिहार का असली मालिक कौन ?
मोकामा विधायक अनंत सिंह मीडिया से बात करते हुए अपने अंदाज में बोले की दिल्ली विदेश में थोड़ी है नीतीश कुमार हमेशा से बिहार के मालिक रहे हैं। और उनके नेतृत्व में ही सरकार का गठन हुआ है और बिहार की राजनीति भी संभाली गई है। ऐसे में अगर लोग सोच रहे हैं कि नीतीश कुमार जी हमेशा के लिए बिहार को छोड़कर दिल्ली चले गए हैं और वह बिहार को सम्राट चौधरी के हाथों में सौंप दिए हैं तो ऐसा कुछ नहीं है बिहार का मालिक हमेशा से नीतीश कुमार थे और रहेंगे।
अनंत सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बोला कि नीतीश कुमार जी भले ही राज्यसभा चले गए हो और दिल्ली में हो लेकिन बिहार की राजनीति उनके नेतृत्व से ही चलेगी। उन्होंने बिहार को छोड़ा नहीं है बल्कि बिहार का कार्यभार सम्राट चौधरी जी के हाथों में सौंप हैं। मुख्यमंत्री के सीट पर भले ही सम्राट चौधरी जी को बैठाया गया हो लेकिन बिहार की राजनीति और हम सब को आगे का मार्ग दिखाने वाले नीतीश कुमार जी ही हैं।
अनंत सिंह का यह बयान सारे सवालों को एक बार में जवाब दे देता है, जो सवाल लोगों के मन में चल रहा था कि अब नीतीश राज बिहार से खत्म हो गया और सम्राट राज शुरू हो गया उन सब की बोलती बंद करने के लिए अनंत सिंह ने एक शब्द में जवाब दे दिया कि भले ही नीतीश कुमार बिहार में नहीं है। लेकिन सरकार और उनकी पार्टी उनके नेतृत्व से ही आगे बढ़ेगी उनके विचारधारा ही इस पार्टी का और बिहार की दिशा निर्देश को कायम रखेगी।
अनंत सिंह ने उन सबको एक शब्द में जवाब दे दिया है जो सोच रहे थे कि अब बिहार में भाजपा अपनी सत्ता को बढ़ावा देगी।
निशांत कुमार को जिद नहीं करना चाहिए था। (अनंत सिंह)
जितने लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा था कि नीतीश कुमार जी के बिहार से जाने के बाद निशांत कुमार को उपमुख्यमंत्री भी नहीं बनाया गया उनके साथ छल कपट किया गया है उन सब के बातों को गलत साबित करने के लिए अनंत सिंह ने निशांत कुमार के जिद के ऊपर अपनी स्पष्ट बातें रखी।
अनंत सिंह ने बोला कि निशांत कुमार को बड़ी जिम्मेदारी (उपमुख्यमंत्री, एमएलसी) दिया जा रहा था। लेकिन उन्होंने उस जिम्मेदारी को ठुकरा दिया पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा लाख समझाने पर भी उन्होंने अपनी जिद को आगे रखा। अगर कोई सोचे कि उनसे उपमुख्यमंत्री पद छीन लिया गया है तो ऐसा बिल्कुल नहीं है, बल्कि उस पद को खुद निशांत कुमार ने हीं ठुकराया है। अनंत सिंह ने बताया कि निशांत कुमार चाहते हैं कि वह अपनी मेहनत और लगन से आगे बढ़े।
https://svmbharatnews.com/nishant-kumar-bayan-samrat-chaudhary-bihar-rajniti-update/
अनंत सिंह ने निशांत कुमार के बारे में यह भी कहा कि वह अपने दम पर आगे बढ़कर क्या ही करेंगे उनको तो पार्टी के साथ में रहकर कार्य करना चाहिए था उनको अपने पिताजी श्री नीतीश कुमार जी के पद को संभालना चाहिए था सब कुछ मिलते हुए भी उसको ठुकरा कर अपने दम पर कुछ करना यह तो पागलपन है। (अनंत सिंह )
अनंत सिंह ने यह भी कहा कि वो निशांत कुमार को ठीक से नहीं जानते हैं, और ना ही इस मामले में कभी व्यक्तिगत रूप से उनसे चर्चा हुई है।
अनंत सिंह ने शराबबंदी पर दिया जवाब ?
नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बनने पर बिहार में शराबबंदी को लेकर काफी चर्चा उजागर हो गई है। अलग-अलग खबरों में और लोगों के द्वारा यह चर्चा किया जा रहा है कि अब बिहार में शराब बंदी से मुक्ति मिल सकती है और फिर से बिहार में शराब चालू हो सकता है इस बयान पर अनंत सिंह ने बोला कि नीतीश कुमार जी का यह फैसला बिहार के लिए बेहद ही सराहनीय था और उनके जीवन का सबसे अहम फैसला था।
अनंत सिंह ने कहा कि बिहार में शराबबंदी बेहद जरूरी थी लेकिन अब उसी के कारण छोटे-छोटे बच्चे भी सुखा नशा का शिकार होते जा रहे हैं। और अब बिहार में शराब चालू हो जाए तो ही ठीक है क्योंकि इसी चक्कर में बच्चे और युवक सुखा नशा कर रहे हैं, जो कि उनके जीवन के लिए बेहद ही हानिकारक है। अनंत सिंह ने यह भी कहा कि इस नशा से बिहार को मुक्ति दिलानी है तो इस पर गहरा विचार करना अति आवश्यक है।
हालांकि अनंत सिंह ने यह भी कहा कि शराब चालू कर देना कोई बढ़िया बात नहीं है। लेकिन उसको जड़ से खत्म करना और उसके चक्कर में बच्चे और नौजवान किसी अन्य नशा का शिकार ना हो यह भी देखना सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती भरा समय है।
— समाप्त — (The Ashirvad)













