दिल्ली: पश्चिम बंगाल का चुनाव पूरे भारत के राज्यों के चुनाव में से सबसे चर्चित चुनाव है पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 विधानसभा जो की बहुत ही चर्चा में है 23 अप्रैल 2026 को हुए पश्चिम बंगाल में पहला चरण का मतदान पूरा हो गया है। भारी बहुमत में मतदान होने के बाद लोगों के अंदर यह जानने की जिज्ञासा उठ चुकी है की कौन सी राजनीतिक पार्टी अपना सत्ता पश्चिम बंगाल में परिवर्तन करेगी।
ममता बनर्जी और भारतीय जनता पार्टी के बीच पश्चिम बंगाल के चुनाव को लेकर काफी घमासान रणनीति चल रहा है ममता बनर्जी की पार्टी जो हर हालत में यह चुनाव जीतने की प्रयत्न कर रही है। वहीं भारतीय जनता पार्टी जो इस बार ममता बनर्जी की सरकार को पश्चिम बंगाल से उखाड़ फेंकने की कसम खा ली है अब इन दोनों पार्टियों के बीच टकराव कांटे का है।
चुनाव आयोग के अनुसार पहले चरण में 152 सीटों पर मतदान कराया गया जिसमें कुल 3.6 करोड़ से भी अधिक मतदान किए गए जो की शाम तक 92% तक पहुंच गया और यह आंकड़ा पिछले दशकों के मतदानों से कई अधिक है। पश्चिम बंगाल की जनता इस बार अपने मतदान को सही जगह देने का विचार किया है।
हालांकि पश्चिम बंगाल में हो रहे मतदान के बीच कई जगहों पर पत्थरबाजी, हिंसा और झड़पों कि खबर भी सामने आई एक जगह तो भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के ऊपर हमला भी किया गया उनके साथ हाथापाई के खबर भी सामने आई वहीं भारतीय जनता पार्टी के नेता अग्निमित्रा पॉल के गाड़ी के ऊपर हमला होने की खबर ने पूरी माहौल को गर्म कर दिया।
किसकी बनेगी सरकार ?
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी कि सरकार और भारतीय जनता पार्टी की सरकारों के बीच काफी टकराव चल रहा है एक तरफ ममता बनर्जी जो अपने सत्ता को बचाने के लिए और चौथी बार मुख्यमंत्री पद का शपथ लेने के लिए लगातार प्रयत्न कर रही हैं लगातार लोगों से गुहार लगा रही हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी इस बार हर हालत में अपनी सरकार पश्चिम बंगाल में बनाने के लिए डटकर ममता बनर्जी की सामना कर रही है।
ऐसे में 23 अप्रैल 2026 को हुए मतदान के आंकड़े से लोगों ने यह कहना शुरू कर दिया है कि पश्चिम बंगाल में अबकी बार भाजपा सरकार आएगी क्योंकि जिस प्रकार से पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी का बोलबाला है उसे हिसाब से सबको लगता है कि इस बार का सत्ता परिवर्तन भारतीय जनता पार्टी ही करेगी हालांकि अभी कोई ऑफिशियल राजनीतिक कारों का स्टेटमेंट नहीं आया है जिसके आधार पर बोला जाए की भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल में इस बार अपना सरकार गठित करेगी।
https://svmbharatnews.com/west-bengal-election-2026-phase-1-voting-news/
लेकिन जैसा भारतीय जनता पार्टी का माहौल है और जैसा इनका बोलबाला है उसे हिसाब से लोगों की उम्मीद है और खासकर पश्चिम बंगाल की जनता इस बार भारतीय जनता पार्टी के साथ खुली मन से साथ में खड़ा हुआ दिख रही है ऐसे में सबको अब लगने लगा है कि इस बार का सत्ता परिवर्तन कहीं भारतीय जनता पार्टी ही ना कर दे
सुबेंदु अधिकारी ने क्या बोला ?
नंदीग्राम के प्रत्याशी सुबेंदु अधिकारी जो पिछली बार ममता बनर्जी को हराकर नंदीग्राम से विजई प्राप्त किए थे। वो मीडिया से बात करते हुए बोले की इस बार भारतीय जनता पार्टी को पश्चिम बंगाल में आने से कोई नहीं रोक पाएगा यह वही सुबेंदु अधिकारी हैं जो ममता बनर्जी को उनके ही जगह से हराकर अपने कार्य और जनता के सहयोग से ममता बनर्जी के ही जगह नंदीग्राम से उनको हराकर विजई हुए थे।
सुबेंदु अधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस बार जनता ममता बनर्जी को सबक सिखाएगी लगातार तीन बार मुख्यमंत्री पद ग्रहण करने के बाद भी ममता बनर्जी ने जो लोगों के साथ, पश्चिम बंगाल की जनता के साथ जो दुर्व्यवहार की हैं। और जो सत्ता के मदहोश में आकर पश्चिम बंगाल की जनता के ऊपर अत्याचार की है इसका बदला पश्चिम बंगाल की जनता भारतीय जनता पार्टी को जीता कर लेगी।
सुबेंदु अधिकारी India Today से बात करते हुए बोले की ममता बनर्जी केवल झूठे-झूठे वादे करती हैं और लोगों को बहलाने फुसलाना का काम करती हैं। ममता बनर्जी लगातार तीन बार मुख्यमंत्री रहने के बाद भी लोगों को जैसे का तैसा ही छोड़ दिया उन्होंने एक विशेष समुदाय को पूरा सहयोग दिया है ममता बनर्जी जो दो करोड़ नौकरी देने का वादा की थी वह आज तक भी पूरा नहीं कर पाई
सुवेंदु अधिकारी ने बोला कि आप एक छोटे से पंचायत के अंदर भी जाएंगे तो आपको 100 ऐसे लड़के मिल जाएंगे जो दूसरे राज्य में जाकर कार्य कर रहे हैं और अपना जीवन यापन कर रहे हैं। ममता बनर्जी ने लोगों को केवल झांसा में लाकर अंधेरे में ढकेलने का कार्य किया है, और अबकी बार जनता ममता बनर्जी को माफ नहीं करेगी।
क्या होगी भाजपा की जीत ?
भारत के गृह मंत्री माननीय अमित शाह से जब मीडिया ने पूछा कि क्या इस बार भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन करेगी और क्या इस बार भारतीय जनता पार्टी अपना मुख्यमंत्री पश्चिम बंगाल में बन पाएगी। तब अमित शाह ने जवाब देते हुए कहा कि हमने शुरुआत 2, 3 सीटों से पश्चिम बंगाल में किया था और 72, 73 सीटों तक पहुंच गए ऐसे में अब पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी का सरकार बनाना बहुत ही सरल है।
अमित शाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में किसकी सरकार बनेगी और किसकी सरकार बिगड़ेगी इसका फैसला तो वहां की जनता तय करेगी और अबकी बार जनता ने निश्चय कर लिया है कि ममता बनर्जी की सरकार से छुटकारा पाना और अपने दिक्कतों का निवारण करना है तो भारतीय जनता पार्टी को पश्चिम बंगाल में लाना ही पड़ेगा।
पश्चिम बंगाल की जनता अब ममता बनर्जी की मनमानी और उनकी शासन से परेशान होकर इस बार इनको पश्चिम बंगाल से खदेड़ने का निश्चय कर लिया है। और हमें यह आश्वासन है कि इस बार पश्चिम बंगाल की जनता होशो हवास में भारतीय जनता पार्टी के साथ खड़ी है और भारतीय जनता पार्टी के लोगों को पूरा सपोर्ट भी कर रही है।
पश्चिम बंगाल की हालत
23 अप्रैल 2026 को हुए पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव जो कल 152 सीटों पर पहले चरण का मतदान हुआ उसमे चुनाव आयोग के द्वारा किए गए कड़ी सुरक्षा के बाद भी कई जगहों पर हिंसा और पत्थरबाजी का खबर सामने आया यह हिंसा और पथराओ ममता बनर्जी की सरकार की गरिमा को नीचे गिरने का कार्य किया है। इस झड़प और पत्थरबाजी से साफ पता चलता है कि ममता बनर्जी और उनके लोग इस चुनाव को जीतने के लिए किस हद तक जा सकते हैं
कल पहले चरण के मतदान में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के ऊपर भी पत्थरबाजी और उनके गाड़ी के ऊपर हमला करने का खबर भी सामने आया जो की साफ तौर पर जताता है कि ममता बनर्जी और उनके लोग नहीं चाहते हैं कि पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी आए और पश्चिम बंगाल की हालातो को सुधार सके।
अंततः
23 अप्रैल 2026 को हुए पहले चरण के मतदान से जितने भी अभी तक खबरें सामने आई हैं और जितने भी लोगों को राय सामने आया है उसे साफ तौर पर पता चलता है कि ममता बनर्जी के और भारतीय जनता पार्टी के बीच माहौल काफी गर्म गर्मी का है ममता बनर्जी जोहर हाल में चौथी बार मुख्यमंत्री पद का शपथ लेने के विचार में है वहीं भारतीय जनता पार्टी हर हाल में पश्चिम बंगाल से ममता बनर्जी की सरकार का अस्तित्व खत्म करने का प्रण ले लिया है।
कल का मतदान से पता चल रहा है कि इस बार का चुनावी माहौल काफी बेचीदा है इस बार पश्चिम बंगाल की जनता भी प्रण ली है कि अबकी बार वह बदलाव ,सुरक्षा, शिक्षा और रोजगार जैसे मुद्दों को हमेशा के लिए दबाने से बचने का कार्य करेंगे और अपने वोट को सही जगह उपयुक्त करने का भी कार्य करेगी।
— समाप्त — (The Ashirvad)
