The Ashirvad के द्वारा प्रस्तुत:
पटना (बिहार): भरत तिवारी एनकाउंटर केस – भोजपुर का भरत तिवारी एनकाउंटर (Bharat Tiwari Encounter) केस देशभर में सुर्खियों में रहा, भरत तिवारी के काउंटर को लेकर बिहार ही नहीं पूरे भारत में खलबली मची गई मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अपनी नेतृत्व में सरकार चलाना शुरु किया तो इनके सरकार में पहली ऐसी बड़ी दुर्घटना देखने को मिली
भरत तिवारी का एनकाउंटर कोई साधारण एनकाउंटर नहीं था बल्कि लोगों के कहे अनुसार और तमाम वीडियो और सोशल मीडिया पर पहले सबूत के अनुसार यह पुलिस कर्मियों के द्वारा किया गया एक साजिश एनकाउंटर था जिसका इंसाफ पूरा बिहार चाहता है। हालांकि बिहार सरकार ने सम्राट चौधरी के केस को लेकर पहले ही बड़ी कार्रवाई करने का आदेश दे चुकी है और उनके परिवार जनों को यह आश्वासन भी दिया गया है कि भारत तिवारी के केस में निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से जांच किया जाएगा
भरत तिवारी के परिवार से मिले मुख्यमंत्री सम्राट
शुक्रवार 24 जुलाई को भरत तिवारी के परिवार से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुलाकात की मुलाकात पर उन्होंने परिवारजनों को आश्वासन दिलाया कि भारत तिवारी के साथ इंसाफ होगा और इसके पीछे जो कोई भी है और जिसका भी हाथ था उसकी कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी सम्राट चौधरी ने इस मुलाकात में परिवार जनों के साथ अपनी भावना प्रकट की और इस दुख घड़ी में उन्होंने अपना साथ बनाए रखने का वादा किया
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भारत तिवारी के परिवार जनों से मुलाकात की और तुरंत कई बड़े एक्शन भी लिए जिसमें भारत तिवारी के एनकाउंटर में आरोपी एसडीपीओ राजेश कुमार शर्मा को वापस पुलिस मुख्यालय भेजा गया है। पिछले दिनों राजेश कुमार शर्मा को सरकार ने मद्य निषेध विभाग में डीएसपी बनाया था. भरत तिवारी एनकाउंटर के वक्त वे जगदीशपुर के एसडीपीओ रहे थे।
सरकार ने एक और बड़ा फैसला करते हुए जगदीशपुर के एसडीओ संजीत कुमार को वहां से हटा दिया है. अब संजीत कुमार सामान्य प्रशासन विभाग में योगदान देंगे. जगदीशपुर एसडीओ संजीत कुमार की भूमिका भी भरत तिवारी के मामले में आरोपी के घेरे में थी। सम्राट चौधरी की इस फैसले से परिवार जनों ने अपनी सहमति जताई और कहा कि बिहार सरकार जो फैसला लेगी वह पूरा निष्पक्ष और प्रदर्शित तरीके से लगी उसे पर हमें पूरा विश्वास है।
भरत तिवारी की मां ने लगाया आरोप
जब भारत तिवारी के परिवार जनों ने सम्राट चौधरी से मुलाकात की तब स्वर्गीय भरत तिवारी की माता ने सम्राट चौधरी पर आरोप लगाते हुए कहा कि सारे लोगों ने यही कहा है कि सम्राट चौधरी ही मेरे बच्चे का एनकाउंटर करवाए हैं। भरत तिवारी की माता ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं जब उनसे कहा कि आपने मेरे बेटे को मरवाया है और इसका साक्षी खुद पुलिसकर्मी, डीएसपी, एसपी है, तब सम्राट चौधरी ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है।
स्वर्गीय भरत तिवारी की माता से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि मुझे तो भारत तिवारी के बारे में यह बताया गया था कि भारत तिवारी का मानसिक संतुलन खराब है और वह पहले से ही और स्वस्थ थे ऐसे में मैंने तो उनको अस्पताल में भेज कर उनका इलाज करने का आदेश दिया था ऐसे में यह सवाल ही नहीं उठता कि मैं भरत तिवारी का एनकाउंटर कर आऊंगा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि जिस किसी का भी हाथ स्वर्गीय भरत तिवारी के एनकाउंटर में है उसक ऊपर कार्रवाई होगी
रिटायर्ड जज कर रहे मामले की जांच
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने एक्स पोस्ट में न्याय की बात की है. बता दें कि इस केस में न्यायिक जांच के लिए पटना हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में समिति बनी है. कई गवाहों के बयान दर्ज हो चुके हैं, परिवार इस केस को शुरू से फेक एनकाउंटर बता रहा है। क्योंकि घटना का एक वीडियो पुरे सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें साफ दिखाई दे रहा था कि भारत तिवारी ने खुद को पुलिस कर्मियों के सामने सरेंडर कर दिया था और सरेंडर करने के बाद भी इनका एनकाउंटर कर दिया गया
ऐसे में तमाम सबूतों और कई वीडियो के माध्यम से जो भी सच्चाई का पता चल रहा है उसको लेकर कार्रवाई तेज कर दी गई है और सम्राट चौधरी ने परिवारजनों के साथ खड़ा होकर स्वर्गीय भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने का वादा किया है। हालांकि आगे की घटना की पूरी जांच चल रही है और जो भी जांच का नतीजा सामने आएगा उसी पर बिहार सरकार अपनी फैसला सुनाएगी
स्वर्गीय भरत तिवारी का मामला अब कोर्ट में पहुंच चुका है और बिहार सरकार भी इसमें जांच का प्रक्रिया तेज कर दी है ऐसे में जो भी नतीजा सामने आता है वह पूरे लोगों के सामने पेश किया जाएगा
— समाप्त — 🟥
