UP Teacher Recruitment 2026: यूपी में 12,405 सहायक शिक्षक पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू, जानें पूरी जानकारी

UP Teacher Recruitment 2026 में 12,405 सहायक शिक्षक पदों पर भर्ती और आवेदन शुरू
UP Teacher Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है।

उत्तर प्रदेश: UP Teacher Recruitment 2026, उत्तर प्रदेश में सरकारी शिक्षक की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है उत्तर प्रदेश सरकार ने नई वैकेंसी के तहत कुल 12400 5 सहायक शिक्षक पदों पर भर्ती निकली है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग यानी UPESSC ने सहायक शिक्षक भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 16 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है।

अभ्यर्थी upessc.up.gov.in के जरिए इसमें ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए ऑनलाइन ओटीआर बेस्ड ऑनलाइन एप्लिकेशन सिस्टम लागू किया गया है। केवल इसके जरिए ही आवेदन 15 अक्टूबर 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे। लेकिन फॉर्म भरने से पहले जरूरी डॉक्यूमेंट्स तैयार कर लें। क्योंकि फॉर्म फिलिंग के समय इनकी स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी।

यूपी प्राइमरी टीचर वैकेंसी 2026 डिटेल्स

  • शहरी क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक 11508
  • सहायक अध्यापक संबंध प्राइमरी (अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय) बालक विद्यालय 473
  • सहायक अध्यापक संबंध प्राइमरी (अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय) बालिका विद्यालय 424

इस तरह दोनों श्रेणियों को मिलाकर सहायक शिक्षक के कुल 12,405 पदों पर भर्ती की जानी है। भर्ती का विज्ञापन संख्या 05/2026 बताया गया है।

यहां पर यह समझना अति आवश्यक है कि 14405 पद केवल सहायक शिक्षकों के लिए निकल गया है। हालांकि इसी समय उत्तर प्रदेश में गत के तरफ से 2,607पद अलग से निकल गए हैं जिनका कुल मिलाकर 15,012 पद होते हैं।

आवेदन कब से शुरू हुआ?

सरकार के द्वारा निकाले गए इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की तिथि 16 सितंबर 2026 से ही शुरू कर दिया गया है। अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले One Time Registration यानी OTR की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। उपलब्ध भर्ती जानकारी के अनुसार आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 15 अक्टूबर 2026 है। आवेदन में सुधार के लिए 19 अक्टूबर 2026 तक का समय दिया गया है।

लेकिन फॉर्म भरने से पहले जरूरी डॉक्यूमेंट्स तैयार कर लें। क्योंकि फॉर्म फिलिंग के समय इनकी स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी।

आवेदन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट?

इस भर्ती की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू हो गई है लेकिन ऑनलाइन प्रक्रिया को शुरू करने से पहले अपने कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट तैयार कर ले जिनकी लिस्ट आपके सामने जारी किया गया है।

नवभारत टाइम्स के द्वारा जारी की गई लिस्ट

  • हाई स्कूल (10वीं) मार्कशीट
  • इंटरमीडिएट (12वीं) मार्कशीट
  • ग्रेजुएशन पहले, दूसरे और तीसरे साल की मार्कशीट
  • बीटीसी/डीएलएड/बीएलएड/डिप्लोमा सर्टिफिकेट
  • सीटेट सर्टिफिकेट (अगर लागू हो)
  • यूपी टेट सर्टिफिकेट
  • जाति प्रमाण पत्र (OBC/ST/SC)
  • ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट
  • स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित का प्रमाण पत्र
  • उत्तर प्रदेश मूल निवास प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • ईमेल आईडी
  • पासपोर्ट साइज फोटो ग्राफ
  • हस्ताक्षर

आवेदन करने से पहले उम्मीदवार अपनी पढ़ाई-लिखाई की योग्यता, शिक्षक बनने की ट्रेनिंग और जरूरी पात्रता परीक्षा की शर्तें जरूर जांच लें। इन पदों के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और शिक्षक पात्रता पूरी करना जरूरी है।

आवेदन कैसे करें?

UP Teacher Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार सबसे पहले UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां OTR प्रक्रिया पूरी करने के बाद संबंधित Assistant Teacher Recruitment 2026 आवेदन लिंक को खोलें।

इसके बाद मांगी गई व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें। आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें, निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करें। आवेदन पूरा होने के बाद उसकी कॉपी या रसीद सुरक्षित रखना उपयोगी रहेगा।

OTR क्या है?

OTR का मतलब है “One Time Registration” यानी एक बार रजिस्ट्रेशन। यह ऐसा रजिस्ट्रेशन है जिसमें उम्मीदवार अपनी नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल, आधार/पहचान और शैक्षणिक जानकारी जैसी जरूरी जानकारी एक बार दर्ज करता है। इसके बाद जब भी संबंधित भर्ती का फॉर्म भरना हो, तो कई जानकारी दोबारा भरने की जरूरत कम हो सकती है।

OTR क्यों जरूरी है?

UPESSC की इस भर्ती प्रक्रिया में One Time Registration यानी OTR महत्वपूर्ण है। अभ्यर्थी को आवेदन फॉर्म भरने से पहले OTR प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके बाद लॉगिन करके भर्ती के लिए आवेदन किया जा सकता है।

आवेदन के दौरान उम्मीदवार को अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और मांगे गए दस्तावेजों से संबंधित विवरण भरना होगा। फोटो और हस्ताक्षर जैसे जरूरी दस्तावेज भी आयोग के निर्देश के अनुसार अपलोड करने पड़ सकते हैं।

अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सावधानी

सरकारी भर्ती से जुड़ी जानकारी में सबसे जरूरी बात है कि उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें। सोशल मीडिया पर चल रही हर जानकारी को सही मानना उचित नहीं है। यह अफवाह भी हो सकती है। इसलिए सरकार के द्वारा प्रस्तुत किया गया विवरण को देखें जिसमें आपको पुरी गाइड लाइन दीया गया है।

आवेदन करने से पहले पद का नाम, कुल रिक्तियां, योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण, शुल्क, परीक्षा कार्यक्रम और दस्तावेजों से जुड़ी शर्तों की जांच करें। अगर आवेदन फॉर्म में कोई जानकारी गलत भर जाती है तो सुधार की उपलब्ध अवधि और नियमों को भी देखना चाहिए।

इसके अलावा उम्मीदवार किसी भी अनधिकृत व्यक्ति या वेबसाइट को अपने व्यक्तिगत दस्तावेज और लॉगिन संबंधी जानकारी साझा न करें। सरकार के द्वारा जारी किया गया वेबसाइट और लिंक से हीं आवेदन करे, किसी भी अंजाने लिंक या वेबसाइट पर भरोसा ना करें

महत्वपूर्ण: आवेदन पूरा होने के बाद उसकी कॉपी या रसीद सुरक्षित रखना उपयोगी रहेगा।

📌 यह भी पढ़ें

अंततः

उत्तर प्रदेश में 12,405 सहायक शिक्षक पदों की भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है जो प्राथमिक शिक्षक के पद पर सरकारी या सहायता प्राप्त विद्यालयों में नियुक्ति की तैयारी कर रहे हैं। सरकार के द्वारा जारी की गई नियमों के तहत अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2026है।

छात्र आवेदन करने से पहले अपनी जरूरी डॉक्यूमेंट तैयार कर ले और आवेदन करते समय ध्यान पूर्वक अपने हर एक बातों को ध्यान से पढ़े ताकि त्रुटि की कोई गुंजाइश न हो

महत्वपूर्ण: आवेदन सरकार के द्वारा जारी किया गया वेबसाइट और आधिकारिक लिंक से ही करें अन्यथा आपका एक गलत कदम आपके सारे डॉक्यूमेंट और आपकी सारी जानकारी दूसरे जगह पर लीक किया जा सकता है।

SVM Bharatnews की सलाह है कि सरकारी नौकरी से जुड़ी किसी भी खबर में आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।

पूरी खबर और ऐसे ही लेटेस्ट अपडेट पढ़ने के लिए Google पर सर्च करें — SVMBharatnews.com

          — समाप्त — 🟥

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *