दिल्ली: कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर फोन टैप का आरोप लगाया, राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करके और Ask Me सेशन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी को खोली बहस की चुनौती दी। और राहुल गांधी प्रधानमंत्री मोदी के ऊपर आरोप लगाते हुए यह भी कहे की मेरे पूरे आरोपो का सबूत मेरे फोन में है जिसको प्रधानमंत्री मोदी टैप करवा रहे हैं।
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को आमने-सामने बहस करने की चुनौती भी दी है। उनके इस बयान के बाद देश की राजनीति में एक बार फिर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच बयानबाजी तेज हो गई है।
राहुल गांधी का क्या है आरोप?
राहुल गांधी ने शुक्रवार, 13 नवंबर को सोशल मीडिया पर जारी वीडियो और इंस्टाग्राम के Ask Me सेशन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी को खुली बहस की चुनौती दी। राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री उनको देश विरोधी कहते हैं और आरोप लगाते हैं कि मैं देश के नही के लिए कार्य करता हूं तो ऐसे में मैं प्रधानमंत्री मोदी को चुनौती देता हूं कि अगर दोनों नेताओं के बीच आमने-सामने बयान बाजी होती है तो पूरी सच्चाई देश के सामने आ जाएगी
राहुल गांधी ने अपने फोन की ओर इशारा करते हुए बताया कि मेरे फोन में मेरे सारे आरोपों का सबूत है जिसको प्रधानमंत्री मोदी को पता है और इसी कारण से प्रधानमंत्री मोदी मेरा फोन टाइप करवा रहे हैं। हालांकि राहुल गांधी की फोन टैपिंग को लेकर अभी तक कोई पुख्ता सबूत नहीं मिला है जिससे यह आरोप सिद्ध हो सके कि प्रधानमंत्री के द्वारा राहुल गांधी का फोन टैप करवाया जा रहा है।
प्रधानमंत्री मोदी को दी खुली बहस की चुनौती
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को चुनौती देते हुए कहा कि मैं प्रधानमंत्री के साथ आमने-सामने बैठकर बहस करना चाहता हूं। और इसके लिए वह किसी भी समय और कोई भी जगह मुझे बुला ले मैं आने के लिए तैयार हूं। राहुल गांधी का कहना है कि दोनों नेताओं से आमने-सामने सवाल पूछा जाएगा इसके बाद से जनता खुद तय कर लेगी की कौन सही है और कौन गलत है।
राहुल गांधी ने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री मोदी को पता है कि इस बहस से उनकी राजनीतिक कैरियर पर गहरा प्रभाव पड़ सकता है। हालांकि राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जिसको चाहे उसको निर्णायक बना सकते हैं।
राहुल गांधी किन मुद्दों पर करना चाहते हैं बस?
राहुल गांधी के द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को खुला चुनौती देने के बाद उन्होंने कुछ मुद्दों का जिक्र किया जिस पर उन्होंने बताया कि कौन-कौन से मुद्दे हैं जिन पर प्रधानमंत्री से राहुल गांधी बहस करना चाहते हैं और उनमें से कुछ मुद्दों का उन्होंने जिक्र किया जिसमें,
अणानी समूह से जुड़ा राजनीतिक सवाल, संसद में विपक्ष को बोलने के लिए अधिक समय क्यों नहीं दिया जाता, भारत चीन के रिश्ते पर भी होगी बहस, भारत की आर्थिक व्यवस्था और विदेशी प्रभाव, अमेरिका के साथ चुपचाप डील कैसे हो गया, और राहुल गांधी का सबसे बड़ा मुद्दा वोट चोरी जिस पर उन्होंने कहा कि वोट चोरी को लेकर वह प्रधानमंत्री से डायरेक्ट बात करना चाहते हैं कि चुनावी प्रक्रिया के नाम पर कैसे लोगों का वोटर लिस्ट से नाम काटा जा रहा है।
राहुल गांधी ने कहा कि इन सारे मुद्दों पर वह प्रधानमंत्री से खुलकर चर्चा करना चाहते हैं। और इसलिए प्रधानमंत्री जहां भी जिस भी मंच पर उनको बुलाएंगे वह जाएंगे और इन सारे मुद्दों पर उनसे बहस करेंगे ताकि जनता के सामने सर सच्चाई आ सके और जनता खुद तय कर सके कि कौन सही है और कौन गलत है?
विपक्ष के ऊपर भाजपा का पलटवार
राहुल गांधी के खुली चुनौती वाले बात पर पहले भी भाजपा के कोई नेताओं ने जवाब दिया है जिसमें उन्होंने साफ तौर पर राहुल गांधी से कहा है कि बात करने के लिए सांसद बना है। और राहुल गांधी के हर सवालों का जवाब संसद में दिया जाएगा राहुल गांधी प्रधानमंत्री को खुली चुनौती देकर चाहते हैं कि बीच चौराहे पर बुलाकर संवाद किया जाए तो यह किसी प्रकार से सही नहीं है।
यह काम केवल राहुल गांधी कर सकते हैं, हालांकि हम नियम और कैदी कानून से चलना जानते हैं इसलिए हर बात करने के लिए सांसद बनाया गया है। और जो भी बात होगा संसद में ही होगा, गृह मंत्री अमित शाह ने तो राहुल गांधी के ऊपर पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी जब चाहे तब समय तय कर ले और एक निश्चित समय बुलाकर संसद में उनके सारे सवालों का जवाब दे दिया जाएगा ताकि यह भी संतुष्ट हो जाए।
SIR और वोट चोरी जैसे मुद्दे को लेकर ग्रह मंत्र में सर ने कहा कि वह संसद में बात करने के लिए और सवालों का जवाब देने के लिए तैयार हैं।
वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ के बस्तर में CRPF के कार्यक्रम के दौरान राजनीतिक दलों और संगठनों में कथित रूप से मौजूद ‘दिमागी नक्सलियों’ का जिक्र किया था। इसके बाद राहुल गांधी ने भी प्रधानमंत्री पर निशाना साधा था।
अंततः
राहुल गांधी के फोन टैपिंग के आरोप और प्रधानमंत्री मोदी को खुली बहस की चुनौती ने एक बार फिर देश की राजनीति में नई चर्चा शुरू कर दी है। हालांकि प्रधानमंत्री के ऊपर लगाए गए राहुल गांधी के द्वारा इन आरोपों का अभी तक कोई पुख्ता सबूत सामने नहीं आया है जिससे यह आप प्रसिद्ध हो सके और कहा जा सके कि प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा राहुल गांधी का फोन टैप करवाया जा रहा है।
हालांकि देखना होगा कि प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा राहुल गांधी के द्वारा दिए गए इस चुनौती पर किस प्रकार की प्रतिक्रिया देती है और क्या राहुल गांधी के द्वारा दिए गए चुनौती को स्वीकार करके राहुल गांधी के साथ आमने-सामने बैठकर सवाल जवाब करना चाहती है या नहीं
— समाप्त —🟥
