UP Election 2027: ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का गठबंधन, अखिलेश यादव की बढ़ेगी मुश्किल? जानिए पूरी रणनीति

ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद ने 2027 यूपी चुनाव के लिए सामाजिक परिवर्तन मोर्चा गठबंधन का ऐलान किया
Owaisi Chandrashekhar Azad Alliance

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश 2027 विधानसभा का चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है राज्य में चुनाव को लेकर हलचल तेज होती जा रही है। और अब इस राजनीतिक हलचल में एक ऐसा मोड़ आ गया है जिसको देखकर भाजपा और समाजवादी पार्टी दोनों के कान खड़े हो चुके हैं।

भाजपा को उत्तर प्रदेश से हटाने के लिए और समाजवादी पार्टी को उनकी रास्ता दिखाने के लिए AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष एवं सांसद चंद्रशेखर आजाद ने हाथ मिला लिया है।

इन दोनों के आपसी संबंध मजबूत होता देख भाजपा और समाजवादी पार्टी की चिंता बढ़ती जा रही है। दोनों पार्टी प्रमुख एक दूसरे के साथ कंधे से कंधे मिलाकर चलना और एक दूसरे के समर्थन में रेलिया और लगातार मोर्चे निकल रहे हैं। जिसमें अधिकतम लोगों को अपने साथ जोड़ना और भाजपा और समाजवादी पार्टी के खिलाफ वोट करने के लिए प्रेषित कर रहे हैं।

इस ऐलान के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक नए राजनीतिक मोर्चे की चर्चा शुरू हो गई है। अब सवाल यह है कि क्या ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद की यह जोड़ी 2027 के चुनाव में कोई बड़ा बदलाव ला पाएगी? क्या इससे समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की चुनावी रणनीति प्रभावित होगी? आइए पूरी खबर विस्तार से समझते हैं।

ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद ने क्यों मिलाया हाथ?

उत्तर प्रदेश की राजनीति में दलित और मुसलमान की भूमिका अहम मानी जाती है ऐसे में यह दोनों लोग आप उसे संबंध को और मजबूत करके अपने समर्थकों का वोट किसी और के पास न जाए उसके लिए दोनों ने हाथ मिला लिया और एक दूसरे के समर्थक बनकर खड़े हो गए

असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM लंबे समय से उत्तर प्रदेश में अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने की कोशिश कर रही है। वहीं चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी भी दलितों, युवाओं और सामाजिक रूप से पिछड़े वर्गों के मुद्दों को लेकर राजनीति करती रही है।

दोनों लोगों का मानना है कि यही समय है जब उत्तर प्रदेश में ऐसे लोगों की आवाज को मजबूत किया जाए जिनकी बात सुनने के लिए सरकार मजबूर हो और एक नया चेहरा भी उभर कर सामने आए इसी उद्देश्य के साथ दोनों पार्टियों ने सामाजिक परिवर्तन मोर्चा बनाने का फैसला लिया है।

चंद्रशेखर आजाद हो सकते हैं मुख्यमंत्री पद का चेहरा?

दोनों पार्टी के गठबंधन के ऐलान में सबसे ज्यादा चर्चा चंद्रशेखर आजाद को लेकर है दोनों पार्टी के विचारधारा के बाद यह माना जा रहा है कि चंद्रशेखर आजाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री चेहरा के लिए दोनों पार्टी के ओर से नियुक्त किया जा सकते हैं। यहां तक ओवैसी ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में चंद्रशेखर आजाद को गठबंधन का मुख्यमंत्री चेहरा घोषित कर दिए हैं।

योर फैसला इसलिए मजबूत माना जा रहा है क्योंकि एक तरफ सत्ताधारी पार्टी भाजपा और विपक्षीय पार्टी समाजवादी पार्टी दोनों की ऑपोजिट टकरा काफी तेज देखा जा रहा है जहां पर समाजवादी पार्टी बीजेपी को उत्तर प्रदेश से हटाने के लिए और अपना सियासी सत्ता जमाने के लिए फिर से काम में लग चुकी  है।

अब चंद्रशेखर आजाद के सामने एक और सबसे बड़ी जिम्मेदारी है कि अपने पार्टी के साथ-साथ गठबंधन को भी राज्य में विस्तार करना और उसकी मजबूती से लोगों के साथ खड़ा करना यह सबसे बड़ी अब जिम्मेदारी बन चुकी है।

भाजपा के सामने है बड़ी टेंशन?

उत्तर प्रदेश में लगातार फिर से अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए भाजपा दिन-रात एक करके मेहनत कर रही है और लोगों के साथ मिलकर अपनी सरकार को फिर से उत्तर प्रदेश में मजबूती के साथ आगे बढ़ाने के लिए लगी हुई है, ऐसे में उनके सामने अब दो चुनौतियां खड़ी हो चुकी है। एक तरफ विपक्ष पार्टी समाजवादी पार्टी जो भाजपा को हर हाल में उत्तर प्रदेश से हटाने की पर्यटन में है।

वहीं दूसरी ओर ओवैसी और आजाद का गठबंधन भाजपा के लिए नए मुश्किल खड़ा कर सकता है। क्योंकि दोनों ही पार्टी अपने-अपने लोगों को भाजपा के खिलाफ खड़ा होने के लिए लगातार लोगों से मिल रहे हैं और उनको भाजपा के खिलाफ वोट करने के लिए कह रहे हैं।

लेकिन किसी भी गठबंधन की असली ताकत केवल बड़े नेताओं की मौजूदगी से तय नहीं होती। इसके लिए मजबूत संगठन, स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ता, उम्मीदवारों का चयन और जनता का भरोसा भी जरूरी होता है।

अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी के लिए क्या है चुनौती?

ओवैसी और चंद्रशेखर के गठबंधन से केवल भाजपा को ही नुकसान नहीं होने वाला बल्कि अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी के सामने भी कई सारी मुश्किलें खड़ी हो चुकी है। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी प्रमुख विपक्षी दलों में शामिल है। पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव 2027 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को चुनौती देने की तैयारी कर रहे हैं।

अब अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी के सामने मुश्किल यह खड़ा हो चुका है कि इन दोनों का गठबंधन भाजपा और समाजवादी पार्टी पर कितना गहरा असर डाल सकता है और इससे समाजवादी पार्टी को कितना धक्का लगा सकता है। वह तो आने वाले चुनावी और रणनीति से ही पता चल जाएगा

राजनीतिक जानकारों के सामने अब एक बड़ा सवाल है कि यह गठबंधन चुनाव में कितना प्रभाव डाल पाएगा। हालांकि अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि इससे समाजवादी पार्टी को कितना नुकसान होगा। इसका जवाब चुनावी उम्मीदवारों, सीटों के बंटवारे और जनता के समर्थन से ही सामने आएगा।

कांग्रेस और समाजवादी पार्टी भी इसे करेंगे गठबंधन

आजाद और ओवैसी के गठबंधन में एक सबसे खास बात यह देखा जा रहा है कि इन दोनों ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को भी अपने साथ गठबंधन में जुड़ने के लिए नेवता भेजा है। हालांकि इन दोनों पार्टी प्रमुख की ओर से अभी कोई भी जवाब नहीं आया है। यह नेवता केवल कांग्रेस और समाजवादी पार्टी तक की सीमित नहीं है बल्कि आजाद और ओवैसी का कहना है कि गठबंधन के लिए उनके दरवाजे हर पार्टी के लिए खुली हुई है।

इन दोनों लोगों का कहना है कि अगर कोई पार्टी बीजेपी को सत्ता में आने से रोकते हैं और उत्तर प्रदेश में दोबारा सरकार बनाने नहीं देती है तो उनके लिए हमारा दरवाजा हमेशा खुला रहेगा वह जब चाहे तब जाकर हमारे साथ गठबंधन कर सकते हैं।

इस बयान के बाद उत्तर प्रदेश में संभावित राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चा और तेज हो गई है। हालांकि फिलहाल समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की तरफ से इस नए मोर्चे के साथ किसी औपचारिक गठबंधन का ऐलान नहीं हुआ है।

📌 यह भी पढ़ें

अंततः

ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का गठबंधन नाग केवल समाजवादी पार्टी पर प्रभाव डालेगा बल्कि भाजपा के साथ आने वाले उत्तर प्रदेश 2027 का विधानसभा के ऊपर भी काफी गहरा प्रभाव डाल सकता है। इन दोनों लोगों का आपसी गठबंधन कई पार्टियों के लिए भारी पड़ने वाला है तो कई लोगों के साथ मिलकर बीजेपी को सत्ता में आने से रोकने का भी कार्य करेगा यह गठबंधन

ओवैसी और आजाद ने कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और अन्य पार्टियों को भी गठबंधन के लिए न्योता भेजा है। और अपना दरवाजा हमेशा के लिए खुलकर रख दिया है हालांकि उनका एक ही मकसद है जो भी लोग उनके साथ गठबंधन में आएंगे उनका मकसद होगा भाजपा को उत्तर प्रदेश में सरकार बनने से रोकना और अपने सरकार का पुनः निर्माण करना।

हालांकि अब देखना होगा कि 2027 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में इन दोनों लोगों का गठबंधन कितना गहरा प्रभाव छोड़ता है और कितने लोगों को अपने गठबंधन के माध्यम से अपनी ओर आकर्षित करता है।

          — समाप्त — 🟥

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *