Hanuman Ansh Movie: भारतीय सिनेमा में फिल्मों का एक अलग ही दुनिया है एक्शन थ्रिलर फिल्म जो लोगों के द्वारा बेहद पसंद किया जाता है लेकिन इन्हें बीच भारतीय सिनेमा में धार्मिक और आध्यात्मिक कहानियों पर आधारित फिल्मों की अपनी अलग पहचान रही है। लोग धार्मिक और पुराने पौराणिक कहानियों पर आधारित फिल्में देखना बेहद पसंद करते हैं।
हालांकि वह बात अलग है कि कभी-कभी वह फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कमल नहीं कर पाती क्योंकि उसके बनाने का तरीका और लोगों के जुड़े हुए नजरिया का मिलन कभी हो ही नहीं पता है। 2023 में ए आदि पुरुष जो रामायण के घटित कहानियों पर आधारित थी यह 700 करोड़ के बजट में बनी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हो गई
वजह की, लोगों के नजरिए में जिस प्रकार से रामानंद सागर जी ने अपने रामायण को प्रस्तुत किया और जिस प्रकार से रामायण की महिमा का व्याख्या किया, उसे हिसाब से तो आदि पुरुष में कुछ भी नहीं दिखाया गया आदि पुरुष में रामायण से जुड़ा एक अलग ही दुनिया दिखाया गया जो लोगों को पसंद नहीं आया और लोगों के भावनाओं के साथ यह फिल्म थोड़ा भी सटीक नहीं बैठा
लेकिन वही प्रशांत वर्मा के डायरेक्शन में बनी हनुमान मूवी जिसमें लीड रोल में तेज सज्जा भगवान हनुमान के महिमा का प्रचम लहराते हुए फिल्म में दिखाए गए, यह फिल्म एक छोटे से बजट में बनने के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर काफी बड़ा मुकाम हासिल किया और लोगों को यह फिल्म बेहद पसंद भी आई। हनुमान का तारीफ करते हुए लोगों ने कहा कि बजट चाहे कितना भी ज्यादा या कितना भी काम क्यों ना हो, लेकिन अगर उसको लोगों के नजरिए के हिसाब से बनाया जाए तो वह मूवी बॉक्स ऑफिस पर हमेशा सुपरहिट साबित होती है।
Hanuman Ansh से लोगों का प्रेम
एक और फिल्म 7 अगस्त 2026 को रिलीज होती है सिनेमा घर में हनुमान अंश के नाम से, जिसका क्रेज मार्केट में ठीक-ठाक था लेकिन उतना भी नहीं था जितना कि यह फिल्म सिनेमा घर में आता ही बवाल मचा दिया। एक छोटी सी बजट में बनी फिल्म जिसका बजट 1 करोड़ 80 लाख रुपए है। यह फिल्म सिनेमा घर में आते ही सारे दर्शकों के दिलों पर राज करने लगा
भले ही इस फिल्म का बजट छोटा है मगर जब से या फिल्म सिनेमा घर में दस्तक दिया है तब से इस फिल्म का भोपाल दिन पर दिन बनता जा रहा है इस मूवी को लोगों ने इतना पसंद किया की एक छोटे से बजट होने के बाद भी यह फिल्म अभी तक 7 करोड़ से ज्यादा का कमाई कर चुकी है और सिनेमा घर में इसको देखने के लिए दर्शकों की लाइन लगती जा रही है।
हनुमान अंश को लोगों ने इतना पसंद किया है कि यह मूवी पैसा तो कमा रही है साथ में इसके जो डायरेक्टर हैं विशाल चतुर्वेदी उनका भी बेहद नाम हो गया है क्योंकि इतने कम पैसे में इतनी शानदार फिल्म बना देना जो लोगों को पसंद ही नहीं उनके दिमाग में या फिल्म पूरी तरह छप जाए यह अपने आप में बहुत बड़ी बात है।
हनुमान अंश की कहानी किस पर आधारित है?
बहुत से लोगों के मन में अभी सवाल चल रहा होगा की हनुमान अंश किसके ऊपर आधारित है क्योंकि हनुमान नाम से पता चलता है कि यह भगवान हनुमान जी के ऊपर आधारित है लेकिन इसमें किन की महिमा का बखान किया गया है।
अभी तक जितने लोग भी इस फिल्म को देखे होंगे उनको तो पता चल गया होगा कि इसमें किन के दिव्य शक्ति का प्रचम दिखाया गया है, लेकिन बहुत से लोग नहीं जानते हैं तो उनको बता दे कि यह फिल्म बाबा नीम करोली के ऊपर आधारित है जिनके जीवन की अपार महिमा और भगवान हनुमान जी का इनके ऊपर आशीर्वाद का दिव्या कहानी इस फिल्म में दिखाने की कोशिश की गई है।
Hanuman Ansh को सिर्फ एक सामान्य बायोपिक की तरह पेश नहीं किया गया है। फिल्म की कहानी भक्ति, सेवा, प्रेम और आध्यात्मिक अनुभवों के इर्द-गिर्द आगे बढ़ती है। फिल्म से जुड़े आधिकारिक विवरण में इसे नीब करौरी बाबा के जीवन और शिक्षाओं से प्रेरित cinematic journey बताया गया है। कहानी में सेवा, करुणा और मानवता को विशेष महत्व दिया गया है।
दर्शकों के बीच हनुमान अंश की चर्चा
दर्शकों के बीच हनुमान अंश की बेहद चर्चा हो रही है। लोगों को या फिल्म इतनी पसंद आ रही है कि कम स्क्रीन मिलने के बाद भी इस फिल्म को देखने के लिए लोग लाइनों में खड़े हो रहे हैं यह केवल एक फिल्म नहीं है बल्कि निर्मलता और भक्ति का प्रतीक है जहां पर लोगों को उचित सादगी से इस फिल्म को दिखाया जा रहा है जी सादगी से इसकी कहानी को लोगों ने सुना हुआ है।
लोगों के बीच इस फिल्म की इतनी चर्चा है कि लोग डायरेक्टर का धन्यवाद करते हुए कह रहे हैं कि एक तरफ अरबों रुपए लगाकर अध्यात्म के नाम पर ऐसे फिल्म दिखाए जाते हैं। जिसको देखकर बेहद अंदर से गुस्सा आता है, कि धर्म और पौराणिक घटनाओं के आधार पर ऐसे भी फिल्म बनाए जाते हैं जिनकी वास्तविकता उसे कहानी से बेहद अलग होती है।
लेकिन एक तरफ हनुमान अंश है, जिसका इतना कम बजट होने के बाद भी इस फिल्म को इतनी बेहतरीन तरीके से बनाया गया है कि इस फिल्म को एक बार देखो या 100 बार देखो फिर भी मन नहीं भरता बार-बार देखने का मन करता है।
कौन-कौन कलाकार हैं?
फिल्म में Shobhinaw Satyaa ने नीब करौरी बाबा का किरदार निभाया है। Vihaan Shedge युवा महाराज जी की भूमिका में दिखाई देते हैं, जबकि Chandan Anand, Purnima Tiwari और Anil Rastogi भी अहम किरदारों में हैं।
फिल्म के निर्देशक Vishal Chaturvedi हैं और कहानी, स्क्रीनप्ले तथा डायलॉग्स का क्रेडिट भी उन्हें दिया गया है। फिल्म का निर्माण Swambhu Media Network के बैनर तले हुआ है।
क्या इस फिल्म का दूसरा भाग भी आएगा?
पहला चैप्टर को देखकर अब लोग मेकर्स से सवाल पूछ रहे हैं कि क्या इस फिल्म का दूसरा चैप्टर भी आएगा हालांकि दूसरा चैप्टर को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हुई है। मेकर्स ने अभी तक इसके दूसरे पाठ को लेकर कोई भी ऐसा खुलासा नहीं किया है जिससे लगे कि इसका दूसरा पाठ भी आएगा
हालांकि जितने भी फिल्म के एक्सपोर्ट हैं, उनका कहना है कि फिल्म के पहले चैप्टर का जो करेज दिखाई दे रहा है। और इसकी जो कमाई हुई है उसको बरकरार रखते हुए मेकर्स इसके दूसरे भाग का विचार कर सकते हैं। लेकिन जब तक मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आता तब तक इस पर कोई भी चर्चा करना व्यर्थ होगा
अंततः
हनुमान अंश भले ही छोटी बजट में बनी हो लेकिन इसके बावजूद भी यह फिल्म लोगों के दिलों पर राज कर रही है। नीम करोली बाबा जी की शक्ति को इतने निर्मल और अध्यात्म तरीके से इस फिल्म में प्रस्तुत किया गया है कि इसकी कहानी लोगों के दिमाग में तुरंत छाप जा रही है।
यह केवल एक फिल्म नहीं है बल्कि लोगों के साथ जोड़ी एक भक्ति प्रेम और श्रद्धा का प्रतीक है जिसको लोग अपने शुद्ध विचार और प्रेम की भावना से इस फिल्म को देखकर भेद प्रसन्न हो रहे हैं। इस फिल्म की कहानी के साथ-साथ लोगों को इस फिल्म का गाना भी बेहद पसंद आ रहा है।
— समाप्त — 🟥
