Toxic Box Office Collection Day 1: गीतू मोहन दास के डायरेक्शन में बनी टॉक्सिक को लेकर जितने भी लोग यह बोल रहे थे, कि यह फिल्म एडल्ट सीन से भरी हुई है। और इसको देखकर बेहद शर्म आ रही है और यह फिल्म कुछ अच्छा कमाई नहीं करेगी इसके पहले दिन की कमाई से ही सबको पता चल जाएगा की यह फिल्म फ्लॉप होगी या हिट होगी
लेकिन हित का तो नहीं पता बाकी पहले दिन के कमाई से यह तो पता चल गया है कि नॉर्थ हो या साउथ हो हर जगह रॉकिंग स्टार यश की क्रेच कितना ज्यादा है। साउथ सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups ने सिनेमाघरों में रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत की है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Toxic ने पहले दिन worldwide करीब ₹140.75 करोड़ का gross collection किया है। वहीं भारत में फिल्म ने करीब ₹101.10 करोड़ का net collection दर्ज किया है। India gross की बात करें तो यह आंकड़ा करीब ₹120.75 करोड़ बताया गया है।
यश की पिछली फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 जो काफी सुपरहिट साबित और इसके बाद टॉक्सिक को लेकर जनता काफी उम्मीद लगा कर बैठी थी दर्शन का मानना था कि यश की टॉक्सिक सिनेमा घर में आते ही बवाल मचा देगी और कमाई के मामले में या फिल्म कई फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ देगी
और हुआ वैसा ही फिल्म अपने पहले दिन में वर्ल्डवाइड से 140.75 करोड़ का कमाई करके यह साबित कर दिया कि यश का क्रेज केवल साउथ में नहीं बल्कि नॉर्थ में भी कितना ज्यादा है। लेकिन केवल क्रेज और टॉक्सिक का कमाई देख कर ही फिल्म के बारे में अंदाजा नहीं लगाया जा सकता फिल्म को लेकर जो प्रतिक्रिया दर्शन की ओर से मिल रही है वह काफी निराशाजनक है।
Toxic ने पहले दिन कितने करोड़ कमाए?
Toxic के Day 1 Collection को लेकर सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म ने भारत में सभी भाषाओं को मिलाकर लगभग ₹101.10 करोड़ net की कमाई की है। India gross collection करीब ₹120.75 करोड़ बताया गया है, जबकि worldwide gross collection ₹140.75 करोड़ के आसपास पहुंच गया।
कौन सी भाषा में कितना कमाया?
- हिंदी – 55.00 करोड़
- कन्नड़ – ₹23.30 करोड़
- मलयालम – 1.30 करोड़
- तामील – 5.50 करोड़
- तेलगु – 16.00 करोड़
टॉक्सिक कमाई 140.75 करोड रुपए से ज्यादा तो हुआ है लेकिन इसमें सबसे खास बात यह है कि इसका केवल हिंदी भाषा से कमाई 55 करोड रुपए हुआ है। जो की यह दर्शाता है कि टॉक्सिक को लेकर हिंदी ऑडियंस कितनी ज्यादा उतावली है टॉक्सिक न केवल यश की फिल्म है बल्कि इसको भी केजीएफ की तरह ही हिंदी ऑडियंस की तरफ से अपार प्यार मिल रहा है।
इससे साफ पता चलता है कि यश का नाम केवल कन्नड़ और साउथ में ही नहीं चलता बल्कि यह पैन इंडिया सुपरस्टार बन चुके हैं जिनका की हिंदी ऑडियंस से ज्यादा लगाव है। हिंदी ऑडियंस इनको सुपरस्टार का ताज पहनाया है और इनकी हर फिल्मों का बेसब्री से इंतजार भी करती है।
Worldwide Box Office पर Toxic का बड़ा रिकॉर्ड
टॉक्सिक 140.75 करोड़ का कमाई करके उन सारी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है जो अभी भारतीय सिनेमा में सबसे ज्यादा ओपनिंग लेने का ताज पहन कर बैठे थे इन सारे फिल्मों में पहले दिन में सबसे ज्यादा ओपनिंग लेने वाली कोई फिल्म है तो वह है। पुष्पा 2 द रूल जो वर्ल्ड वाइड से 294 करोड़ का कमाई करके एक रिकॉर्ड सेट कर दिया है जिसको तोड़ना किसी के भी बस की बात नहीं
लेकिन भले ही पुष्पा 2 का रिकॉर्ड ना टूटा हो लेकिन इसके बावजूद भी यश ने टॉक्सिक से बाकी सारी फिल्मों का रिकॉर्ड जरूर तोड़ दिया है जो अभी तक सबसे ज्यादा ओपनिंग लेने वाले फिल्म का ताज पहन कर बैठे थे और खुद को सबसे पावरफुल समझ रहे थे।
टॉक्सिक की कहानी लोगों को कितनी पसंद?
भले ही टॉक्सिक 140.75 करोड़ का वर्ल्ड वाइड से ओपनिंग लिया हो इसके बावजूद भी इसकी कहानी को लेकर दर्शन खुश नजर नहीं आ रहे हैं दर्शकों का कहना है कि टॉक्सिक का जो कहानी है, वह अप्रिडिक्टेबल है। जो किसी को समझ में ही नहीं आ रही। यह कहानी थिएटर में बैठे लोगों को इतना उलझा दे रही है की या तो लोग टिकट के पैसे छोड़कर बीच में उठ जा रहे हैं या फिर टिकट का पैसा दिए हैं इसलिए पूरा फिल्म आंखे बंद करके देख रहे हैं।
दर्शकों का कहना है कि इसमें यश की जो परफॉर्मेंस है वही थोड़ी ठीक-ठाक लग रही है, वरना जितने भी स्टार कास्ट हैं उनकी परफॉर्मेंस से लग रहा है। जैसे की सुस्त शरीर में आत्मा का वास हो गया हो, दर्शकों ने प्रतिक्रिया देते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करके कहा कि टॉक्सिक में सबसे ज्यादा एडल्ट सीन डाला गया है जो की फैमिली के साथ बैठकर तो आदमी कभी नहीं देख सकता
जितना मजा केजीएफ और केजीएफ 2 देख कर आया शायद उससे ज्यादा शर्मिंदगी टॉक्सिक को देखकर हो रहा है। टॉक्सिक में जितने भी बोल्ड सीन है, वह बच्चों और फैमिली के लिए हानिकारक है। टॉक्सिक में कहानी के साथ-साथ इसकी बोल्ड सीन भी लोगों को काफी ज्यादा निराश कर रही है।
Reviews का बॉक्स ऑफिस पर क्या असर होगा?
टॉक्सिक वाले ही पहले दिन में अच्छा खासा ओपनिंग ली हो लेकिन जितने भी दर्शक इस फिल्म को पहले दिन में देखने गए थे उन सब ने अपने-अपने अंदाज में सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया है जिस्म फिल्म का रिव्यू किया गया है और जितने भी वीडियो दर्शकों के द्वारा देखने को मिल रहा है लगभग सभी में कहानी को लेकर लोग अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नाराजगी जाता रहे हैं।
लोगों का बोलना है कि टॉक्सिक की कहानी ना तो किसी को समझ में आ रही है। और ना ही देखकर अंदर से कुछ अच्छा महसूस हो रहा है। थिएटर में फिल्म देखने जाने पर और फिल्म देख कर बाहर निकलने पर दोनों में ही बहुत ही अंतर है। अंदर जाते समय जितनी उत्सुकता रहती है उससे ज्यादा इस बात की चिंता रहती है की फिल्म कब खत्म हो और लोग थिएटर से बाहर निकले
दर्शकों के इस रिव्यू से फिल्म पर असर तो जरुर पड़ेगा क्योंकि जो लोग अभी तक फिल्म नहीं देखे हैं और वह रिव्यू देख रहे हैं तो कहीं ना कहीं वह फिल्म ना देखने का मन अवश्य बना लेंगे क्योंकि सबको पता है कि जब पैसे लगाने के बाद भी फिल्म अच्छी खासी ना हो और देखने में मजा ना आए तो क्या फायदा एक न एक दिन इंटरनेट या ओट पर आएगी फिर वहां देखकर अपना तालाब मिटा देंगे
अंततः
टॉक्सिक की कमाई भले हीं करोड़ में हुई हो और पहले दिन में भले ही सारे फिल्मों का रिकॉर्डतोड़ दिया हो, भले ही यह करोड़ का बिजनेस कर लिया है। लेकिन इसके बावजूद भी इसकी कहानी दर्शन को पसंद नहीं आ रही और इसलिए दर्शक इंटरनेट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कह रहे हैं कि टॉक्सिक अपनी बजट को भी रिकवर कर ले या 500 करोड़ भी काम ले तो टॉक्सिक के लिए बहुत बड़ी बात हो जाएगी
फिल्म की कमाई पहले दिन अच्छी खासी हो जाती है। लेकिन जब कहानी ही लोगों को उलझन में डाल देती है। तो दूसरे दिन की कमाई थोड़ी धीरे हो जाती है और बजट को भी रिकवर करना बड़ा मुश्किल हो जाता है। लेकिन टॉक्सिक यश की फ़िल्मे है, और भोले कहानी लोगों को पसंद ना आए लेकिन टॉक्सिक यश के नाम पर ही अच्छा खासा पैसा कमा लेगी
— समाप्त — 🟥
