UP Election 2027: चिराग पासवान का बड़ा ऐलान, 403 सीटों पर चुनाव की तैयारी; गठबंधन या अकेले?

चिराग पासवान का यूपी की 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी को लेकर बड़ा ऐलान
चिराग पासवान का यूपी की 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी को लेकर बड़ा ऐलान

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश विधानसभा 2027 का चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है सारे दल अपनी अपनी चुनावी रणनीति दिन पर दिन मजबूत करते जा रहे हैं एक तरफ भाजपा जो अपने नेतृत्व वाली सरकार का तीसरी बार पुनः गठन करने के लिए जोड़ लग रही है वहीं विपक्ष या दाल से समाजवादी पार्टी भी उत्तर प्रदेश में दोबारा से वापसी के लिए एड़ी से चोटी तक का जोड़ लगा दी है।

भाजपा और समाजवादी पार्टी की रणनीति लड़ाई अभी जारी ही है कि इन दोनों के बीच में ही एक तीसरे ने कदम रख दिया है। बिहार की पार्टी रामविलास पासवान की पार्टी लोग जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता चिराग पासवान जो की केंद्रीय मंत्री भी हैं उन्होंने उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है इसके बाद उत्तर प्रदेश के चुनाव में एक और नया और अनोखा रणनीति देखने को मिल सकता है।

चिराग पासवान का चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान

उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि उत्तर प्रदेश में चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) 2027 का विधानसभा चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी कर चुकी है। चिराग पासवान ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश में वह चुनाव लड़ने के लिए उनकी पार्टी दल पूरा तैयारी कर लिए हैं। और इस बार का चुनाव वह उत्तर प्रदेश में स्वतंत्र तरीके से लड़ेंगे

चिराग पासवान ने मीडिया से बात करती हुई कहा कि या तो गठबंधन हो या गठबंधन न हो लेकिन इसके बावजूद भी वह उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए पूरी तैयारी कर लिए हैं। और इस बार का उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में वह अपने पार्टी के साथ मैदान में उतरेंगे, हाल के चिराग पासवान ने यह अस्पष्ट नहीं किया कि वह स्वयं उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में खड़े होंगे या अलग-अलग उम्मीदवारों को अपना चेहरा बनकर खड़ा करेंगे

403 विधानसभा सीट पर लड़ेंगे चुनाव

चिराग पासवान ने मीडिया से बात करते हुए यह स्पष्ट कर दिया कि उत्तर प्रदेश की विधानसभा चुनाव में वह कुल 403 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे हालांकि 403 सीटों पर वह कौन-कौन उम्मीदवार उतरेंगे इसका अभी तक स्पष्टीकरण उन्होंने नहीं दिया। लेकिन इसके बावजूद भी कुछ लोगों ने यह अरमान लगा लिया है कि चिराग पासवान उत्तर प्रदेश में भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं।

बिहार में उन्होंने पहले ही भाजपा की सरकार के साथ अपनी कई बार नाराजगी जाता चुके हैं। उन्होंने कई बार बिहार में भाजपा के कई ऐसे मुद्दों को खारिज कर उस पर अपना स्पष्टीकरण देते हुए उसका कई बार विरोध किया है। और इसी वजह से कुछ राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि चिराग पासवान उत्तर प्रदेश में भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे ना कि समाजवादी पार्टी के खिलाफ

भाजपा से है नाराजगी

चिराग पासवान ने जब से उत्तर प्रदेश विधानसभा में चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। तबसे कुछ राजनीतिक विशेषज्ञों ने यह अरमान लगना शुरू कर दिया है कि चिराग पासवान उत्तर प्रदेश में चुनाव समाजवादी पार्टी के खिलाफ नहीं लड़ेंगे बल्कि यह भाजपा के खिलाफ लड़ेंगे क्योंकि उन्होंने बिहार में कई बार भाजपा सरकार के कोई नियमों का खंडन करते हुए उसका विरोध किया है।

हालांकि चिराग पासवान ने भाजपा को लेकर कोई भी ऐसा बयान नहीं दिया है जिससे उनके बातों से यह स्पष्ट किया जाए कि उनके उत्तर प्रदेश में विरोध बीजेपी के खिलाफ होने वाला है। क्योंकि वह भाजपा और केंद्र में बैठे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफी सम्मान करते हैं। चिराग पासवान ने भले ही बिहार सरकार की कुछ नियमों का विरोध किया हो मगर वह कभी बीजेपी का विरोध करते हुए नहीं दिखे हैं। ऐसे में यह कहना कि भाजपा का विरोध में चिराग पासवान चुनाव लड़ेंगे यह सही नहीं है।

चिराग पासवान ने यह भी ऐलान किया है कि अगर कोई पार्टी उनके साथ गठबंधन करने की सोचती है फिर चाहे वह भाजपा ही क्यों ना हो तो वह उसके लिए भी तैयार है और अगर कोई नहीं करना चाहती है तो उससे भी चिराग पासवान की पार्टी को कोई दिक्कत नहीं होगा। क्योंकि वह स्वयं स्वतंत्र तरीके से चुनाव लड़ेंगे और उसके लिए वह पहले से ही तैयारी कर रहे हैं।

चिराग पासवान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनको युवाओं का समर्थन काफी ज्यादा मिल रहा है और युवा चाहते हैं कि चिराग पासवान उत्तर प्रदेश में स्वतंत्र तरीके से चुनाव लड़े और उनको पूरी युवा सपोर्ट करेंगे इसी समर्थन को लेकर चिराग पासवान उत्तर प्रदेश में कई अलग-अलग जगह पर युवाओं को इकट्ठा करके उनके साथ डायरेक्ट संवाद कर रहे हैं। उन्होंने यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से शुरू किया जहां पर हजारों के तादाद में छात्र और युवा उनसे संवाद करने के लिए उपस्थित थे।

और आगे भी विधानसभा चुनाव के समय तक चिराग पासवान उत्तर प्रदेश के कइ जगह पर जाकर युवाओं के साथ बात करके उनके दिक्कतों को समझेंगे और उनके साथ स्वतंत्र तरीके से चुनाव लड़ने की तैयारी करेंगे। चिराग पासवान ने अपने बयान के माध्यम से यह कहा है कि वह किसी पार्टी का विरोध नहीं कर रहे हैं वह युवाओं के दिक्कतों को दूर करने और उनके भविष्य को सुधारने के लिए वह चुनाव लड़ रहे हैं और उनके साथ में पूरे युवा खड़े हैं।

📌 यह भी पढ़ें

अंततः

चिराग पासवान का उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ना भाजपा के लिए कितना फायदेमंद या हानिकारक साबित होगा वह तो आने वाले चुनावी समय में ही तय होगा। हालांकि चिराग पासवान के बातों से यह तो स्पष्ट हो गया कि वह किसी पार्टी के समर्थन के साथ खड़े होकर चुनाव नहीं लड़ेंगे बल्कि वह अकेले स्वतंत्र तरीके से चुनाव लड़ेंगे चाहे उनके साथ कोई गठबंधन कर या ना करें

लेकिन चिराग पासवान ने भाजपा के विरोध में चुनाव लड़ने का ऐलान नहीं किया है उन्होंने अपने बयान में जी नहीं कहा है कि वह भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं या किसी पार्टी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं उन्होंने अपने बयान में साफ तौर पर कहा है कि वह युवाओं के लिए चुनाव लड़ेंगे युवा का समर्थन उनके साथ हैं।

          — समाप्त — 🟥

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *