बेगूसराय में महिला से दुष्कर्म और मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल होने के बाद मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बेगूसराय होटल कांड में मुख्य आरोपी रोहित कुमार सहनी की गिरफ्तारी
बेगूसराय के होटल में महिला से कथित दुष्कर्म और मारपीट के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है।

बेगूसराय (बिहार): बिहार के बेगूसराय में एक होटल के अंदर एक महिला के साथ कथित तौर पर मारपीट और दुष्कर्म का वीडियो सामने आया है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कैसे एक दरिंदा उसे लड़की को होटल के अंदर जबरन लेकर गया और उसके बाद उसको मारपीट के वीडियो बनाया और उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद और लड़की के द्वारा दिए गए बयान के आधार पर बेगूसराय की पुलिस ने उसे आरोपी को ढूंढ कर निकाला और उसको गिरफ्तार किया साथ में लड़की का मेडिकल रिपोर्ट और उसके बयान के आधार पर केस दर्ज करके इसके ऊपर कारवाई करने का प्रक्रिया शुरू कर दिया गया।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस और मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक घटना 27 सितंबर 2026 की है। शिकायत के अनुसार, महिला स्वयं सहायता समूह से जुड़े काम के सिलसिले में बाहर निकली थी। आरोप है कि रास्ते में उसकी मुलाकात विक्रम कुमार साहनी से हुई, जिसके बाद उसे मोटरसाइकिल से ले जाया गया। महिला ने आरोप लगाते हुए बताया कि विक्रम उसको पहले होटल में ले गया उसके बाद उसको रोहित कुमार के हाथों सौंप दिया।

इसके बाद वीडियो के आधार पर और महिला के बयान पर रोहित कुमार पहले तो इस महिला के साथ बदतमीजी की और इसको मारा पीटा उसके बाद इसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। महिला ने बताया कि उसने कई बार रोहित से गुहार लगाई और उसको छोड़ने की बात की, कई बार उसने गिड़गिड़ाया की मुझे छोड़ दो मुझे जाने दो हालांकि रोहित ने ऐसा कुछ नहीं किया और उसने उसके साथ जबरदस्ती की उसको मारा पीटा और उसका पूरा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।

पुलिस ने कैसे की कार्रवाई?

मामले की शिकायत मिलने के बाद नगर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। इसके बाद जांच के लिए विशेष टीम बनाई गई और होटल तथा डिजिटल साक्ष्यों की जांच शुरू की गई।

पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी रोहित कुमार को समस्तीपुर के मोहिउद्दीननगर से पकड़ा गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद उसे बेगूसराय लाया जा रहा था, इसी दौरान उसने शौचालय जाने की बहन करते हुए वहां से भागने की कोशिश की और घायल हो गया। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि उसके घायल होने की वजह भागने की कोशिश थी, किसी पुलिस मुठभेड़ की नहीं।

वीडियो वायरल होने की भी जांच

पुलिस ने उस मोबाइल फोन को भी जब्त किया है, जिससे कथित तौर पर वीडियो रिकॉर्ड किए जाने की बात सामने आई है। मामले में वीडियो के प्रसार से जुड़े डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है। होटल से भी फोरेंसिक साक्ष्य जुटाए गए हैं। महिला के मुताबिक रोहित ने उसके साथ दुष्कर्म और मारपीट का वीडियो बनाकर स्वयं सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। जिसकी अभी पुलिस पूरी तरह से छानबीन कर रही है।

पुलिस की जांच में होटल के CCTV फुटेज को भी महत्वपूर्ण साक्ष्य माना जा रहा है। NDTV की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर महिला और आरोपी के होटल में आने-जाने के समय की जानकारी सामने रखी है। पुलिस जांच और शिकायत में बताए गए घटनाक्रम के बीच कुछ बिंदुओं को भी जांचा जा रहा है।

दोनों आरोपी गिरफ्तार

पुलिस बयान और मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इसमें जो दो मुख्य आरोपी थे विक्रम कुमार साहनी और रोहित कुमार इन दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और वीडियो के आधार पर और लड़की के बयान के आधार पर इन दोनों के ऊपर कारवाई भी शुरू हो गई है।

यह मामला आने के बाद एक बार फिर से बिहार में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चर्चा तेज हो गया है क्योंकि यह पहली घटना नहीं है जिस पर इतनी चर्चा और तेजी देखने को मिल रही हो इससे पहले बिहार में कुछ ही दिनों के अंदर लगातार कई ऐसे मामले सामने आए हैं जिसमें नाबालिक लड़कियों के साथ दुष्कर्म और घिनौना काम को अंजाम देने का वीडियो काफी सोशल मीडिया पर फैला हुआ देखा गया है।

बिहार सरकार पर उठा सवाल?

बिहार में यह कोई पहली घटना नहीं है बल्कि कुछ ही दिनों के अंदर जमुई, बाघा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर और बेगूसराय जैसे कई जगहों पर लड़कियों और महिलाओं के साथ दुष्कर्म और उनके साथ मारपीट का वीडियो और कई ऐसे मामले सामने आए हैं। जिसमें पुलिस ने काफी समझदारी और सूझबूझ के साथ आरोपियों को पकड़ा है और उनके ऊपर कारवाई की जा रही है।

हालांकि इसी बीच अब लोगों ने यह सवाल करना शुरू कर दिया है।

  • क्या फिर से बिहार में जंगल राज शुरू हो गया है?
  • क्या फिर से बिहार में लड़कियां और महिलाएं सुरक्षित नहीं है?
  • क्या फिर से बिहार में महिलाएं घर से बाहर निकलने में डरेंगी ?

क्योंकि कुछ ही दिनों के अंदर लगातार ऐसे मामले सामने आ रहे हैं जिसको लेकर महिलाओं और आम जानते के बीच दर का माहौल बना हुआ है क्योंकि जब इतनी कड़ी सुरक्षा और इतनी शक्ति दिखाने के बाद भी अगर महिलाओं के साथ लगातार ऐसी घटनाएं हो रहे हैं तो सरकार को इस पर जवाब तो देना पड़ेगा

लगातार ऐसी घटना सामने आने के बाद बिहार की जनता बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से एक सवाल कर रही है?

कि क्या यही आपका महिलाओं और बहन बेटियों के प्रति सुरक्षा व्यवस्था है कि कुछ ही दिनों के अंदर लगातार ऐसे दुष्कर्म भरी घटना देखने को मिल रही है। क्योंकि एक घटना और उसके साथ हुए कार्रवाई के बाद दूसरा घटना तो नहीं होना चाहिए हालांकि लगातार उसके बाद कई ऐसे मामले सामने आए हैं तो क्या यही आपकी सुरक्षा नीति है?

लोगों ने सम्राट चौधरी से यह भी पूछा कि क्या अब आप अपने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे क्योंकि आपने एक वीडियो में यह कहा था कि जिस दिन किसी बहन-बेटी को कोई राह चलते छेड़ने की कोशिश कर देगा तो अगले सुबह सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे तो क्या अब इतनी घटना सामने आने के बाद क्या अब आप अपने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे?

📌 यह भी पढ़ें

अंततः

बिहार में लगातार कुछ ही दिनों के अंदर महिलाओं और नाबालिक बच्चियों के साथ दुष्कर्म और मारपीट का मामला सामने आ चुका है जिसके बाद पूरे बिहार की जनता के अंदर आक्रोश भरा हुआ है लोग लगातार सरकार से सवाल कर रहे हैं कि क्या अब सरकार महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा को लेकर कोई भी समाधान नहीं निकल सकती क्योंकि भाजपा अपने आए दिन बयान में यह कहा करती है कि हमारी सरकार में बहन बेटियों के साथ कोई भी दुष्कर्म करने की कोशिश करता है तो उसका अंजाम बहुत ही बुरा होगा

लेकिन यहां तो एक के बाद एक ऐसी घटना सामने देखने को मिल रही है तो वैसे में भाजपा और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी इन आरोपियों के साथ और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर क्या कदम उठाने वाले हैं?

सरकार की बयान बाजी और सरकार के द्वारा दिए गए बयान के आधार पर लोगों का यह सवाल लाजिमी है क्योंकि सरकार ने जिस प्रकार से महिलाओं की सुरक्षा को लेकर अपना बयान देते हुए यह कहा था कि हमारे राज्य में महिलाओं और बच्चियों के ऊपर कोई नजर उठाकर भी नहीं दिख सकता वहां पर कुछ ही दिनों के अंदर महिलाओं और बच्चियों के साथ दुष्कर्म जैसे बड़ी घटना सामने आ चुकी है।

ऐसे में अब सरकार आरोपियों के साथ क्या करेगी और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर और क्या नए कदम उठाएगी यह देखना और सरकार की ओर से क्या इन घटनाओं पर नया अपडेट आता है वह बाकी है?

          — समाप्त — 🟥

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *