राहुल गांधी ने सुनाई सोनिया और राजीव गांधी की प्रेम कहानी, बयान पर BJP और कांग्रेस में सियासी घमासान

Rahul Gandhi Sonia Gandhi Rajiv Gandhi Love Story News
राहुल गांधी ने सुनाई सोनिया और राजीव गांधी की प्रेम कहानी

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का इन दोनों एक बयान काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस बयान के बाद भाजपा को एक नया मुद्दा मिल गया है कांग्रेस के ऊपर हमला बोलने का और कांग्रेस के बाकी नेताओं को जवाब देने का

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging: A Journey of Love’ के विमोचन कार्यक्रम में राहुल गांधी ने अपने माता-पिता, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और सोनिया गांधी के रिश्ते से जुड़ी कुछ पुरानी यादें साझा कीं। राहुल गांधी ने अपने बयान ने बताया कि वह अपने घर पर अक्सर भोजन के समय अपने मन को अपने पिताजी के गोद में बैठकर भोजन करते हुए देखते थे।

राहुल गांधी को उसे समय यह सारी चीज नॉर्मल लगती थी। और उनको ऐसा लगता था कि अन्य घरों में भी ऐसा ही होता होगा, लेकिन जब वह अपने दोस्तों के घर जाते थे तब उनको ऐसा देखने को नहीं मिलता था जिसके बाद उनका काफी आश्चर्य भी होता था।

हालांकि राहुल गांधी के इस बयान के बाद अब सोशल मीडिया पर काफी हलचल मच चुकी है। एक तरफ भाजपा जो राहुल गांधी की बयान को लेकर अपनी आलोचना भरी प्रतिक्रिया दे रही है, तो वहीं दूसरी ओर खुद राहुल गांधी सोशल मीडिया पर आकर अपने बयान का सफाई देते हुए सारे सवालों का जवाब दे रहे हैं।

सोनिया गांधी के किताब लॉन्चिंग के समय राहुल गांधी ने क्या कहा

इन दोनों सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging: A Journey of Love’ जो काफी चर्चित बनी हुई है। चर्चा का विषय यह नहीं है की किताब को लोग पढ़ने के लिए उत्सुक हैं बल्कि चर्चा का विषय यह है कि सोनिया गांधी के इस किताब में कोई ऐसे मुद्दों का खुलासा किया गया है जिसको पढ़कर लोग काफी हैरान हो रही है।

इस किताब को लेकर कई जगह विवाद भी खड़ा हो चुका है। हालांकि सोनिया गांधी के इस किताब के प्रमोशन में भारत के कई बड़े दिग्गज नेताओं को बुलाया गया था।

16 नवंबर को दिल्ली में हुई सोनिया गांधी की किताब का प्रमोशन जहां पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन लड़के और देश के तमाम विपक्ष नेता इस आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे।

इस किताब प्रमोशन आयोजित कार्यक्रम में राहुल गांधी स्टेज को संभालते हुए कहा कि वह आज कोई भी राजनीतिक बात नहीं करने वाले, बल्कि वह अपनी बचपन और अपने परिवार के कुछ अनसुनि किशोर को लोगों के सामने साझा करेंगे। और इन्हीं किस्सों में से राहुल गांधी का यह अनसुनी बात जो अभी काफी ज्यादा सोशल मीडिया पर बवाल मचाया हुआ है।

राहुल गांधी ने बताया कि अक्सर परिवार के साथ भोजन करते समय अपनी माता को हमेशा अपने पिता की गोद में बैठकर ही भोजन करते हुए पाए थे और यह सब इनका नॉर्मल लगता था।

उन्होंने यह भी बताया कि बचपन में उन्होंने अपने माता-पिता को केवल एक बार आपस में बहस करते देखा था। यह घटना उस समय की थी, जब राजीव गांधी फोन पर कैप्टन अमरिंदर सिंह से बात कर रहे थे और सोनिया गांधी उनसे कुछ कह रही थीं।

राजीव गांधी के निधन के बाद बदल गई थी सोनिया गांधी की जिंदगी

राहुल गांधी अपनी भाषण के दौरान अपने पिता राजीव गांधी के निधन के बाद परिवार पर पड़े असर के बारे में भी बात करते हुए कहा कि उनके पिता के समय उनकी माता काफी हंसमुख और मिलनसार रहती थी। लेकिन पिता के निधन के बाद वह बदल गई थी वह काफी गंभीर और शांत रहने लगी थी।

उन्होंने अपनी मां के संघर्ष और हिम्मत की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने जीवन में कई कठिन परिस्थितियों का सामना किया। राहुल गांधी ने अपनी मां को संबोधित करते हुए कहा कि उनके पिता को उन पर बहुत गर्व होता।

राहुल गांधी की बयान पर बीजेपी की प्रतिक्रिया

राहुल गांधी के द्वारा अपने माता-पिता के जीवन पर कह गए वाक्यांश को लेकर भाजपा के कई नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सीआर केसवन ने सोनिया गांधी की किताब को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि किताब के जरिए कांग्रेस के पुराने राजनीतिक विवादों और घटनाओं को अलग नजरिए से पेश करने की कोशिश की गई है।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी राहुल गांधी की टिप्पणी पर सोशल मीडिया के माध्यम से प्रतिक्रिया दी। उन्होंने राहुल गांधी के बयान और बाद में भगवान शिव तथा माता पार्वती की मूर्ति से जुड़ी पोस्ट पर सवाल उठाए।

हालांकि यह भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक बयान बाजी है इससे सोनिया गांधी के निजी जीवन को लेकर कोई भी औपचारिक टिप्पणी या कोई भी अभद्रता से बात नहीं की गई है।

सोनिया गांधी की किताब पर मचा बवाल

सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging: A Journey of Love’ को लेकर काफी विवाद चल रहा है। इस किताब में कोई ऐसी अनसुनी बातों को दर्शाया गया है जिसको पढ़कर कुछ लोग अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस और कांग्रेस के राजनीतिक कैरियर पर सवाल खड़ा कर रहे हैं।

सोनिया गांधी कई जगह अपने रिश्ते और कांग्रेस के राजनीतिक कैरियर को लेकर भारत के प्रति निष्ठा और कर्म का बात कही है। सोनिया गांधी के किताब में एक जगह यह भी दर्शाया गया है कि राजीव गांधी का सपना था मथुरा कॉरिडोर बनाने का

सोनिया गांधी की किताब को लेकर विपक्ष के कई राजनेता प्रमोशन और लोगों को किताब पढ़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। हालांकि वहीं दूसरी और भाजपा और कुछ लोग सोनिया गांधी की किताब को बेफिजूल और कांग्रेस की राजनीतिक कैरियर को फिर से चमकाने के लिए कोशिश बता रहे हैं।

📌 यह भी पढ़ें

अंततः

राहुल गांधी के द्वारा अपने माता-पिता के रिश्ते को अटूट और परिवार के आपसि निजी संबंध को साझा करते हुए लोगों से बताया तो वहीं दूसरी ओर भाजपा के कुछ नेताओं ने राहुल गांधी के बयान को लेकर सोनिया गांधी की किताब पर सवाल खड़ा कर दिए।

हालांकि राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लोगों को जवाब देते हुए उन्होंने लिखा कि डर, गुस्सा और नफरत लोगों के दिलों में ऐसा जाल बना देते हैं, जो उन्हें प्यार को महसूस करने और व्यक्त करने से रोकता है।

फिलहाल कांग्रेस और भाजपा के बीच सोनिया गांधी की किताब को लेकर बयान बाजी तेज है अब देखना यह दिलचस्प होगा कि आने वाली समय में दोनों दालों में कौन सी राजनीतिक मुद्दा सबसे गर्म माहौल बनाती है और कौन सा दल भारी पड़ता है।

          — समाप्त — 🟥

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *