West Bengal Election 2026: दूसरे चरण की वोटिंग आज, ममता बनर्जी और बीजेपी की सबसे बड़ी लड़ाई!

West Bengal Election 2026 second phase voting live update Mamata Banerjee vs BJP Bhabanipur seat battle thumbnail
West Bengal Election 2026 में दूसरे चरण की वोटिंग आज, भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी vs बीजेपी की सबसे बड़ी जंग।

दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 का आज दूसरा और अंतिम चरण का मतदान हो रहा है। यह मतदान पूरे भारतवर्ष के लिए सबसे अहम और सबसे खास माना जा रहा है दूसरे चरण में कुल 142 सीटों पर अंतिम मतदान किया जा रहा है जिसमें करोड़ों की संख्या में लोग अपना मतदान अपने पार्टी को देने के लिए लाइनों में खड़े हैं। पश्चिम बंगाल का यह चुनाव अब तक का सबसे भीषण चुनाव माना जा रहा है।

एक तरफ ममता बनर्जी की त्रिमूल कांग्रेस पार्टी और दूसरी और भारतीय जनता पार्टी के बीच भयंकर टकरा देखने को मिल रहा है एक तरफ ममता बनर्जी जो भारतीय जनता पार्टी को जड़ से उखाड़ फेंकने के कम को लेकर पश्चिम बंगाल के लोगों का सहयोग मांग रही है वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी ममता बनर्जी के तानाशाही से छुटकारा दिलाने के लिए और पश्चिम बंगाल को एक नई दिशा दिखाने के लिए लोगों से अपील कर रही है।

पश्चिम बंगाल का यह चुनाव अपने दूसरे चरण में आते-आते काफी भयानक मोड़ ले लिया है एक तरफ ममता बनर्जी के जितने भी कार्य करता या सपोर्टर हैं वह भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों को और भारतीय जनता पार्टी के साथ खड़े लोगों को सरेआम धमकी और अपने तानाशाही का प्रकोप दिखा रहे हैं। कोई ऐसी खबर भी आए हैं जिसमें कहा जा रहा है कि त्रिमूल के कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी के लोगों के ऊपर हमला कर दे रहे हैं।

दूसरे और अंतिम चरण में पश्चिम बंगाल में हो रहे विधानसभा चुनाव में सुरक्षा को लेकर पहले चरण से ज्यादा मजबूती दिखाई गई है पश्चिम बंगाल में चुनाव को शांतिपूर्ण कराने के लिए लगभग 41000 से ज्यादा भूत बनाए गए हैं जहां पर 2400 से ज्यादा केंद्रीय सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं ताकि इस चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से कराया जा सके।

भवानीपुर सीट पर सबसे बड़ी जंग

भवानीपुर पूरे पश्चिम बंगाल के चुनाव में सबसे चर्चित जगह माना जा रहा है हालांकि यह पहले भी काफी चर्चित रहा है ममता बनर्जी जो खुद भवानीपुर से भारतीय जनता पार्टी को टक्कर देने के लिए मैदान में उतरी हुई है वहीं ममता बनर्जी को खुलेआम चुनौती देते हुए भवानीपुर से Suvendu Adhikari बीजेपी की ओर से कड़ी चुनौती दे रहे हैं। ममता बनर्जी और Suvendu Adhikari के बीच भवानीपुर के जीत को लेकर काफी घमासान चल रहा है।

भवानीपुर से पहले भी ममता बनर्जी को Suvendu Adhikari ने एक जबरदस्त टक्कर दिया था जहां से ममता बनर्जी को हर का सामना करना पड़ा था और इस बार का चुनाव एक ऐसा मोड़ लिया है जहां पर यह निर्णय करना असंभव हो गया है कि इस बार का भवानीपुर कौन फतह करेगा। ममता बनर्जी जो भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को भवानीपुर से पूरी तरह पछाढ़ने के लिए मैदान में उतरकर डटकर सामना कर रही हैं।

वहीं भाजपा भी ममता बनर्जी को इस बार पश्चिम बंगाल से हमेशा के लिए हटाने का कसम खा लिया है भाजपा इस बार प्रतिज्ञा ली है कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की तानाशाही अब नहीं चलेगी। पश्चिम बंगाल की जनता इस बार ऐसे उम्मीदवार को पश्चिम बंगाल की सत्ता सौंपना चाहती है जो निष्पक्ष और सही तरीके से पश्चिम बंगाल के लोगों के लिए कार्य करें

चुनावी मतदान में छेड़ छाड़

पश्चिम बंगाल में हो रहे भाजपा और ममता बनर्जी के बीच कांटे का टकराव में ऐसा आप सामने देखने को आया है त्रिमूल भारतीय जनता पार्टी के निशान को कई ईवीएम मशीनों पर गायब करने या छेड़छाड़ करने का काम किया है। बीजेपी ने आरोप लगाया कि कई बूथों पर ईवीएम मशीन से कमल के निशाना वाला बटन ही गायब कर दिया गया है।

आरोप है कि कमल के ऑप्शन वाले बटन पर टेप लगा है, जिससे लोग बीजेपी को वोट न दे सकें। बीजेपी आईटी सेल के इंचार्ज अमित मालवीय ने कुछ वीडियो भी शेयर किए हैं, जिसमें ईवीएम में बीजेपी का बटन ही नजर नहीं आ रहा है। इसी बीच चुनाव आयोग का बयान आया है। आयोग ने कहा कि जहां भी इस तरह की शिकायतें आई हैं, वहां फिर से चुनाव कराए जाएंगे।

अमित मालवीय ने ममता बनर्जी पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह वही ममता बनर्जी है जो जहांगीर जैसे अपराधी को टीएमसी का टिकट देकर चुनाव लड़ा रही है और उसके सपोर्ट में खुलेआम बोल रही है। यह वही जहांगीर है जो सुरक्षा को कुछ नहीं मानता और चुनाव को धांधली के रूप में परिवर्तन करता है। और शायद यही वजह है कि कई जगह पर ऐसा देखने को मिला है कि ईवीएम मशीन से भाजपा का निशान ही गायब कर दिया गया है ताकि चुनाव को आसानी से जीता जा सके।

हालांकि इस पर चुनाव आयोग ने अपनी प्रतिक्रिया सामने रख दी है। और स्पष्ट शब्दों में बोल दिया है कि ऐसा कुछ अगर देखने को मिलता है और ऐसा प्रतीत होता है कि चुनाव में धांधलियां की जा रही है तब फिर से वहां पर दोबारा चुनाव कराया जाएगा

कोई बूथों से आई शिकायत

BJP के पश्चिम बंगाल के सह-प्रभारी अमित मालवीय ने आरोप लगाया कि विधानसभा चुनावों के चल रहे दूसरे चरण के दौरान, डायमंड हार्बर निर्वाचन क्षेत्र के तहत फाल्टा के कई पोलिंग बूथ पर मतदाताओं को पार्टी के उम्मीदवार को चुनने से रोका गया। उन्होंने दावा किया कि कई बूथों पर, कथित तौर पर टेप का इस्तेमाल करके BJP के विकल्प को ब्लॉक कर दिया गया था। ताकि लोग भाजपा को मतदान ना कर सके।

पश्चिम बंगाल में चल रहे इस प्रकार के तानाशाही से साफ पता चलता है कि ममता बनर्जी और उनके साथ के खड़े लोग नहीं चाहते हैं कि पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी अपना सत्ता जमाएं और इसी चलते त्रिमूल के जितने भी कार्य करता है वह हर हाल में भारतीय जनता पार्टी को पश्चिम बंगाल से हराने में हर तरह का तरकीब अपना रहे हैं।

पश्चिम बंगाल में पहली और दूसरी चरण में चुनाव आयोग की तरफ से पूरी कड़ी सुरक्षा के बीच चुनाव कराने का कार्य किया जा रहा है। हालांकि इतनी कड़ी सुरक्षा के बाद भी त्रिमूल के कार्यकर्ताओं के द्वारा भाजपा के लोगों पर हमला और जबरन धमकी देना, ईवीएम मशीन में से भाजपा का निशान गायब करना इस प्रकार का कोई ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जिससे साफ पता चलता है कि त्रिमूल के कार्यकर्ता भाजपा को लेकर कितने आक्रोश में है।

भारी संख्या में मतदान

पश्चिम बंगाल का 2026 का विधानसभा चुनाव पूरे भारतवासियों के लिए सबसे अहम माना जा रहा है और पूरे भारत के लोगों का निगाह इसी चुनाव पर टिका हुआ है पश्चिम बंगाल की चुनाव में इस बार सबसे अधिक मतदान देखने को मिला है पश्चिम बंगाल की जनता इस बार खुलकर मतदान करने के लिए सामने आई है पहले चरण में जहां मतदान का प्रतिशत 92% तक पहुंच गया था वही आज मतदान 7:00 बजे सुबह से शुरू हुआ और शुरुआती घंटे में काफी उत्साह देखने को मिला।

चुनाव आयोग के अनुसार सुबह 9 बजे तक लगभग 18.39% मतदान दर्ज किया गया, जबकि 11 बजे तक यह आंकड़ा करीब 40% तक पहुंच गया। यह साफ दिखाता है कि बंगाल की जनता इस चुनाव को लेकर बेहद उत्साहित है पश्चिम बंगाल की जनता इस बार परिवर्तन और बदलाव की साथ में खड़ी होती दिख रही है पश्चिम बंगाल की जनता इस बार निर्णय लिया है कि इस बार का उनका मतदान उनके भविष्य को तय करेगा। 

https://svmbharatnews.com/west-bengal-election-2026-phase-2-big-update/

पीएम मोदी और अमित शाह की अपील

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस बार का मतदान आपकी नई दिशा के भविष्य को निर्धारित करेगा ऐसे में उन्होंने अपील किया कि आप लोग भारी संख्या में मतदान करें। प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल की जनता से बात करते हुए कहा कि आप लोग अपने घरों से बाहर निकले और लोकतंत्र की इस महापर्व में शामिल हो।

वहीं गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल के लोगों से बात करते हुए कहा कि आप लोग बिना डरे हिम्मत दिखाएं और अपना मतदान करें आपकी सुरक्षा और आपको सुरक्षित मतदान करने की जिम्मेदारी केंद्र सरकार के ऊपर है। केंद्र सरकार आपकी सुरक्षा में हर समय तैनात है ऐसे में आप बिना डरे हुए बूथ पर जाकर अपना मतदान करें।

किसकी जीत पक्की है?

पहले चरण के मतदान के बाद से ही लोगों ने यह नारे लगाने शुरू कर दिए कि अबकी बार भाजपा सरकार पश्चिम बंगाल की जनता जो कि इस बार परिवर्तन की नई दिशा की कामना कर रही है। पश्चिम बंगाल की जनता इस बार ऐसे उम्मीदवार को पश्चिम बंगाल का सत्ता सपना चाहती है जो पश्चिम बंगाल के जनता के बारे में सोच जो औरतों की सुरक्षा, बिजली, सड़क रोजगार और शिक्षा जैसे मुख्य बिंदुओं पर कार्य करें।

हालांकि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी का भी पलड़ा भारी ही पड़ रहा है। जितने भी लोग ममता बनर्जी के सपोर्ट में खुलकर सामने आ रहे हैं वह चाहते हैं की चौथी बार भी ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद का शपथ लें और फिर से पश्चिम बंगाल का बागडोर अपने हाथों में पकड़ रखे।

अंततः

पश्चिम बंगाल विधानसभा 2026 का चुनाव दो दलों के बीच काफी कांटे का टक्कर होता दिख रहा है एक तरफ ममता बनर्जी जो भाजपा को हर हाल में पश्चिम बंगाल से हटाने का निर्णय ले लिया है वहीं दूसरी और भारतीय जनता पार्टी ममता बनर्जी को पश्चिम बंगाल से हमेशा के लिए विदाई करने का प्रतिज्ञा मन में ठान लिया है।

पहले चरण के मतदान के बाद दूसरे चरण के मतदान का भी समय आ गया और दूसरे चरण में भी लोगों का उत्साह वैसे ही देखने को मिल रहा है इस बार पश्चिम बंगाल की जनता भी परिवर्तन और विकास का मार्ग पर चलने का निश्चय कर लिया है और अब की बार जनता तय कर देगी की किसके हाथ में पश्चिम बंगाल का बागडोर सपना है और किसको हमेशा के लिए पश्चिम बंगाल से विदा करना है।

आज शाम पश्चिम बंगाल का चुनाव खत्म होते ही एग्जिट पोल भी सामने आ जाएगा जिसमें संभवतः पता चल जाएगा कि कौन सी पार्टी किसके ऊपर भारी पड़ रही है और 4 मई को साफ तौर पर स्पष्ट हो जाएगा की कौन सी पार्टी पश्चिम बंगाल में अपना झंडा लहरा दी और किसने अपने झंडे को समेट कर पश्चिम बंगाल से हमेशा के लिए विदा ले लिया।

          — समाप्त —     (The Ashirvad)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *