पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल के इतिहास में आज एक ऐसा ऐतिहासिक दिन है जो पूरे 15 साल बाद पश्चिम बंगाल की जनता में खुशी का लहर लाकर भर दिया है। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज पूरे 15 साल बाद भाजपा अपनी सरकार बनाने जा रही है और ममता बनर्जी की सरकार का आज से अंत हो गया
पश्चिम बंगाल का आज का दिन पूरे भारत की राजनीति में सबसे ऐतिहासिक दिन है पूरे भारतवासियों का ध्यान आज पश्चिम बंगाल में हो रहे शपथ ग्रहण पर टिका हुआ है एक तरफ जहां पश्चिम बंगाल में ममता राज खत्म हुआ तो वहीं दूसरी तरफ 15 साल बाद भाजपा का राज शुरू हो गया आज के दिन पूरे 15 साल बाद भाजपा पहली बार पश्चिम बंगाल में अपने नेतृत्व वाली सरकार का गठन की है।
BJP की ऐतिहासिक जीत
2026 पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में BJP ने रिकॉर्ड तोड प्रदर्शन करते हुए 294 में से 207 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं TMC को बड़ी हार का सामना करना पड़ा। पश्चिम बंगाल में ममता दीदी की सरकार 15 साल से अपनी सत्ता जमाई बैठी हुई थी लेकिन 2026 में एक ऐसा मोड़ आया कि पश्चिम बंगाल की पूरी राजनीति के तरीके को ही पलट कर रख दिया भाजपा जो आज तक पश्चिम बंगाल में खुद को सही ढंग से खड़ा ना कर पाई वह आज 15 वर्षों बाद अपनी सरकार का गठन कर लिया
भाजपा टीएमसी को बुरी तरह से हारने के बाद पश्चिम बंगाल में अपना पूरा सियासी कब्जा करते हुए अपने नेतृत्व वाली सरकार का गठन कर दिया है। भाजपा के आने से पश्चिम बंगाल में बदलाव और परिवर्तन का नारा लगा शुरू हो गया है पश्चिम बंगाल की जनता पूरे खुले मन से भाजपा के साथ खड़ी है और भाजपा भी पश्चिम बंगाल की जनता को तहे दिल से धन्यवाद कर रही है कि उन्होंने भाजपा पर अपना विश्वास जताया।
पश्चिम बंगाल की राजनीति पूरे भारत की राज्यों में से सबसे उलझी हुई राजनीति मानी जा रही थी 15 साल से राज कर रही ममता दीदी की सरकार को हराना इतना आसान नहीं था पश्चिम बंगाल में भाजपा ने लगातार अपने परिश्रम और मेहनत से पश्चिम बंगाल की जनता को भरोसा दिलाया और 2026 विधानसभा चुनाव में 207 सीटों पर जीत हासिल करके ममता सरकार को जड़ से खत्म करने का संकल्प ले लिया
सुवेंदु अधिकारी का राज
पश्चिम बंगाल में जितना चर्चा पश्चिम बंगाल की राजनीति का था उससे कई ज्यादा चर्चा सुवेंदु अधिकारी का था सुवेंदु अधिकारी जो दो बार से ममता बनर्जी को बुरी तरह से पछाड़ते हुए जीत अपने नाम दर्ज कर रहे थे और यह भाजपा के सबसे लोकप्रिय नेता बन गए थे सुवेंदु अधिकारी पर लोगों का भरोसा पूरे पश्चिम बंगाल में भाजपा के जीत का कारण बन गया और इसी कारण भाजपा ने पश्चिम बंगाल का कार्यभार सुवेंदु अधिकारी के हाथों में सौंप दिया है।
पश्चिम बंगाल में भाजपा की नेतृत्व वाली सरकार में सुवेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल का मुख्यमंत्री पद का शपथ ग्रहण करवाया गया और भाजपा के पहले मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी बने जो पश्चिम बंगाल में सबसे चर्चित नेता और भाजपा के सबसे लोकप्रिय नेता थे। 15 साल बाद पश्चिम बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के कारण ही कमल खिला है और इनके ऊपर जनता का जो भरोसा है उसे भरोसा को कायम रखने के लिए भाजपा ने सुवेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल का मुख्यमंत्री बनाया है।
सुवेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
मुख्यमंत्री पद का शपथ ग्रहण करने के बाद पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि यह जीत केवल बीजेपी या एक पार्टी की नहीं है बल्कि यह जीत पूरे पश्चिम बंगाल की जनता की है और इस जीत का असली हकदार पूरे पश्चिम बंगाल की जनता है मैं आश्वासन दिलाता हूं कि पूरे पश्चिम बंगाल की जनता के साथ में सुख और दुख में हमेशा खड़ा रहूंगा
हम सब की नेतृत्व वाली सरकार में अब बंगाल रोजगार, शिक्षा, सुरक्षा और विकास की ओर बढ़ने का सुनहरा कार्य करेगा। सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि उनकी सरकार बिना किसी भेदभाव को सबको एक साथ लेकर चलेगी और सबके साथ एक सम्मान व्यवहार करेगी। सारे लोग सरकार के नजर में एक सम्मान है और इन्हीं लोगों के कारण आज भाजपा इतनी बड़ी जीत हासिल कर पाई है।
अधिकारी अपने भाषण में कहते हैं कि भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने का कार्य हमारी सरकार करेगी सूबेदु ने यह भी कहा कि लड़कियों की सुरक्षा, शिक्षा और रोजगार पर हम सब की नेतृत्व वाली सरकार विशेष ध्यान देगी अभी तक जितने लोग टीएमसी के द्वारा प्रताड़ित हुए हैं उन सब को भाजपा इंसाफ दिलाएगी और उनके साथ कंधे से कंधे मिलाकर चलेगी
शपथ ग्रहण समारोह बना शक्ति प्रदर्शन
कोलकाता में आयोजित शपथ ग्रहण में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन देखने को मिला मंच से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल की जनता को धन्यवाद कहते हुए बोला कि अब बंगाल की सुरक्षा और नई दिशा में ले जाने का कार्य बीजेपी करेगी प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बंगाल की जनता आज से विकास और विकसित बंगाल की दिशा में अपना कदम बढ़ाएगी
इसी मंच से भारत के गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल की जनता को अभिवादन करते हुए कहा कि जनता ने भाजपा को बदलाव और विकास के लिए चुना है और हम आश्वासन दिलाते हैं कि भाजपा पश्चिम बंगाल की जनता का उम्मीद टूटने नहीं देगी टीएमसी के द्वारा जितना भी पश्चिम बंगाल की जनता को दबाया गया उन सबको अब इंसाफ दिलाना और उन सबको सुरक्षित रखना यह भाजपा की आज से जिम्मेदारी बन गई है।
शपथ ग्रहण में भारी संख्या में युवा और महिलाओं की तादाद देखने को मिली, पश्चिम बंगाल की जनता भाजपा सरकार से उम्मीद लगाकर बैठी है और 15 साल में सबसे ज्यादा अब खुश और संतुष्ट दिख रही है पश्चिम बंगाल की जनता का यह खुशी साफ तौर पर दिखाता है कि पश्चिम बंगाल की जनता 15 साल से खुद को नए मौके देने की तलाश कर रही थी और इन्होंने भाजपा को पश्चिम बंगाल में जीत दीलाकर खुद के लिए विकास और उन्नति का मार्ग खोल दिया है।
ममता बनर्जी की प्रतिक्रिया
पश्चिम बंगाल विधानसभा 2026 के चुनाव में बुरी तरह से हारने के बाद ममता बनर्जी ने कहां की वह लोगों की फैसले का सम्मान करती है जनता का फैसला सर्वश्रेष्ठ माना जाता है जनता ने जो निर्णय लिया है वह उचित है पश्चिम बंगाल की जनता जिसको चाहे उसको पश्चिम बंगाल की कुर्सी शॉप सकती है। ममता बनर्जी ने अपने समर्थकों को शांत और संतुलित माहौल बनाने की अपील की है।
ममता बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में हर के बाद भी लोकतंत्र की लड़ाई जारी रहेगी हम लोग फिर से मैदान में खड़े हैं और फिर से दोगुना मेहनत और लगन के साथ कार्य करने का निश्चय किया है हम लोग पश्चिम बंगाल की जनता के फैसले से खुश हैं। TMC नेताओं ने चुनाव प्रक्रिया और प्रशासनिक फैसलों पर सवाल उठाए हैं। हालांकि चुनाव आयोग ने चुनाव को निष्पक्ष बताया है।
ममता बनर्जी के हार के बाद भी राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि ममता बनर्जी भारत की राजनीति में और खास कर पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बड़ा चेहरा है। और आने वाले समय में ममता बनर्जी विपक्ष के तौर पर एक मजबूत भूमिका निभाएंगे ममता बनर्जी भले ही पश्चिम बंगाल में हार गई हो लेकिन आज भी वह पश्चिम बंगाल की राजनीति में वैसे ही खड़ी है जैसे पहले से पहले खड़ी थी।
https://svmbharatnews.com/tvk-vijay-tamil-nadu-election-2026-next-chief-minister/
अंततः
पश्चिम बंगाल में 15 वर्षों बाद भाजपा की नेतृत्व वाली सरकार बनने के बाद पुरी पश्चिम बंगाल की जनता के अंदर एक खुशी का लहर दौड़ गई है। ममता बनर्जी के शासन और टीएमसी के कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रताड़ित पश्चिम बंगाल की जनता आज भाजपा के साथ पूरे खुले मन से खड़ी है और पश्चिम बंगाल की धरती पर भाजपा अपने नेतृत्व वाली सरकार का गठन कर लिया है।
सुवेंदु अधिकारी जो पश्चिम बंगाल के नए और पहले भाजपा नेता बने हैं उन्होंने पश्चिम बंगाल की जनता को धन्यवाद करते हुए कहा है कि यह जीत पूरे पश्चिम बंगाल की लोगों की जीत है और भाजपा हमेशा पश्चिम बंगाल की जनता के साथ कंधे से कंधे मिलाकर चलेगी और उनके सुख और दुख में हमेशा खड़ा रहेगी।
भारत के प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के साथ भारत के अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी पश्चिम बंगाल की धरती पर शपथ ग्रहण समारोह के समय उपस्थित रहे और पश्चिम बंगाल की जनता को धन्यवाद दिया और आश्वासन दिलाया कि भाजपा पूरे निष्पक्ष और खुले मन से पश्चिम बंगाल की जनता का स्वागत करती है सुवेंदु अधिकारी जो पश्चिम बंगाल के पहले भाजपा मुख्यमंत्री बने हैं वह पूरे लगन और निष्ठा से अपने कर्तव्यों का पालन करेंगे।
— समाप्त — (The Ashirvad)
