योगी आदित्यनाथ के गैर मौजूदगी में अखिलेश यादव ने दिया सीएम बनने का ऑफर उत्तर प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम को।

हम सबको पता है कि अभी योगी आदित्यनाथ विदेश यात्रा पर हैं और इनका विदेश यात्रा करना यूपी के लिए काफी लाभदायक साबित हो रहा..

Yogi Adityanath Visit Singapur

हम सबको पता है कि अभी योगी आदित्यनाथ विदेश यात्रा पर हैं और इनका विदेश यात्रा करना यूपी के लिए काफी लाभदायक साबित हो रहा है। क्योंकि इन्होंने पहले ही सिंगापुर की धरती पर उतरते ही उत्तर प्रदेश के लिए नए रोजगार की व्यवस्था कर दी और काफी बड़े मात्रा में निवेश का ऑफर भी उत्तर प्रदेश के लिए ले लिया। योगी आदित्यनाथ पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने न केवल उत्तर प्रदेश का ही नाम पूरे विदेश में चर्चित किया है, बल्कि यह पहले ऐसे मुख्यमंत्री है। जिन्होंने विदेशों से बड़े-बड़े निवेश भी उत्तर प्रदेश में ला रहे हैं और इनकी एक हफ्ते की इस विदेश यात्रा में काफी बड़े-बड़े बिजनेसमैन और काफी बड़ी-बड़ी कंपनियां उत्तर प्रदेश में आने के लिए इच्छुक हैं।

आदित्यनाथ के गैर मौजूदगी पर अखिलेश ने क्या ऑफर दिया उपमुख्यमंत्रियों को?

योगी आदित्यनाथ अभी 1 हफ्ते के लिए विदेश यात्रा पर हैं और इसी का फायदा उठाते हुए अखिलेश यादव ने यूपी के दोनों डिप्टी सीएम को यह ऑफर दिया है जिससे अखिलेश चाहते हैं कि इनको यूपी का सीएम बनाया जाए और ऑफर कोई ऐसा वैसा नहीं है। और बताया तो यह भी जा रहा है बल्कि खुद अखिलेश यादव ने भी यह भरी सभा के बीच बोला है, कि मैं यह ऑफर पहली बार नहीं दे रहा इन दोनों को बल्कि ऐसा ऑफर मैंने पहले भी दिया था और इसको फिर मैं दोहरा रहा हूं इसके बाद दोनों डिप्टी सीएम की प्रतिक्रिया क्या है, उसपर अभी कुछ भी खुलासा नहीं हुआ है।

अखिलेश यादव ने क्या दिया ऑफर?

अखिलेश यादव ने दोनों उपमुख्यमंत्रियों को बोला कि आप अपने तरफ से 100 विधायकों को लेकर आई और समाजवादी पार्टी के समर्थन से आप सीएम बन जाइए यह ऑफर अखिलेश यादव ने तब दिया जब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अभी मौजूद नहीं है। और इसी गैर मौजूदगी का फायदा उठाते हुए अखिलेश यादव ने अपना वाण चला दिया वैसे इस बात पर अभी तक दोनों डिप्टी सीएम की तरफ से कोई प्रतिक्रिया तो नहीं आई है।

योगी आदित्यनाथ की प्रतिक्रिया।

इस बयान को सुनकर लोगों की ओर से जो बातें निकल रही है उसे पर कहा जा रहा है कि अगर उसे समय योगी आदित्यनाथ मौजूद होते तब अखिलेश यादव ऐसा ऑफर शायद इन उपमुख्यमंत्रियों को नहीं देते क्योंकि सबको पता है, की बाबा का विश्वास और बाबा का कार्य उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए कितना लोकप्रिय है अभी तक उत्तर प्रदेश के इतिहास में ऐसा नहीं हुआ कि कोई उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री विदेश में जाकर बड़े-बड़े निवेश उत्तर प्रदेश के लिए लेकर आए ऐसा काम अभी तक केवल भारत के प्रधानमंत्री ही किए थे मगर योगी आदित्यनाथ ने ऐसा करके साबित कर दिया कि वह अपने लिए नहीं बल्कि अपने जनता के लिए और अपने विश्वासियों के लिए जीते हैं उनका लक्ष्य एक ही है की उत्तर प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा निवेश विदेश से लाया जाए और उत्तर प्रदेश को बेरोजगारी से मुक्त किया जाए।

लोगों का बोलना है कि मुख्यमंत्री तो मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव और मायावती भी रही है लेकिन ऐसा मुख्यमंत्री कोई नहीं था जो विदेशों से इतना बड़ा निवेश उत्तर प्रदेश के लिए लेकर आए योगी आदित्यनाथ पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं जो उत्तर प्रदेश के लिए विदेश जाकर बड़े-बड़े निवेश का ऑफर लेकर आए हैं। और इनके कार्यकाल में विदेश की कंपनियां उत्तर प्रदेश में निवेश करने से पहले तनिक भी हिचकिचा नहीं रही है।

     — समाप्त —   (The Ashirvad)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports