रामायण: भारतीय सिनेमा की बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायण आतिफ सिनेमा घर में तहलका मचा दिया है। रामायण को लेकर दर्शक के बीच काफी ज्यादा उत्साह देखा जा रहा है। फिल्म अपने पहले दिन में दर्शकों के बीच काफी छा चुकी है और जितने भी लोग इस फिल्म को देखने जा रहे हैं वह लोग अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया देकर रामायण के बारे में चर्चा कर रहे हैं।
दर्शकों के आए रिव्यू से रामायण के स्टार कास्ट की एक्टिंग फिल्म मेकिंग और मेकर्स का रामायण के प्रति कार्य, इन सब पर दर्शकों ने थिएटर से आने के बाद बात किया।
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्री राम की भूमिका में नजर आ रहे हैं। वहीं साई पल्लवी ने माता सीता और यश ने रावण का किरदार निभाया है। इसके अलावा सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में दिखाई दे रहे हैं।
क्या उम्मीद पर खरी उतरी रामायण?
फिल्म रामायण को लेकर शुरुआती दौर में दर्शकों के पास से आई प्रतिक्रिया को देखने पर पता चला कि दर्शक फिल्म से बेहद प्रसन्न है हालांकि इसके बावजूद भी कुछ मिली जुली प्रतिक्रिया भी दिखाई दी जिसमें दर्शन भव्य सेट, शानदार सिनेमैटिक ग्राफिक्स, वीएफएक्स और मार्क्स की कहानी का भी तारीफ किया।
फिल्म समीक्षकों की शुरुआती प्रतिक्रियाओं में भी इसकी भव्यता और सिनेमाई स्तर की चर्चा हो रही है। इंडिया टुडे की समीक्षा में फिल्म की भावनात्मक कहानी और संगीत की तारीफ की गई है। हालांकि कुछ विजुअल इफेक्ट्स को लेकर कमियां भी बताई गई हैं।
कई जगह दर्शकों ने कहा कि कहानी थोड़ी सी नरम लग रही है और कोई जगह वीएफएक्स में कमी दिख रही है। हालांकि इन सब को रामायण का शुरुआती दौर और एक्टर्स की दमदार परफॉर्मेंस इन सब पर पर्दा डाल देता है।
एक्टर्स की एक्टिंग को लेकर भी चर्चा?
फिल्म रामायण को देखने के बाद लोगों की जो प्रतिक्रिया आई उसमें एक्टर्स की एक्टिंग को लेकर काफी तारीफ की गई हालांकि इनमें भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के किरदार को निभा रहे रणबीर कपूर की एक्टिंग को लेकर भी काफी चर्चा किया जा रहा है। शुरुआती समय में सबको लग रहा था कि रणबीर कपूर क्या भगवान प्रभु श्री राम का किरदार अच्छे से निभा पायेंगे ?
हालांकि उनका अभी का परफॉर्मेंस देखकर लोग काफी प्रसन्न है और रणबीर कपूर की तारीफ भी कर रहे हैं। उनका कहना है कि रणबीर कपूर की जो एक्टिंग है और भगवान प्रभु श्री राम का जो इन्होंने किरदार निभाया है उसमें यह काफी मेहनत किए हैं और वह भगवान राम के किरदार को निभाने में सफल हो चुके हैं।
सई पल्लवी ने भी कर दिया कमाल
रामायण में मां सीता का किरदार निभा रही एक्टर सई पल्लवी जिनकी एक्टिंग को लेकर काफी तारीफ किया जा रहा है। फिल्म के शुरुआत में ऐसा लग रहा था कि सई पल्लवी का एक्टिंग थोड़ा फीका हो गया है। हालांकि जैसे-जैसे फिल्म आगे बढ़ा और जब वनवास का अध्याय प्रारंभ हुआ वहां पर साइन पल्लवी का काफी ज्यादा तारीफ किया गया
नितेश तिवारी के रामायण में पहली बार माता सीता को एक योद्धा के रूप में भी प्रस्तुत किया गया है। अभी तक जितने भी रामायण आए थे उन सब में मां सीता को एक शांति और करुणामय दिखाया गया था। हालांकि पहली बार भारतीय सिनेमा में मां सीता को एक योद्धा के रूप में भी दिखाया गया है जहां पर यह बड़े-बड़े राक्षसों को मारते हुए नजर आ रही है।
लक्ष्मण के किरदार ने लोगों को किया आकर्षित
रामायण में भैया लक्ष्मण के किरदार निभा रहे रवि दुबे ने भी दर्शकों का ध्यान अपनी और आकर्षित कर लिया है। रवि दुबे अपने शानदार एक्टिंग के दम पर रामायण को देखने आ रहे दर्शकों को अपने किरदार से प्रभावित किया और उनके ऊपर चर्चा भी अब तेज हो चुका है।
एक्टर रवि दुबे की परफॉर्मेंस लोगों को बेहद पसंद आ रही है। और लोगों का कहना है कि रवि दुबे ने रामायण में भैया लक्ष्मण का किरदार बेहद ही शानदार तरीके से निभाई हैं और लक्ष्मण के दमदार किरदार को भी इस फिल्म में जिएं है।
रावण के रोल पर मचा बवाल?
“फिल्म रामायण में सारे किरदार एक तरफ और रावण की रोल निभा रहे यश का किरदार एक तरफ ” रावण के रोल में यश ने जो केहेर बसाया है वह लोगों को बेहद ही पसंद आ रहा है। रावण का रोल मतलब एक दमदार किरदार को सही ढंग से निभाने और उसके वजूद को इस प्रकार से दिखाना अपने आप में एक बहुत बड़ी चुनौती होती है।
रावण का किरदार ही फिल्म की दिशा को आगे ले जाने में मदद करता है। और कई बार कुछ आई हुई रामायण रावण के किरदार से ही फ्लॉप हो जाती है। हालांकि इसमें रावण की किरदार को लेकर काफी ज्यादा तारीफ किया जा रहा है। दर्शन कह रहे हैं कि रावण के किरदार ही फिल्म को आगे कमाई करने में बेहद मदद करेगा।
फिल्म में कहां रह गई कमी?
हर बड़ी फिल्म की तरह रामायण को लेकर भी कुछ दर्शकों और समीक्षकों ने सवाल उठाए हैं। कुछ शुरुआती समीक्षाओं में फिल्म की कहानी की रफ्तार, दूसरे हिस्से के लंबे एक्शन सीक्वेंस और बैकग्राउंड म्यूजिक को लेकर असंतोष जाहिर किया गया है।
कुछ जगहों पर VFX और विजुअल इफेक्ट्स भी उम्मीद के मुताबिक प्रभावशाली नहीं लगे। यानी फिल्म की भव्यता के बावजूद कहानी और भावनाओं के स्तर पर सभी दर्शक पूरी तरह संतुष्ट नहीं हैं।
क्या बॉक्स ऑफिस पर बनाएगी नया रिकॉर्ड?
रामायण को लेकर रिलीज से पहले ही जबरदस्त हाइप देखने को मिल रहा था। ऐसे में अब सवाल है कि क्या रिलीज के बाद रामायण अपने हाइप को बरकरार रख पाएगी और क्या यह अभी तक के सारे फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी।
रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी जैसे बड़े कलाकारों के साथ इस फिल्म को बड़े बजट और अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रोडक्शन के साथ तैयार किया गया है। ऐसे में सवाल यह भी है कि क्या फिल्म इन एक्टर्स के दम पर भी कोई नया रिकॉर्ड बनाएगी और क्या बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करेगी
अंततः
कुल मिलाकर अगर बात करें तो रामायण का जो भोपाल बना हुआ था उसे पर फिल्म रामायण ठीक-ठाक उतरी है। हालांकि असली दमदार शुरुआत तो तब होगा जब फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कई सारे नए रिकॉर्ड बनाएगी और कमाई के मामले में भी जबरदस्त प्रदर्शन दिखाएंगे
फिल्म के पहले दिन के कमाई को लेकर भी काफी चर्चा बना हुआ है। फिल्म रामायण अपने पहले दिन में कितने का ओपनिंग लेती है इस पर अभी सस्पेंस बना हुआ है और दर्शन इसको लेकर काफी चर्चा भी कर रहे हैं अब देखना होगा की फिल्म पहला दिन की कमाई में कितना तहलका मचाती है।
— समाप्त — 🟥
