The Ashirvad के द्वारा प्रस्तुत
पाकिस्तान: पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां के शेरानी जिले में एक यात्री बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस भयानक दुर्घटना में कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।
इस मौके पर शेरानी जिले के उपायुक्त हज़रत वली काकर ने बताया कि यह हादसा शेरानी के धना सर इलाके में हुआ जो बलूचिस्तान के शेरानी जिले और उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान जिले की सीमा के पास है। दोनों जिलों की पुलिस और बचाव दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और शवों और घायलों खाई से बाहर निकाल कर पास के अस्पतालों में पहुंचाया।
बचाओ अधिकारी के कह गए बयानों के अनुसार इस हादसे में बच्चे और महिलाओं की जान गई और कोई अन्य घायल भी हुए जिनका मौका रहते हुए पास के अस्पताल में पहुंचाया गया और बेहतर से बेहतर इलाज की जानकारी दी गई स्थानीय पुलिस मीडिया से बात करते हुए बताया कि बस चालक को सामने पहाड़ पर अचानक मोड देखा जिस बस चालक की नियंत्रण खो बैठा और बस खाई में नीचे जा गिरी जिससे बड़ी दुर्घटना हो गई हालांकि मौके पर सुरक्षा बचाओ का कार्य तुरंत किया गया और घायलों को तुरंत अस्पताल में पहुंचाया गया
बलूचिस्तान की प्रांतीय सरकार ने यात्रियों की मौत पर दुख जताया और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की जबकि मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने संबंधित विभागों को घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिये। सरकार पीड़ितो को आश्वासन करते हुए कहा कि इस दुर्घटना में जितने भी लोगों की जान गई है उसके लिए हमें बहुत खेद है सरकार उन पीड़ितों के साथ हमेशा खड़ी रहेगी और जितना हो सकेगा उतना मदद करने की संभावित कदम उठाएगी।
पहले भी हो चुके हैं ऐसे हादसे
यह पहली बार नहीं है जब बलूचिस्तान में इतना बड़ा सड़क हादसा हुआ हो। इससे पहले भी कई बसें पहाड़ी रास्तों में दुर्घटनाग्रस्त हो चुकी हैं। विशेषज्ञ लंबे समय से सड़क सुरक्षा, वाहन फिटनेस और यातायात नियमों के सख्त पालन की मांग करते रहे हैं। ऐसी घटना इससे पहले भी देखने को मिली है जिससे हर बार सरकार के ऊपर सवाल खड़ी किए जाते हैं स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार को उचित कदम उठाना अनिवार्य है।
वरना ऐसे हादसे अक्सर सरकार को देखने को मिलेगा क्योंकि पहाड़ी इलाकों में ऐसे हादसे असुरक्षित व्यवस्था होने के कारण ही होते हैं जो कि सरकार को जल्द से जल्द इस पर कार्रवाई करनी चाहिए और जितना हो सके उतना इन इलाकों को यातायात के नियमा अनुसार सही क्रम में करना चाहिए ताकि दुर्घटना काम हो और लोग सुरक्षित आवाजाही कर सके
सरकार ने दिए जांच के आदेश
बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए तत्काल राहत कार्य तेज करने और घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच के आदेश भी दिए गए हैं। पाकिस्तान के राष्ट्रपति ने भी मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। सरकार ने अपने कर्मचारियों से कहा है कि इस पर कार्रवाई तेज होनी चाहिए और इसके पीछे की वजह को हमारे सम्मुख प्रकट किया जाए
जिससे सरकार इसको सही करें और आने वाले भविष्य में ऐसी कोई दुर्घटना ना हो उसे पर उचित से उचित कार्रवाई कर सके, सरकार का कहना है कि ऐसी दुर्घटना देशवासियों के अंदर डर का माहौल पैदा करती है और सरकार का कर्तव्य है कि ऐसी दुर्घटना से अपने लोगों को दूर रखें और उनको सुरक्षित और उचित व्यवस्था के साथ आवाजाही नियंत्रित करने में मदद करें
अंततः
बलूचिस्तान का यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। 40 लोगों की मौत केवल एक आंकड़ा नहीं, बल्कि कई परिवारों की अपूरणीय क्षति है। जांच पूरी होने के बाद ही दुर्घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट होगी, लेकिन यह घटना सुरक्षित परिवहन व्यवस्था की आवश्यकता को फिर से सामने लाती है।
इस दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार को इस पर जल्द से जल्द एक्शन लेना होगा और इन इलाकों को यातायात के नियमानुसार सुरक्षित करना होगा वरना ऐसी दुर्घटना अक्सर देखने को मिलेगा क्योंकि पहाड़ी इलाका हमेशा से एक और अनियंत्रित रास्ता रहा है, जहां पर सोच समझ कर वाहनों की आवाजाही होती है और अगर ऐसे हादसे होते रहेंगे तो लोग इन रास्तों पर आना-जाना बंद कर देंगे।
— समाप्त — 🟥
