जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर से 30 अप्रैल को एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। यहां एक क्रूज़ (नाव/बोट) हादसे का शिकार हो गया, जिसमें कई लोगों की जान चली गई और कई घायल हो गए। यह घटना न सिर्फ प्रशासन की तैयारियों पर सवाल खड़े करती है, बल्कि सुरक्षा व्यवस्थाओं की पोल भी खोलती है।
इस घटनाक्रम में एक ऐसा मामला सामने आया जिसको देखकर पूरे लोगों का दिल भावुक हो गया और वहां मौजूद सारे लोगों के आंखों से आंसू छलकने लगे, यह घटना ऐसा था जिसपे विश्वास करना बहुत ही कठिन हो गया था यह घटना न केवल लोगों को अंदर से झकझोर है बल्कि इस घटनास्थल पे देखे गए कुछ ऐसे भावुक नजारे जो लोगों के जेहन में ऐसे बैठ गए जिसको अंदर से निकलना बहुत ही मुश्किल हो गया है।
क्या हुआ था 30 अप्रैल को ?
जबलपुर के बरगी डैम (Bargi Dam) में 30 अप्रैल 2026 कि साम एक क्रूज़ अपने सामान्य सफर पर निकला हुआ था यात्रियों से भरा यह क्रूज़ जो हमेशा की तरह अपने यात्रियों के साथ नदी की सवारी करने के लिए समुद्र में उतर गई कुछ देर तक तो सब कुछ सामान्य था और सारे यात्री बेहद उत्सुकता से नदी के नजारे का आनंद उठा रहे थे। इस क्रूज़ में कई यात्री सवार थे, जिनमें परिवार, बच्चे और पर्यटक शामिल थे। बताया जा रहा है कि यह सवारी एक पर्यटन अनुभव के रूप में चलाई जा रही थी।
लेकिन तभी कुछ ऐसा हुआ जो क्रूज़ में मौजूद सारे लोगों के जिंदगी के लिए सबसे बदसूरत समय बन गया और देखते ही देखते सारे लोगों के साथ क्रूज़ एक भयानक मंजर का रूप लेने लगी, इस नदी में अचानक आई गुरुवार कि शाम को 60-70 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं जो नदी के लहरों के साथ क्रूज को डूबने लगा और देखते ही देखते तेज आंधी और तूफान के कारण यह क्रूज़ पलट गया। इस हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और कई लोग अब भी लापता हैं।
क्रूज़ में लगभग 43 लोग यात्री और चालक के साथ मौजूद थे, जिसमें से अभी तक 29 लोगों को हादसे से बचाया जा चुका है और रेस्क्यू ऑपरेशन अभी जारी है।
दिल दहलाने वाली घटना
इस घटनाक्रम में सबसे चर्चित मां और उसके 4 साल के बेटे की मौत की कहानी है इस घटना में मां और बेटे के हादसे को देखकर वहां पर मौजूद पूरे लोगों के आंखें नम हो गई इस घटना में मां और बेटे के प्यार को ऐसे देखा गया जिसको देखकर लोग अपने आंसू नहीं रोक पाए जब इस नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा था तब यात्रियों को बचाते समय इन मां और बेटे को भी वहां से निकल गया।
इन मां और बेटे को निकलते समय कुछ ऐसे मंजर सामने आए जिसको देखकर मां और बेटे के रिश्ते को और भी मजबूत कर दिया है। पाया गया कि क्रूज़ पलटने के बाद मां अपने 4 साल के बेटे को अपने सीने से लगाए बचने की पूरी कोशिश कर रही थी। मां ने यह नहीं सोचा था कि वह इस हादसे से बचेगी कि नहीं उसके दिमाग में बस यही था कि उसका बच्चा बचना चाहिए लेकिन ईश्वर को तो कुछ और ही मंजूर था उस मां ने पूरे अंतिम समय तक अपने बेटे को अपने सीने से मजबूत पड़ी रही और लाख कोशिशें के बाद भी मां और बेटे दोनों ही अपने प्राण को त्याग दिए।
वहां पर मौजूद एक रेस्क्यू ऑफिसर ने बताया कि जब वह मां के शव को पानी से बाहर निकल रहा था तो वह काफी भारी लग रहा था और निकलने में काफी दिक्कत हो रहा था तब उसने जाकर देखा तो पाया की मां अपने 4 साल की बेटे को अपने सीने से लगाए कसकर पड़ी हुई है। और प्राण निकलने के बाद भी उस मां की पकड़ इतनी मजबूत थी कि बेटा मां से एक क्षण के लिए भी दूर नहीं हुआ।
इस मां और बेटे के अटूट प्यार भरे रिश्ते को देखकर वहां पर मौजूद पूरे लोगों के आंखों से आंसू छलकने लगे जितने भी लोग इस मां और बेटे के तस्वीर को सोशल मीडिया के जरिए देखे हैं उनके दिल नम हो गए हैं।
हादसे का कारण
इस हादसे के बाद से कई यात्रियों की प्रतिक्रिया सामने आई यात्रियों ने बताया कि तूफान का चेतावनी आने के बाद भी क्रूज़ को जानबूझकर पानी में उतर गया क्रूज़ के लोगों को पता था की मौसम बिगड़ने वाला है इसके बावजूद भी इन्होंने क्रूज़ को पानी में उतारा और देखते ही देखते क्रूज़ समुद्र और हवा के चपेट में आ गया और पलट गया इसके बाद इतनी बड़ा हादसा हो गया।
https://svmbharatnews.com/west-bengal-election-postal-ballot-controversy/
यात्रियों ने बताया कि काफी देर तक किसी भी यात्री को लाइफ जैकेट नहीं दिया जा रहा था
इस बातों को सुनकर लोगों ने अपना आक्रोश जताया और कहा कि जब क्रूज़ मेंबर को पता था कि ऐसी घटना होने वाली है और पहले ही तूफान का चेतावनी आ चुका है तो उसने जानबूझकर क्रूज़ को पानी में ले गया और इसी के कारण इतना बड़ा हादसा हुआ। लोगों ने यह भी बताया कि क्रूज़ अपने क्षमता से अधिक सवारियों को बैठा लिया था और ओवरलोडिंग के कारण क्रूज़ का संतुलन और भी बिगड़ गया।
प्रशासनिक कार्रवाई
हादसे के बाद राज्य सरकार और जिला प्रशासन मौके पर तुरंत मौजूद हुए, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मृतकों के परिजनों को ₹4 लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। और घायल लोगों को मुफ्त इलाज करने का भी सख्त आदेश दिया मुख्यमंत्री ने कहा कि जो इस हादसे के गुनहगार हैं उनको बक्सा नहीं जाएगा उनके साथ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी क्योंकि उनकी लापरवाही की वजह से ही कोई लोगों ने अपनी जान गवाही है।
मुख्यमंत्री का आदेश :
- हादसे की उच्च स्तरीय जांच के आदेश
- मृतकों के परिवार को 4 लाख का मुआवजा देने की घोषणा
- घायलों के इलाज की मुफ्त व्यवस्था
सरकार ने कहा कि दोषी चाहे कितनी बचने की कोशिश कर ले लेकिन उनके ऊपर कारवाई कड़ी से कड़ी की जाएगी।
इससे पहले भी हुआ हैं घटना
ऐसा नहीं है कि यह घटना पहली बार हुआ है इससे पहले भी कोई राज्यों में और कई जगहों पर क्रूज़ और वोट जैसे बड़े घटना सामने आई है लेकिन इसके बावजूद भी सवाल बस एक ही उठता है कि क्या हम पिछली गलतियों से कुछ सीखते हैं या उसको फिर से दोहराने की कोशिश करते हैं क्योंकि यह घटना कोई सामान्य घटना नहीं है इस घटना से कई लोग अपने जान को गवा देते हैं और कई लोगों की जीवन बेहद ही दुखित समय में गुजरती है।
ऐसे में इन घटना से आम लोगों की जिंदगी पर क्या अवसर पड़ता है और क्या इससे लोग सतर्कता बनाते हैं। वो लोगों को बेखुवी समझना चाहिए क्योंकि घटना होने के बाद ना तो सरकार पर कुछ बिताती है। और ना वहां मौजूद लोगों पर जो कुछ बीतता है और जो कुछ महसूस होता है वो उसी के साथ होता है जो इस घटना का शिकार हुआ रहता है।
अंततः
जबलपुर का यह क्रूज़ हादसा सिर्फ एक खबर नहीं है, बल्कि एक चेतावनी है। यह हमें बताता है कि अगर नियमों को अनदेखा किया गया तो उसकी कीमत जान देकर चुकानी पड़ सकती है। जबलपुर का यह हादसा पूरे लोगों को अंदर से झकझोर कर रख दिया है।
क्रूज में मौजूद यात्री कभी नहीं सोचे होंगे कि उनका खुशी का समय बहुत जल्द मातम में बदलने वाला है। यह हादसा हमें हर समय सतर्कता और संयम को एहसास कराता है यह हादसा हमें सिखलाता है कि अगर हम सतर्कता से कदम ना उठाए तो उसका परिणाम क्या हो सकता है।
— समाप्त — (The Ashirvad)
