पाकिस्तान का नीचे हरकत अस्पताल पर हमला करके 400 मरीजों का ली जान और 250 से ज्यादा मरीज घायल पाकिस्तान ने बताया कि वह काबुल के सैन्य ठिकानों पर किया है, हमला मरीज के जान में उसका कोई नहीं है हाथ।
दिल्ली: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार काबुल के एक बड़े अस्पताल पर पाकिस्तान के द्वारा हुए भीषण हवाई हमले में लगभग 400 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 250 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। और अभी कई लोगों कि शव मलवे में दवी पड़ी है।
इस घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है और अफगानिस्तान तथा पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। अंतरराष्ट्रीय मीडिया और कई देशों ने इस घटना को लेकर चिंता जताई है। पाकिस्तान की इस शर्मनाक घटना पर कई देशों ने पाकिस्तान कि नींदा की है।
क्या हुआ है काबुल में?
मिडिया रिपोर्ट्स और काबुल के लोगों के अनुसार यह हमला काबुल के एक नशामुक्ति उपचार केंद्र वाले अस्पताल पर हुआ। बताया जा रहा है कि यह अस्पताल अफगानिस्तान के सबसे बड़े नशा मुक्ति केंद्रों में से एक था, जहां लगभग 2000 मरीज इलाज के लिए भर्ती थे।
हमले के समय अचानक जोरदार धमाका हुआ, जिससे अस्पताल की कई इमारतें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। आसपास के इलाकों में भी धमाके की आवाज सुनी गई और लोगों में दहशत फैल गई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि धमाका इतना शक्तिशाली था कि कई किलोमीटर दूर तक इमारतों के शीशे टूट कर बिखर गए।
कितने लोगों कि अभी तक गई जान?
अफगानिस्तान के अधिकारियों के अनुसार इस हमले में लगभग 400 लोगों की मौत हो चुकी है और 250 से अधिक लोग घायल हैं। और कइ लोगों कि शव मलवे में दबी पड़ी है जितने भी घायल हैं उन सभी को काबुल के दूसरे अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
राहत और बचाव दल लगातार मलबा हटाने का काम कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि मलबे में अभी भी कई लोग फंसे हो सकते हैं, इसलिए मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। रेस्क्यू का कार्य जारी है।
पाकिस्तान पर लगाए गए आरोप।

अफगानिस्तान के अधिकारियों ने इस हमले के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि यह हमला पाकिस्तान की ओर से की गई एयरस्ट्राइक का नतीजा है।
अफगान अधिकारियों के मुताबिक पाकिस्तान की सेना ने सीमा के पास कुछ ठिकानों को निशाना बनाने के लिए हवाई हमला किया, लेकिन बम अस्पताल के इलाके में गिर गया।
इस आरोप के बाद दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है, लेकिन पाकिस्तान अपना पलरा झाड़ रहा है और इसको झुठ साबीत करने में पुरा जोर लगा दिया है।
पाकिस्तान की झुठी सफाई।
दूसरी तरफ पाकिस्तान ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है। पाकिस्तान का कहना है कि उनकी सेना ने किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया।
पाकिस्तानी अधिकारियों के अनुसार उनकी कार्रवाई केवल आतंकवादी ठिकानों के खिलाफ थी। उनका कहना है कि अफगानिस्तान के आरोप पूरी तरह गलत हैं। वो केवल लोगों को गुमराह कर रहा है, और पाकिस्तान पर बेबुनियाद आरोप लगा रहा है, जिसमें पाकिस्तान का कोई हाथ नहीं है।
पाकिस्तान पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय की प्रतिक्रिया।
इस घटना के बाद कई देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने चिंता जताई है। मानवाधिकार संगठनों ने कहा है कि अगर किसी अस्पताल पर हमला हुआ है तो यह अंतरराष्ट्रीय कानून का गंभीर उल्लंघन हो सकता है।
कई देशों ने इस घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है ताकि सच्चाई सामने आ सके, इस जांच में अस्पष्ट हो सकें कि पाकिस्तान ने यह सच में जो किया है वो कितनी निन्दायोग है।
स्थानीय लोगों में डर का माहौल और उनकी प्रतिक्रिया।
हमले के बाद काबुल के लोगों में काफी डर और गुस्सा है। कई परिवारों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल जैसे सुरक्षित स्थान पर हमला होना बेहद दुखद और चिंताजनक है, पाकिस्तान का यह हरकत काफी शर्मनाक है। और पाकिस्तान ने जो ए हरकत किया है उसके लिए कभी पाकिस्तान को माफ़ नहीं किया जाएगा।
निवारण (निष्कर्ष):
काबुल के अस्पताल पर हुआ यह हमला बेहद दुखद घटना है जिसने पूरी दुनिया को झकझोर दिया है। सैकड़ों लोगों की मौत ने इस घटना को और गंभीर बना दिया है।
अब पूरी दुनिया की नजर इस बात पर है कि इस हमले की सच्चाई क्या है और इसके लिए जिम्मेदार कौन है। साथ ही यह भी देखना होगा कि आगे अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच हालात किस दिशा में जाते हैं। क्योंकि अगर यह हरकत पाकिस्तान की ओर से हुआ है, तो उसके लिए अफगानिस्तान पाकिस्तान को कभी नहीं माफ़ करेगी। वहां के लोगों के अंदर जो आक्रोश भरा है, इस हमले को लेकर उसके लिए अफगानिस्तान को इस हरकत का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।
— समाप्त — (The Ashirvad)
