बिहार राज्य में मुख्यमंत्री को लेकर उथल-पुथल: कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री?

पटना: बिहार राज्य के अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा इस बात को लेकर काफी बहस चल रही है, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जबसे अपने मुख्यमंत्री पद..

पटना: बिहार राज्य के अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा इस बात को लेकर काफी बहस चल रही है, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जबसे अपने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया है, और राज्यसभा जाने का निर्णय लिया है, तबसे पुरे बिहार में बहस छिड़ गई है कि अगला मुख्यमंत्री किसको बनाया जाएगा। हालाकि इस मुख्यमंत्री के दौर में एक नाम जो है वो बेहद चर्चित है। और वो नाम है बिहार राज्य के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का, ऐ नाम बिहार के मुख्यमंत्री के लिस्ट में सबसे आगे हैं, हालाकि इसमें नित्यानंद का भी नाम आ रहा है लेकिन अब मुख्यमंत्री का गद्दी कौन सम्हालेगा ऐ देखना बाकी है।

बिहार में मुख्यमंत्री को लेकर चर्चा जारी।

बिहार की सियासत एक बार फिर से नई करवट लेती नजर आ रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गुरुवार को राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति का रुख पुरी तरह घूम गई है. दो दशक से सत्ता नीतीश कुमार के इर्द-गिर्द घूमती रही है, लेकिन अब उनके दिल्ली जाने का फैसला किए जाने के बाद नए मुख्यमंत्री का चुनाव करना है।

नीतीश कुमार के चारो सदन के सदस्य बनने की ख्वाहिश पूरी होने के साथ ही बिहार में सत्ता परिवर्तन की इबारत लिखी जा चुकी है. बिहार के सियासी इतिहास में पहली बार बीजेपी का मुख्यमंत्री बनने जा रहा है, जिससे जल्द ही पर्दा उठ जाएगा ऐसे में सवाल उठता है कि बीजेपी किस नेता को बिहार की सत्ता की कमान सौंपेगी यानि किसे मुख्यमंत्री बनाएगी।

बिहार में सत्ता परिवर्तन के साथ बीजेपी को जहां मुख्यमंत्री का चेहरा चुनना है तो जेडीयू को उपमुख्यमंत्री चेहरे की भी तलाश करनी है, बिहार के सीएम के लिए बीजेपी के कई दिग्गज नेताओं के नाम रेस में है तो जेडीयू से उप मुख्यमंत्री के लिए कई चेहरे दौड़ में है, ऐसे में देखना है कि बीजेपी किसे सत्ता की कमान सौंपेगी तो जेडीयू से कौन उप मुख्यमंत्री होगा?

हालाकि, जेडीयू से उप मुख्यमंत्री के लिए नितीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का नाम भी शामिल किया गया है। क्योंकि कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का दावा है, कि जेडीयू से उप मुख्यमंत्री का कामान निशांत कुमार को सौंपा जाए।

बिहार में बीजेपी का मुख्यमंत्री फार्मुला।

अब बिहार में जब सियासी बदलाव हो रहा है, तब सबके दिमाग में कइ सारे सवाल चल रहा है, कि बीजेपी का मुख्यमंत्री फार्मुला क्या होगा? क्योंकि कि अभी तक जेडीयू से जाहां मुख्यमंत्री का कामान नितीश कुमार सम्भाल रहे थे। तो वहीं उप मुख्यमंत्री के पद पे बीजेपी अपना बनाती रही है। और इसी मॉड्युल से पिछले दो दशक से जेडीयू और बीजेपी की मीलाप से बिहार में मुख्यमंत्री कि साझा सरकार चल रही थी।

बीजेपी 2005 से 2013 तक सिर्फ एक डिप्टीसीएम बनाती रही तो 2017 के बाद से मुख्यमंत्री की कुर्सी नीतीश के देने के बदले में दो डिप्टीसीएम अपना बनाती रही है,‌ लेकिन अब बीजेपी जब अपना सीएम बना रही है तो जेडीयू को डिप्टीसीएम का पद एक मिलेगा या फिर दो, ये बात फिलहाल सामने नहीं आया है। ऐसे में देखना होगा कि बिहार में सत्ता और सरकार का क्या फार्मूला बनता है। कौन बीजेपी से मुख्यमंत्री का कुर्सी संभालेगा, तो कौन होगा जेडीयू से उप मुख्यमंत्री।

बीजेपी से सीएम की रेस में कौन-कौन नेता बिहार में बीजेपी का सीएम बनना तय माना जा रहा है, लेकिन किसे सत्ता की कमान मिलेगी यह तस्वीर अभी साफ नहीं है। बीजेपी हमेंशा अपने फैसलों से लोगों को हैरान करती रही है, लेकिन उसके बाद भी मुख्यमंत्री की रेस कई नेता बने हुए हैं. बीजेपी से डिप्टीसीएम सम्राट चौधरी, मंत्री दिलीप जायसवाल, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय और पांच बार के विधायक संजीव चौरसिया को मुख्यमंत्री के चेहरे के तौर पर देखा जा रहा है। हालाकि लोगों का राय और बिहार के उमड़ती खबरों कि माने तो इस रेश में सम्राट चौधरी का नाम काफी चर्चा में है।

सम्राट या नित्यानंद, कौन बनेगा सीएम।

मुख्यमंत्री पद की रेस में फिलहाल उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को सबसे प्रबल दावेदार माना जा रहा है. बिहार का गृह मंत्रालय संभाल रहे सम्राट चौधरी को नीतीश के साथ काम करने का सियासी अनुभव है, वे पीएम मोदी और अमित शाह के बेहद भरोसेमंद माने जाते हैं, ऐसे में लोग ऐ भी बोल रहे हैं कि बिहार के मुख्यमंत्री कि कुर्सी पर बीजेपी सम्राट चौधरी को बैठाना चाहती है, हालांकि कुछ खबरो में ऐसा भी बोला जा रहा है कि नितीश बाबू का पहला मन मुख्यमंत्री के सिट पर बैठाने का नित्यानंद को ही है, और अगर बीजेपी इसमें अपना हस्तछेप करती है तब, इनको उप मुख्यमंत्री तो बनाया हीं जाएगा।

बाकी अभी बिहार के राजनीति में कौन बनेगा मुख्यमंत्री और कौन होगा उपमुख्यमंत्री वो तो अभी पुख्ता खबर मीलने पर हीं पता चलेगा।

    — समाप्त —     (The Ashirvad)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports