अनंत सिंह की बेटी की शादी में 4 लाख मेहमानों के खाने का इंतजाम! घुड़दौड़ में मिलेगी महिंद्रा थार, जानिए पूरी तैयारी

अनंत सिंह की बेटी शिवानी सिंह की शादी 4 लाख मेहमानों की खाने की व्यवस्था
बिहार के मोकामा विधायक अनंत सिंह के बेटी शिवानी सिंह की शादी अभी काफी ज्यादा चर्चा में है।

बिहार: बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह एक बार फिर से चर्चा में आ चुके हैं हालांकि इस बार चर्चा का विषय कोई राजनीतिक विचारधारा नहीं है, बल्कि इस बार उनकी चर्चा उनके परिवार से जुड़ी हुई है जहां पर अनंत सिंह और उनके बेटी की शादी को लेकर पूरे बिहार में माहौल गर्म कर दिया है।

अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी बिहार की सबसे बड़ी शादी और आलीशान शादी बताया जा रहा है जहां पर करीब चार लाख लोगों की आने की चर्चा है और इन चार लाख लोगों की व्यवस्था भी छोटे सरकार ने जोरो शुरू से करना प्रारंभ कर दिया है।

आखिर क्या है इस शादी की पूरी तैयारी?

मोकामा विधायक आनंद सिंह जिनका लोग छोटे सरकार के नाम से भी जानते हैं उनकी बेटी शिवांगी सिंह की शादी होने जा रही है। जिसमें खबर आया है कि करीब चार लाख लोग इस शादी में सम्मिलित होंगे, अनंत सिंह अपनी बेटी की शादी काफी जोरों शोरों से और धूमधाम से कर रहे हैं। बेटी की शादी में करोड़ों रुपए खर्च किया जा रहा है और कई बड़े-बड़े राजनेता और बॉलीवुड की महान अभिनेता भी बुलाई जा रहे हैं।

अनंत सिंह के द्वारा बेटी की शादी में घुड़सवार का भी आयोजन किया गया है। और जीतने वाले को एक महिंद्रा थार भी देने का ऐलान किया गया है। कहां जा रहा है की अनंत सिंह की बेटी की शादी बिहार की सबसे भव्य और बड़ी शादी होने वाली है जो अभी तक बिहार के इतिहास में किसी ने भी नहीं किया होगा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिवांगी सिंह की शादी 25 नवंबर 2026 को ऋषिकेश कुमार उर्फ अंकित के साथ होने वाली है। यह समारोह अनंत सिंह के पैतृक गांव लदमा में आयोजित किया जाएगा। शादी को यादगार बनाने के लिए बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, आयोजन में कई एकड़ जमीन पर पंडाल और अन्य व्यवस्थाएं तैयार की जा रही हैं।

MDTV के रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा चर्चा का विषय चार लाख लोगों के आने का है। बताया जा रहा है कि अनंत सिंह अपनी बेटी की शादी के लिए करोड़ों रुपए के साथ-साथ कोई महंगे उपहार अपने दामाद को भेंट देने वाले हैं।

दामाद को महंगे ट्रॉफी देंगे छोटे सरकार

इस चर्चा में अनंत सिंह के दामाद को लेकर भी काफी ज्यादा चर्चा है अनंत सिंह ने अपने बयान में कई बार कह चुके हैं कि वह अपने दामाद को अमेरिका से लाएंगे और कुछ मीडिया रिपोर्ट में यह दावा भी किया गया है कि उनकी बेटी शिवांगी सिंह की जींस शादी हो रही है उनका अमेरिका में काफी बड़ा कारोबार है और उनको अनंत सिंह कई बड़े महंगे तोहफे भी दे रहे हैं।

आज तक में छपी रिपोर्ट के मुताबिक अनंत सिंह अपनी दामाद ऋषिकेश को लैंड रोवर डिफेंडर तोहफे में देने वाले हैं और साथ में अपने छोटे बेटे अभिनव का उपनयन संस्कार (जनेऊ) भी कर रहे हैं। और इस मौके पर अनंत सिंह अपने बेटे को BMW गाड़ी गिफ्ट में दे रहे हैं जिसकी भी काफी ज्यादा चर्चा हो रही है।

प्रधानमंत्री मोदी को भी जाएगा नेता

अनंत सिंह की बेटी की शादी में भारत के कई बड़े-बड़े राजनेता भी बुलाई जा रहे हैं। और इनमें सबसे बड़ा नाम है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नीतीश कुमार और लालू यादव के परिवार का, आनंद सिंह इन सभी लोगों को नेता भेज कर अपनी बेटी की शादी का हिस्सेदार बनाना चाहते हैं और इसीलिए यह सभी लोगों को शादी में बुला रहे हैं।

कितने दौलत के मालिक हैं अनंत सिंह?

बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान दाखिल हलफनामे में अनंत सिंह ने 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति घोषित की थी, जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी नीलम देवी की सपंत्तियों का भी ब्योरा दिया था। अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी की कुल घोषित संपत्ति करीब 100.61 करोड़ रुपये है। इसमें करीब 39.73 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 60.87 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति शामिल है।

अनंत सिंह के नाम करीब 26.66 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 11.22 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। वहीं, नीलम देवी के नाम करीब 13.07 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 49.65 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति दर्ज है। यानी संपत्ति के मामले में पत्नी नीलम देवी उनसे आगे हैं।

अनंत सिंह गाड़ियों के है शौकीन

अनंत सिंह गाड़ियों के काफी शौकीन इनके पास कई महंगे ब्रांड के लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन है। चुनावी हलफनामे में उन्होंने टोयोटा लैंड क्रूजर ZX का उल्लेख किया था। इस गाड़ी की कीमत करीब 2.70 करोड़ रुपये बताई जाती है। इसके अलावा टोयोटा फॉर्च्यूनर और महिंद्रा XUV 500 भी उनके नाम दर्ज हैं, जिनकी कीमत संयुक्त रूप से 80 से 90 लाख के बीच बैठती है।

वहीं, नीलम देवी के नाम इनोवा क्रिस्टा, टोयोटा फॉर्च्यूनर और महिंद्रा थार जैसी गाड़ियां हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 77.62 लाख रुपये बताई गई है। यानी दोनों के पास घोषित गाड़ियों की कुल कीमत 4 करोड़ रुपये से ज्यादा बैठती है।

📌 यह भी पढ़ें

अंततः

आनंद सिंह अपनी बेटी शिवानी सिंह की शादी में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होने देना चाहते और इसीलिए यह बड़ी पैमाने पर इस शादी को यादगार बनाते हुए भव्य आयोजन कर रहे हैं। शादी में बॉलीवुड के बड़े-बड़े अभिनेता और राजनेता भी आने वाले हैं।

हालांकि अनंत सिंह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव को भी नेता भेज रहे हैं। ताकि यह लोग भी इनके बेटी की शादी में आए और इस यादगार समय का हिस्सेदार बन सके।

          — समाप्त — 🟥

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *