जमुई, बिहार: बिहार के जमुई जिले से वायरल हो रहे वीडियो में छात्र-छात्रा के साथ हुई बदसलूकी में जमुई पुलिस ने अभी तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें से मुख्य आरोपी नंदन यादव पुलिस एनकाउंटर में घायल हो चुका है। यह वही आरोपी था जो नाबालिक छात्रा को जबरदस्ती गोद में बैठना और उसको लेकर भागने की कोशिश कर रहा था। इसके बाद इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल होने लगा
घटना में पहले आरोपियों ने कोचिंग से पढ़कर आ रहे छात्र-छात्रा को रास्ते में घेर उसके बाद इन दोनों के साथ वत्सलूकी और छेड़छाड़ करने की कोशिश की। छात्रा के साथ नंदन यादव जो की मुख्य आरोपी है वह छात्रा के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की, हालांकि नाबालिक छात्र ने अपनी सूझबूझ और समझदारी दिखाते हुए छात्रा का पूरा सहयोग किया और उसको इनके चंगुल से बचने का पूरा प्रयास किया
इस पूरे मामला में और वायरल हो रहे वीडियो के माध्यम से जमुई पुलिस ने 7 आरोपियों की पहचान की साथ में नाबालिक छात्रा का बयान के आधार पर पुलिस ने छान बिन करना शुरू कर दिया। इसके बाद पहले घिराव पुलिस ने नंदन यादव का किया हालांकि नंदन यादव पुलिस के साथ झड़प करने की कोशिश की और भागने की कोशिश की जिसमें पुलिस ने इसके पैर पर गोली मारकर पकड़ लिया
नंदन यादव की पहचान वीडियो के माध्यम से और लड़की के बयान के द्वारा किया गया जो की नाबालिक छात्रा को गोद में बैठना और जबरन रोड की तरफ लेकर भागने की कोशिश कर रहा था।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस के अनुसार 19 सितंबर की शाम दो नाबालिग छात्र-छात्रा कोचिंग के बाद स्कूटी से लौट रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। दोनों के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया।
जमुई पुलिस ने मामले की जांच के लिए SIT का गठन किया है। टीम की अगुवाई SDPO दीप्ति मोनाली कर रही हैं। मामले में POCSO Act और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।
भाई आर्मी, में छोटा लड़की के साथ कर रहा छेड़खानी
दैनिक भास्कर के छपे एक रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी नंदन यादव के पिता के ऊपर पहले से ही हत्या और शराब तस्करी का केस चल रहा है। वही दूसरा आरोपी हरे राम यादव जिसको की बालू माफिया भी कहा जा रहा है उसका भाई आर्मी में है और हरे राम और नंदन दोनों एक ही गांव की है। दैनिक भास्कर के ग्राउंड रिपोर्टिंग से पता चला कि दोनों हमेशा शराब और गांजा के नशे में रहते थे।
हलकी रिपोर्ट भी अभी पता चला कि अभी तक गांव वालों के कहे अनुसार इन दोनों के ऊपर लड़की के साथ छेड़छाड़ का मामला या गांव में किसी भी लड़की के साथ कोई भी छेड़खानी का मामला सामने नहीं आया था। रिपोर्ट में यह भी पता चला कि हरे राम और नंदन दोनों ही लड़की के साथ बदसलूकी करने के बाद घर आकर खाना खाकर सो गए और उसके अगले सुबह यानी रविवार के दिन यह दोनों घर से फरार हो चुके थे।
यह सारी बात दैनिक भास्कर को नंदन और हरे राम के गांव के ही रहने वाले मिलन यादव ने बताया
दैनिक भास्कर की टीम जॉब इन दोनों के गांव पहुंची तो नंदन यादव के घर पर ताला लटका हुआ मिला गांव वालों से पूछताछ करने के बाद पता चला कि इसके घर में मां बहन और यह रहते थे पुलिस ने मां बहन को उठाकर ले गई है पूछताछ करने के लिए
वहीं कुछ दूरी पर हरे राम का घर था जब दैनिक भास्कर की टीम हरे राम के घर पहुंची तो वहां पर एक बुजुर्ग के अलावा कोई नहीं था जो कि उसके दादाजी के पहचान में प्रतीत हो रहे थे उनसे बात करने पर पता चला कि हरे राम शुरू से ही बदमाश था वह शुरू से ही कई छोटी-मोटी बदमाशियां और घटना को अंजाम दे चुका था।
गांव वालों से बात करने पर मिलन यादव नाम के शख्स ने बताया कि उसने हरे राम और नंदन को बचपन से जानता था वह दोनों बचपन से दोस्त थे और गांजा और शराब की नशे में हमेशा दूध रहते थे। गांव वालों ने यह भी बताया कि नंदन के पिता गनौरी यादव पहले ही बालू, अवैध शराब तस्करी और हत्या के मामले में 20 वर्ष से फरार है। पुलिस उसकी भी जांच में जुटी हुई है।
हरे राम के मामले में यह पता चला कि उसका भाई आर्मी में जवान है। पिता किसान और इसके पास एक ट्रैक्टर है जो गांव में ही चलता है और यह गांव में ही रहता है।
हालांकि आरोपियों को अभी पुलिस ने अपने हिरासत में ले लिया है और बाकी आरोपियों की छानबीन चल रही है।
वीडियो शेयर करने वालों पर भी कार्रवाई
इस मामले में पुलिस ने सिर्फ आरोपियों की गिरफ्तारी तक कार्रवाई सीमित नहीं रखी है। नाबालिग पीड़िता की पहचान सामने लाने वाले वीडियो को सोशल मीडिया पर फैलाने के मामले में भी कार्रवाई की गई है।
India Today के अनुसार जमुई साइबर पुलिस ने करीब 120 सोशल मीडिया प्रोफाइल के खिलाफ FIR दर्ज की है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नाबालिग पीड़ितों की पहचान उजागर करने वाला वीडियो आगे शेयर या रीपोस्ट न करें।
अब तक क्या हुआ?
- 19 सितंबर को घटना होने की जानकारी सामने आई।
- वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
- पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
- करीब 7 आरोपियों की पहचान की गई।
- पहले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
मुख्य आरोपी नंदन यादव समेत 2 और आरोपियों को पकड़ा गया। - मामले की जांच के लिए SIT गठित है।
- वीडियो शेयर करने वाले करीब 120 सोशल मीडिया
- प्रोफाइल पर भी FIR की जानकारी सामने आई है।
पुलिस की जांच अभी जारी है और बाकी संदिग्धों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। नाबालिग पीड़ितों की पहचान और उनकी निजता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए घटना से जुड़ा वीडियो शेयर नहीं करना चाहिए।
अंततः
बिहार के जमुई जिले घटना के बाद पुलिस ने इस घटना को तुरंत संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई करना शुरू कर दिया है आरोपियों की पहचान करके उनको हिरासत में लेना और उन पर कार्रवाई करना चालू हो गया है। पुलिस ने सात आरोपियों की पहचान की है जिसमें से मुख्य आरोपी नंदन यादव को पुलिस एनकाउंटर में गोली लगी हुई है और उसको पकड़ लिया गया है साथ में हरे राम यादव और इसके समेत और पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
POCSO Act और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।
— समाप्त — 🟥
