Nitesh Tiwari की Ramayana में Yash के रावण की चर्चा क्यों ज्यादा? क्या Ranbir Kapoor का राम रह गए पीछे?

Nitesh Tiwari Ramayana में Ranbir Kapoor राम और Yash रावण के किरदार में
Nitesh Tiwari की Ramayana के ट्रेलर के बाद Yash के रावण की खूब चर्चा हो रही है।

The Ashirvad के द्वारा प्रस्तुत:

फिल्म अपडेट: नितेश तिवारी का रामायण का जब से ट्रेलर रिलीज हुआ है पुरे सोशल मीडिया पर रामायण को लेकर चर्चा तेज हो गई है। लोगों ने ट्रेलर के बाद अपनी अपनी प्रतिक्रिया देना शुरू कर दी है। और मार्क्स से सवाल भी करना शुरू कर दिया है कि अगर रामायण के अंदर रावण को ही इतना दमदार और बाहुबली दिखाओगे तो भगवान राम को कौन देखेगा सारे लोग रावण के ही फैन बन जाएंगे और रणबीर कपूर जो भगवान राम का रोल निभा रहे हैं, वह काफी फीका पड़ जाएंगे।

Nitesh Tiwari की बहुप्रतीक्षित फिल्म Ramayana इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई है। फिल्म में Ranbir Kapoor भगवान राम की भूमिका में नजर आ रहे हैं, जबकि Yash रावण का किरदार निभा रहे हैं। Sai Pallavi माता सीता और Sunny Deol हनुमान की भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद सोशल मीडिया और फिल्मी चर्चा में खास तौर पर Yash के रावण वाले लुक और उनकी स्क्रीन प्रेजेंस की काफी चर्चा हो रही है।

ऐसे में अब लोगों की अंदर चर्चा तेज हो गई है कि क्या रणबीर कपूर का राम और यश का रावण के बीच, यश का रावण वाला किरदार रणबीर कपूर पर भारी पड़ रहा है?

Yash के रावण ने खींचा दर्शकों का ध्यान

रामायण के ट्रेलर में जैसे शुरुआती ही रावण के दमदार लुक और जबरदस्त पर्सनालिटी के साथ शुरू होता है। जहां पर रावण एक विशाल दरवाजे को अपने पैर से एक झटके में तोड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। इस सीन की शुरुआत ही ऑडियंस का ध्यान रावण के रोल पर केंद्रित कर दिया है। और पूरा ट्रेलर में लोग केवल और केवल रावण की रोल का ही प्रशंसा कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि केजीएफ के बाद यश ने रावण के रोल में कहर बरसा दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स में भी ट्रेलर के उस हिस्से को खास तौर पर चर्चा मिली, जिसमें Yash का रावण अपनी ताकत और व्यक्तित्व का प्रदर्शन करता दिखाई देता है। India Today ने भी अपनी रिपोर्ट में बताया कि ट्रेलर में Yash का रावण एक बेहद प्रभावशाली किरदार के तौर पर उभरता है।

लोगों के हिसाब से अभी के दर्शन को आकर्षित करने के लिए और वर्तमान समय को ध्यान में रखते हुए यश ने जिस प्रकार से रावण के किरदार को स्क्रीन पर प्रस्तुत करने का कार्य किया है। वह प्रशंसा योग्य है और शायद ऐसा पहली बार होगा जो फिल्म जगत में रावण के रोल को इतने दमदार और बाहुबली तरीके से दशक के सामने प्रस्तुत किया जाएगा

हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि दर्शकों ने Ranbir Kapoor के राम को पसंद नहीं किया। दरअसल, दोनों किरदारों का प्रभाव अलग-अलग है।

Ranbir Kapoor के राम की भूमिका भी बेहद महत्वपूर्ण

देखो चाहे रामानंद सागर जी का रामायण हो या टीवी, सीरियल में दिखाए गए रामायण, सब में भगवान श्री राम का रोल करुणामय और दया भाव वाला दिखाया जाता है। क्योंकि हमेशा से प्रभु श्री राम का छवि ही मर्यादा पुरुषोत्तम और करुणा निधान कर रहा है। जहां पर भगवान प्रभु श्री राम का हाव-भाव निर्मल निष्पक्ष और शांतिपूर्ण रहता है।

भगवान प्रभु श्री राम एक मर्यादा पुरुषोत्तम हैं। और इनका जो छवि है वह लोगों के अंदर शांतिपूर्ण और दया भाव वाला है। जबकि वहीं रावण का रोल हमेशा से क्रूर, निर्दय और विशाल सम्राट का रहा है। और इसी हिसाब से रामायण के ट्रेलर में यश जो रावण का रोल निभा रहे हैं। उनके छवि को भी रावण के किरदार में डालने की कोशिश की गई है।

और पूरी फिल्म ही भगवान राम और रावण के महायुद्ध और दोनों के अलग-अलग भाव पर केंद्रित है। ऐसे में जीतना अहम रोल रावण का है उससे कोई गुनाह अहम रोल भगवान प्रभु श्री राम का है क्योंकि श्रीराम का रोल ही खास होना इस मूवी को एक नई दिशा की ओर ले जाएगा क्योंकि रामायण का मतलब ही प्रभु राम की छवि को दर्शन और उनके करुणा को पूरी दुनिया के सामने प्रस्तुत करना ऐसे में रावण का किरदार भी उसी हिसाब से दिखाना मार्क्स का दायित्व है।

सोशल मीडिया पर क्यों हो रही है रावण की इतनी चर्चा?

इसकी सबसे बड़ी वजह Yash की स्क्रीन प्रेजेंस मानी जा सकती है। Yash पहले ही KGF जैसी फिल्मों के जरिए बड़े पैमाने पर अपनी पहचान बना चुके हैं। ऐसे में जब उन्हें रावण जैसे विशाल किरदार में दिखाया गया, तो उनके लुक और अंदाज ने स्वाभाविक रूप से दर्शकों का ध्यान खींचा।

और ट्रेलर में भी रावण के रोल के स्क्रीन को काफी हाय वीएफएक्स और विजुअल्स पर दर्शाया गया जिसमें रावण के रोल उभर कर दशक के सामने आया है। और इसीलिए दर्शन भी अब रावण के रोल को लेकर काफी उत्सुक है उनका मानना है। कि जो रावण इससे पहले आदि पुरुष में दिखाया गया था उसको लेकर दशक के बीच काफी निंदा हुआ लेकिन नितेश तिवारी ने जो रावण के रोल के लिए यश को चुना है उन्होंने काफी सोच समझ कर काम किया है।

रामानंद सागर जी के रामायण की तुलना

नीतीश तिवारी के रामायण का ट्रेलर रिलीज होने के बाद दर्शन के बीच एक और चर्चा तेज हुई और वह था रामानंद सागर जी के रामायण से नीतीश तिवारी के रामायण की तुलना करना अरुण गोविल जो पहले रामानंद सागर जी के रामायण में भगवान श्री राम का किरदार निभा चुके हैं वह नितेश तिवारी की रामायण में राजा दशरथ का किरदार निभा रहे हैं और इसमें भी इन्होंने अपना पूरा योगदान दिया है।

हाल किसकी बावजूद भी लोगों ने कहना शुरू कर दिया कि रामानंद सागर जी का जो रामायण दुनिया के सामने प्रस्तुत किया गया वह एक ऐतिहासिक रामायण है। और उसकी तुलना करना और उसके सामने किसी भी रामायण को लाकर खड़ा कर देना यह रामानंद सागर जी के रामायण को टक्कर नहीं दे सकता क्योंकि उन्होंने जो इतिहास दुनिया को दिखा दिया है। और जो किरदार उन्होंने लोगों के अंदर भर दिया है उसकी छवि दुनिया कभी नहीं भूल सकती

रामानंद सागर जी न केवल रामायण बनाए हैं बल्कि उन्होंने किरदार को जीने की कलश दिखाई है और एक-एक किरदार को इतिहास के रूप में प्रस्तुत किया है जो की ग्रंथ और शास्त्रों के द्वारा दिखाया गया है जिसमें हर एक किरदार अपने आप में महान है।

📌 यह भी पढ़ें

अंततः

Nitesh Tiwari की Ramayana को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्सुकता है। Yash का रावण ट्रेलर के बाद चर्चा का बड़ा केंद्र जरूर बन गया है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि Ranbir Kapoor के राम पीछे रह गए हैं।रामायण की कहानी में राम और रावण दोनों ही बेहद महत्वपूर्ण किरदार हैं। एक तरफ Ranbir Kapoor भगवान राम के रूप में नजर आएंगे, तो दूसरी तरफ Yash का रावण फिल्म के संघर्ष को मजबूत करेगा।

अब असली कहानी और लोगों की उत्सुकता फिल्म रिलीज होने के बाद ही देखने को मिलेगा जहां पर भगवान राम और रावण के रोल को लेकर दशक के बीच कितनी चर्चा बनेगी वह तो जो फिल्म रिलीज होगा तभी पता चलेगा।

          — समाप्त — 🟥

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *