दिल्ली: बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस हमले में सुवेंदु के पीएस बुद्धदेव और कार के ड्राइवर भी घायल हो गए हैं यह घटना उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम में हुई, इस घटना के बाद से पश्चिम बंगाल की जनता के अंदर आक्रोश का ज्वाला भड़कता हुआ दिख रहा है जितने भी भाजपा के समर्थक हैं वह अस्पताल के बाहर पहुंच चुके हैं जहां पर इनका इलाज चल रहा है।
सुवेंदु अधिकारी भी अस्पताल पहुंच चुके हैं और इन सारे विवादों पर अपनी नजर बनाए हुए हैं यह घटना पूरे पश्चिम बंगाल के राजनीतिक में उथल-पुथल ला दिया है भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह हमला टीएमसी के द्वारा किया गया है और इसीलिए अब बीजेपी के लोग ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
टीएमसी ने इस घटना की निंदा करते हुए अपने हाथ खड़े कर दिए हैं हालांकि बीजेपी की ओर से इसको टीएमसी की हार का बदला माना जा रहा है पश्चिम बंगाल के चुनावी नतीजे आने के बाद जैसा आक्रोश टीएमसी के अंदर देखने को मिला और जिस प्रकार से धमकी भरा मैसेज टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने बीजेपी के कार्यकर्ताओं को दिया और उनके समर्थकों को दिया उसे अब भाजपा के लोगों का कहना है कि यह राजनीतिक बदला लिया गया है।
अभी तक क्या-क्या पता चला
इस घटना पर अभी तक ग्राउंड पर जांच चल रही है हालांकि कुछ सूत्रों से पता चला कि इस घटना को अंजाम देने के लिए लंबे वक्त तक सुवेंदु के PA की गाड़ी का पीछा किया गया और उसके बाद जैसे ही चंद्रनाथ रथ का गाड़ी स्लो हुआ वैसे ही इन पर फायरिंग करना शुरू कर दिए हालांकि मौका पाते ही हमलावर वहां से फरार हो गए अभी तक एक भी हमलावर का नाम या चेहरा सामने नहीं आया है।
चंद्रनाथ रथ अपने घर की ओर जा रहे थे तभी बिरयानी खाने के लिए गाड़ी रोकी और इसी मौका का फायदा उठाते हुए हमलावरों ने इन पर फायरिंग करना शुरू कर दिया चंद्रनाथ रथ गाड़ी में आगे बैठे हुए थे और हम लोगों ने पहले गाड़ी पर गोली बरसाई उसके बाद से चंद्रनाथ के ऊपर फायरिंग करना शुरू कर दिया इस हमले में ड्राइवर और पीएस बुद्धदेव भी घायल हो गए
अस्पताल ले जाने से पहले ही मौत
इस घटना के तुरंत बाद चंद्रनाथ रथ को नजदीकी नर्सिंग होम में लेकर जाया गया हालांकि वहां पर डॉक्टर ने इनको मृत्यु घोषित कर दिया स्थानीय लोगों के अंदर इस घटना को लेकर काफी ज्यादा आक्रोश भरा हुआ है और लोगों ने इसकी जांच की मांग कर रहे हैं लोगों का बोलना है कि इसके पीछे जिसका भी हाथ है उसकी कड़ी से कड़ी सजा दी जाए हालांकि इसको एक राजनीतिक नजरिया के तौर पर भी देखा जा रहा है क्योंकि पश्चिम बंगाल में टीएमसी के हार के बाद ऐसी बहुत सारी घटना देखने को सामने आ रही है।
भाजपा और जितने भी उनके समर्थक है उनका कहना है कि जब से टीएमसी पश्चिम बंगाल में हरी है तब से वह अपने हर को सहन नहीं कर पा रही है और इसी के कारण वह लगातार लोगों पर हमला और लोगों से मारपीट कर रही है हालांकि अब भाजपा का कहना है कि इसके जमीनी स्तर तक जांच की जाएगी और इसके पीछे जो भी है उसकी कड़ी से कड़ी सजा दिया जाएगा क्योंकि पश्चिम बंगाल में भाजपा के आने के बाद पहली ऐसी भयानक घटना देखने को मिली है
कौन थे चंद्रनाथ रथ?
सुवेंदु अधिकारी के भाई दिव्येंदु अधिकारी ने NDTV को बताया कि भवानीपुर में चंद्रनाथ रथ एजेंट भी थे, जहां से ममता बनर्जी चुनाव हारी हैं। उन्होंने बताया कि चंद्रनाथ रथ पहले वायुसेना में थे, वायुसेना की नौकरी छोड़कर वह सुवेंदु अधिकारी के पीए बने थे।
हालांकि चंद्रनाथ रथ के हत्या को लेकर जितने भी भाजपा और सुवेंदु के समर्थक हैं उनका कहना है कि यह जानबूझकर की गई साजिश है और यह साजिश टीएमसी के कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया है क्योंकि वह लोग 15 साल से जो गुंडाराज शासन चला रहे थे उससे वह अभी बाहर नहीं निकले हैं और इसीलिए यह लोग लगातार हमले किए जा रहे हैं।
क्या कहा सुवेंदु अधिकारी ने ?
अपने का के हत्या पर सूबेदु अधिकारी ने कहा कि यह सूची समझी साजिश है दो-तीन दिन तक पहले रेकी की गई उसके बाद इस घटना को अंजाम दिया गया 15 साल से जो गुंडाराज पश्चिम बंगाल के अंदर चल रहा था उसी का यह अंजाम है। हालांकि सुबह तूने कहा कि अब बीजेपी इन गुंडो को जड़ से खत्म करने का कार्य करेगी यह लोग चाहे कहीं भी छप जाए इनको ढूंढ कर बाहर निकल जाएगा
टीएमसी के कार्यकर्ताओं को पता नहीं है कि यह ममता दीदी की अब सरकार नहीं है। यह भाजपा की सरकार है और भाजपा अब पश्चिम बंगाल को गुंडे राज्य से मुक्ति दिलाकर साफ सुथरा करेगी और इसका शुरुआत आज से शुरू हो गया इन लोगों ने जो सर्वनाम इस घटना का अंजाम दिया है उसे इन्होंने अपने आप को और संकटों में घसीट लिया है।
क्या यह राजनीतिक मामला है?
पश्चिम बंगाल का चुनावी नतीजा आने के बाद से देखा जा रहा है कि पश्चिम बंगाल में हिंसा काफी बढ़ गई है और इसी हिंसा के बीच बहुत सारी ऐसी घटनाक्रम सामने देखने को मिला है जहां पर टीएमसी और भाजपा के लोगों के बीच झड़प हो रही है हालांकि इसको रोकने के लिए और टीएमसी के कार्यकर्ताओं से पश्चिम बंगाल को मुक्ति दिलाने के लिए भाजपा जमीनी स्तर पर कार्य कर रही है।
और अब सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या के बाद लोगों के अंदर और भी आक्रोश भर गया है सीधे तौर पर लोगों ने कहना शुरू कर दिया है कि यह हमला टीएमसी के द्वारा कराया गया है और उनको इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने अभी तक जो 15 साल में अपना गुंडाराज शासन चलाया है उसको अब जड़ से उखाड़ फेंकने का समय आ गया है और इस कार्य की शुरुआत भाजपा अपने शुभ हाथों से करेगी।
https://svmbharatnews.com/tamil-nadu-tvk-vijay-election-win-issues/
अंततः
सुवेंदु अधिकारी की पिए की हत्या के बाद से पूरे पश्चिम बंगाल में राजनीतिक मामला गर्म हो गया है इस हत्या को अंजाम देने वाले लोगों को पुलिस चप्पा चप्पा छान रही है हालांकि अभी तक इनका नाम और चेहरा सामने नहीं आया है हमलावरों ने हमला करने के बाद मौका पाते ही वहां से फरार हो गए हालांकि स्थानीय लोगों ने इनको कुछ जानकारियां दी हैं जिनके कथित तौर पर गिरफ्तार करने की कार्य चल रहा है
स्थानीय पुलिस का कहना है कि इनको जल्दी से जल्दी अपने हिरासत में लिया जाएगा और कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी, भाजपा के समर्थकों का कहना है कि इस घटना के पीछे जिसका भी हाथ है उसको उसी की भाषा में समझने की आवश्यकता है।
— समाप्त — (The Ashirvad)
