दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 अपने निर्णायक मोड पर पहुंच चुका है पहले चरण के मतदान के बाद पूरे भारत के लोगों का निगाह दूसरे चरण के मतदान पर टिका है। जो 29 अप्रैल को होने वाली है और इसी से पूरी तरह लोगों के अंदर उत्पन्न हो रहे भावनाओं को शांति पहुंचेगी और पता चल जाएगा कि पश्चिम बंगाल में कौन अपना सियासी सत्ता जम रहा है। कौन सी पार्टी अबकी बार पश्चिम बंगाल में अपना सत्ता परिवर्तन करेगी।
पश्चिम बंगाल का चुनाव बाकी राज्यों में हो रहे चुनाव से बेहद खास है। इसमें दो मुख्य दलों के बीच भीषण टकरा देखने को मिल रहा है और इन दोनों दलों के बीच राजनीतिक टकराव कांटे का है। एक तरफ ममता बनर्जी की त्रिमूल पार्टी जो पश्चिम बंगाल में चौथी बार अपना मुख्यमंत्री बैठने के लिए पूरा जोड़ लगा दिया है वही नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली सरकार भारतीय जनता पार्टी ममता बनर्जी को पश्चिम बंगाल से हटाने के लिए दिन-रात एक कर दिए हैं।
किसकी बनेगी सरकार ?
पश्चिम बंगाल में पहले चरण का मतदान समाप्त होने के बाद लोगों के अंदर बस एक ही बात जानने की जिज्ञासा है कि पश्चिम बंगाल में कौन सी पार्टी अपनी सट्टा जमा आएगी क्या ममता बनर्जी फिर से चौथी बार मुख्यमंत्री पद का शपथ लेंगी या भारतीय जनता पार्टी ममता बनर्जी को हराकर अपना सत्ता परिवर्तन पश्चिम बंगाल में करेगी।
पहले चरण के मतदान के बाद लोगों ने अपने-अपने अंदाज में अपना अपना राय प्रकट किया है जिसमें अधिकतम लोगों का बोलना है कि इस बार पश्चिम बंगाल में ममता राज खत्म हो सकता है, और भारतीय जनता पार्टी अपना सत्ता पश्चिम बंगाल में जमा सकती है। क्योंकि पहले चरण के मतदान में लोगों का बोलना है कि भारतीय जनता पार्टी को बहुमत मतदान मिला है और अगर यही दूसरे चरण में भी भीम लोगों की वैसे ही सपोर्ट रहता है तो भारतीय जनता पार्टी आराम से पश्चिम बंगाल में अपना सरकार बना लेगी।
पहले चरण में भारी मतदान
पहले चरण के हुए मतदान में कुल 92% से अधिक मतदान दाखिल किए गए जो यह साबित करता है कि पश्चिम बंगाल की जनता इस बार पश्चिम बंगाल के चुनाव को लेकर बेहद सीरियस है। जहां पहले यह आंकड़ा बहुत ही काम रहता था वहीं हर बार से ज्यादा इस बार पहले चरण में मतदान 92% तक पहुंच गया है पहले चरण में कुल 152 सीटों पर मतदान हुए जिसमें उत्तर बंगाल से लेकर कई संवेदनशील इलाके भी इसमें मौजूद थे।
पहले चरण के मतदान में कई बूथ पर कड़ी सुरक्षा होने के बाद भी कुछ घटना की खबर सामने आई वहीं कई जगह पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के ऊपर भी हमला का खबर सामने आया इसके बावजूद भी पश्चिम बंगाल में हर बार से ज्यादा मतदान किए गए और यह मतदान जनता के उम्मीदों को दर्शाता है कि इस बार जनता पश्चिम बंगाल में बदलाव और बेहतरीन जिंदगी की कामना करते हुए अपने मतदान को सही जगह देने का काम कर रही है।
इतनी भारी संख्या में मतदान को देखकर भारतीय जनता पार्टी का बोलना है कि इस बार जनता परिवर्तन और विकास के साथ खड़ी है वहीं भारतीय जनता पार्टी के विपक्ष में ममता बनर्जी का बोलना है कि पश्चिम बंगाल की जनता फिर से ममता बनर्जी को चौथी बार मुख्यमंत्री बनाने का प्रतिज्ञा ली है और अपने मतदान को सही जगह देने का कार्य भी कर रही है।
29 अप्रैल को दूसरा और लास्ट चरण
अब 29 अप्रैल को दूसरे और अंतिम चरण में 142 सीटों पर मतदान होना है। इसमें कोलकाता, हावड़ा, हुगली, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना और कई अहम जिले शामिल हैं। लोगों का निगाह बस और दूसरे चरण पर ही टिका हुआ है क्योंकि यही अंतिम चरण पश्चिम बंगाल की सियासी राजनीति का दिशा दिखाएगा लास्ट चरण से ही पता चल जाएगा कि पश्चिम बंगाल में कौन सा डाल अपना सट्टा जम रहा है।
राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि 29 अप्रैल ही वह समय है जब यह तय किया जा सकता है कि पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी ममता बनर्जी को हराकर अपना सत्ता परिवर्तन करेगी या ममता बनर्जी चौथी बार मुख्यमंत्री पद का शपथ लेंगे दोनों दल 29 अप्रैल का ही इंतजार कर रहे हैं 29 अप्रैल के बाद ही लोगों के अंदर चल रहे सवालों का जवाब मिल जाएगा।
दक्षिण बंगाल को ममता बनर्जी का गढ़ माना जाता है जहां से टीएमसी को हराना थोड़ा मुश्किल है।
https://svmbharatnews.com/raghav-chadha-joined-bjp-news-hindi/
ममता बनर्जी का भाजपा पर हमला
पश्चिम बंगाल के चुनाव को मध्य नजर रखते हुए भाजपा और त्रिमूल लगातार रौलीया कर रहे हैं एक तरफ ममता बनर्जी जो पश्चिम बंगाल के लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए नए-नए पैत्रें आजमा रही है। वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी ममता बनर्जी को पश्चिम बंगाल से हारने के लिए और भारतीय जनता पार्टी का सत्ता जमाने के लिए लोगों से लगातार संपर्क बना रहे हैं। इन दोनों ही पार्टियों का चुनावी रैलियां काफी घमासान चल रही है।
भाजपा के बड़े-बड़े नेता नरेंद्र मोदी और अमित शाह जैसे लोग पश्चिम बंगाल के लगातार दौरे कर रहे हैं और लगातार लोगों के साथ संपर्क बनाकर पश्चिम बंगाल से ममता बनर्जी को हमेशा के लिए विदाई करने की तैयारी में दिखाई दे रहे हैं अमित शाह जो अपने रेलिया में लोगों से लगातार बोल रहे हैं कि वह भारतीय जनता पार्टी को जीत और पश्चिम बंगाल में शांति और विकास का उमंग लाएं।
वहीं दूसरी ओर ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल के लोगों से गुहार लगा रही है कि वह ममता बनर्जी को मतदान करें और चौथी बार मुख्यमंत्री पद पर बैठाएं ममता बनर्जी का कहना है कि वह अगर चौथी बार मुख्यमंत्री बनती है तो हमेशा के लिए भाजपा को पश्चिम बंगाल से विदा कर देगी और पश्चिम बंगाल के लोगों के लिए और उनके हित में कार्य करेंगे।
ममता बनर्जी का 15 साल
एक तरफ भारतीय जनता पार्टी जो पश्चिम बंगाल में अपना सत्ता जमाने के लिए लोगों से रोजगार, योजना, महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा और सुरक्षा व्यवस्था जैसे चुनावी मुद्दों को लेकर मैदान में उतरी है। और भाजपा का बोलना है कि अगर उनकी सरकार पश्चिम बंगाल में आती है तो यह सारे काम पेपर की बजाय जमीनी स्तर पर दिखाई देगा।
वहीं ममता बनर्जी भी लोगों से अपील कर रही है की चौथी बार मुख्यमंत्री बनने पर वह लोगों के लिए रोजगार की व्यवस्था, शिक्षा पर ध्यान, महिलाओं की सुरक्षा और पश्चिम बंगाल के लोगों के लिए कई सारी सुख सुविधा भी प्रदान करेगी।
हालांकि अबकी बार पश्चिम बंगाल की जनता ममता बनर्जी की चिकनी चुपड़ी बातों को समझ रही है और उनसे लगातार सवाल कर रही है कि अगर आप चौथी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद अगर यह सारे कामों पर ध्यान देगी तो आपने जो 15 साल तक पश्चिम बंगाल में सट्टा जमा कर बैठी थी उसमें अपने आम जनता के लिए क्या-क्या किया उसका रिपोर्ट कार्ड आप जनता के सामने पेश करें।
पश्चिम बंगाल में अबकी बार जनता उसी को पश्चिम बंगाल का सत्ता हाथ में सौंपेंगी जो पश्चिम बंगाल के लोगों के लिए जमीनी स्तर पर कार्य करेगा जो महिलाओं की सुरक्षा पर ध्यान देगा जो युवाओं के रोजगार के बारे में सोचेगा जो बिजली, सड़क और सुरक्षा व्यवस्था जैसे चीजों पर विशेष ध्यान देगा उसी सत्ताधारी को पश्चिम बंगाल की जनता मुख्यमंत्री पद पर बैठने का निर्णय ले रही है।
किसका पलड़ा भारी
पश्चिम बंगाल में पहले चरण के मतदान से ही लोगों ने अरमान लगना शुरू कर दिया है कि अब की बार ममता बनर्जी की सत्ता हाथ से जाने वाली है वहीं भारतीय जनता पार्टी अबकी बार अपने नेतृत्व वाली सरकार का गठन पश्चिम बंगाल में निश्चित रूप से कर लेगी हालांकि पहले चरण के मतदान से यह तो क्लियर नहीं हो रहा की किसने कितना मतदान इकट्ठा कर लिया लेकिन यह सब दूसरे चरण के बाद पूरी तरह क्लियर हो जाएगा
पश्चिम बंगाल की जनता इस बार विकास और परिवर्तन के मार्ग पर चलने वालों के साथ खड़ी है। ना कि केवल अपने बातों से उलझने वाले और समय पर लोगों के सामने वादा प्रकट कर कर लोगों को अंधेरे में धकेलना वाले के साथ पश्चिम बंगाल की जनता इस बार तय कर चुकी है कि वह पश्चिम बंगाल का जिम्मेदारी कर्मठ और शिक्षित नेता के हाथ में सौंपेगी।
अंततः
29 अप्रैल 2026 के दूसरे चरण का मतदान के बाद ही क्लियर होगा कि कौन सी पार्टी पश्चिम बंगाल में अपना सत्ता परिवर्तन कर रही है क्या भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी को हटाकर अपनी सरकार बनाएगी या फिर ममता बनर्जी भाजपा को बुरी तरह पछाड़कर चौथी बार मुख्यमंत्री पद का शपथ लेंगे
यह सब 29 अप्रैल यानी दूसरे चरण के मतदान के बाद पूरी तरह क्लियर हो जाएगा और वही 4 मई को पश्चिम बंगाल का चुनावी नतीजा भी सामने आ जाएगा जिसमें जीतने वाले और हारने वाले दोनों दालों का नाम भी सामने निकल कर आएगा।
— समाप्त — (The Ashirvad)
