हर दिन बढ़ रहे हैं पेट्रोल-डीजल के दाम! आम जनता पर गहरा असर आखिर कब मिलेगी राहत?

Petrol diesel price hike India 2026, petrol above 100 rupees, fuel price increase impact on common people, India fuel inflation news
पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। आखिर क्यों हर दिन बढ़ रहे हैं दाम? क्या इसके पीछे सरकार जिम्मेदार है या अंतरराष्ट्रीय कारण? जानिए पूरी सच्चाई और इसका सीधा असर आपकी जेब पर कितना पड़ने वाला है।

नई दिल्ली: भारत में एक बार फिर पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों से आम जनता परेशान हो चुकी है लगातार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाने के कारण कई राज्यों में पेट्रोल की कीमत ₹100 प्रति लीटर पर हो चुकी है तो वहीं डीजल भी इसी डैम के तरफ तेजी से बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है इस बढ़ते दाम से आम जनता के जीवन पर काफी बड़ा प्रभाव देखने को मिल रहा है।

यह केवल एक आर्थिक खबर नहीं है बल्कि हर व्यक्ति के रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित करने वाली मुद्दा बन चुकी है इसे आम आदमी की जिंदगी पर गहरा प्रभाव पड़ रहा है और इसी कारण से लोगों के अंदर चिंता का विषय बन गया है। पेट्रोल और डीजल का भाव पूरे देश के अंदर काफी तेजी से बढ़ता हुआ नजर आ रहा है जिन देशों में अभी तक पेट्रोल और डीजल के कीमत पर कोई असर नहीं हुआ था वहां पर भी अब इनके दाम तेजी से बढ़ते हुए दिख रहे हैं।

क्या है इसके पीछे का कारण?

पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने से आम जनता तो परेशान है ही लेकिन इसके पीछे का कारण कोई देश की राजनीतिक मुद्दा नहीं है और ना ही किसी देश के अंदर जानबूझकर ऐसा किया जा रहा है बल्कि इसका डायरेक्ट कनेक्शन मिडल ईस्ट में हो रहे तनाव से जुड़ा हुआ है और इसी के कारण अब पूरी देश में पेट्रोल और डीजल के दामों में बहुत बड़ा बढ़ोतरी देखने को मिल रहा है और इसमें भारत भी शामिल है।

भारत जहां अभी तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में काफी नियंत्रण बनाकर रखा हुआ था वही मिडल ईस्ट में रोज बढ़ाते तनाव के कारण अब भारत में भी पेट्रोल और डीजल के कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है मेडलिस्ट में हो रहे तनाव के बीच अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेलों के दाम में काफी बड़ा उछाल देखने को मिला है और इसी कारण से हर देश में पेट्रोल और डीजल के कीमतों में भी बढ़ोतरी दिख रही है।

भारत जोकि अपने पूर्ति का 85% तेल विदेश से आयात करता है जिस कारण से अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल के भाव बढ़ने के कारण भारत में भी पेट्रोल और डीजल के कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है पूरी दुनिया का हाल मेडलिस्ट के तनाव के कारण काफी संवेदनशील बना हुआ है और पूरी दुनिया में पेट्रोल और डीजल की काफी बड़ी कीमत देखने को मिल रही है कई देशों में तो पेट्रोल और डीजल मिलना भी बंद हो चुका है।

पेट्रोल और डीजल के दाम क्यों बढ़ रहे हैं?

1. कच्चे तेलों (Crude Oil) के कीमतों में बढ़ोतरी

देखिए सही मायने में कहा जाए तो पेट्रोल और डीजल का भाव सरकार तब तक नियंत्रित करके रखती है जब तक इसका आयात में कोई बाधा ना आए। अगर कच्चे तेलों का भाव अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ता है और आयात कम हो जाता है तब दूसरे देशों में भी, जो देश अपने आपूर्ति का एक बड़ा हिस्सा विदेशों से पूरा करते हैं उसे देश में भी पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिलती है। 

और यही कारण है कि भारत में भी पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण जहां पहले ही पूरी देश में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ चुके थे और लगातार बढ़ती ही जा रहे थे वहां पर भारत पूरी मजबूती से खड़ा था और इन दामों पर नियंत्रण बनाया हुआ था लेकिन लगातार अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव बढ़ने के कारण भारत में भी पहले ₹3 प्रति लीटर पेट्रोल और डीजल पर दामों को बढ़ाया गया उसके बाद लगातार 80 पैसे 85 पैसे प्रति लीटर बढ़ता ही जा रहा है।

2. डॉलर के मुकाबले हो रहा रुपए कमजोर

जब भी कोई देश विदेश से कच्चा तेल अपने देश में आयात करता है तो उसकी कीमत डॉलर में चुकानी पड़ती है ऐसे में अगर डॉलर का भाव लगातार बढ़ता जा रहा है तो दूसरे देश को फिर वह चाहे भारत ही क्यों ना हो उनकी करेंसी डॉलर के सामने गिरती जा रही है और इसीलिए भारत को तेल आयात करने के लिए भारी मात्रा में पैसे चुकाने पड़ते हैं जिसके कारण डॉलर के भाव बढ़ने से भी पेट्रोल और डीजल के भाव बढ़ाने पड़ जाते हैं।

3. टैक्स के कारण भी दाम बढ़ते हैं।

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में केंद्र और राज्य सरकारों के टैक्स का बड़ा योगदान होता है। एक्साइज ड्यूटी और वैट (VAT) मिलाकर कीमत काफी बढ़ जाती है। राज्य और केंद्र सरकार की बढ़ती टैक्सों से भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी देखने को मिलती है और यह भी एक कीमतों को छल करने में बड़ा योगदान होता है।

4. डिमांड और सप्लाई का असंतुलन

डिमांड और सप्लाई के कारण भी तेलों के कीमतों में एक बड़ा उछाल देखने को मिलता है अगर बाजार में तेलों का डिमांड ज्यादा हो और सप्लाई कम हो तो दामों में बढ़ोतरी संभावित रूप से देखने को मिलती है। और मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण डिमांड काफी तेजी से बढ़ रहा है लेकिन सप्लाई पर कोई संभावित बढ़ोतरी नहीं दिख रही और इसी कारण से प्रत्येक देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बड़ा उछाल देखने को मिल रहा है।

किन शहरों में सबसे ज्यादा असर ?

ऐसे तो भारत के प्रत्येक राज्य और शहर में पेट्रोल और डीजल के दामों में बड़ा उछाल देखने को मिला है दिल्ली, मुंबई, पटना, बेंगलुरु, गुजरात समेत अन्य राज्यों में और यहां तक के छोटे-छोटे शहरों में भी पेट्रोल और डीजल के दामों में बड़ा उछाल देखने को मिला है।

भारत के कई राज्यों में पेट्रोल की कीमत ₹100 से लेकर 112 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गया है आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल राजस्थान और बिहार जैसे राज्यों में पेट्रोल की कीमत 112 रुपए पर हो चुका है

आम जनता पर क्या पढ़ रहा है अवसर ?

पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाने के कारण ट्रांसपोर्ट भी महंगा हो जा रहा है और इसी वजह से फल सब्जी और रोजमर्रा की जरूर का भी समान महंगा होने के कारण आम जनता के जिंदगी पर गहरा प्रभाव पड़ रहा है।

  • मिडिल क्लास परिवारों का मासिक बजट बिगड़ रहा है। रोज़ाना ऑफिस जाने वाले लोगों के लिए खर्च बढ़ गया है।
  • ट्रांसपोर्टेशन महंगा होने से छोटे व्यापारियों और उद्योगों की लागत बढ़ रही है, जिससे मुनाफा कम हो रहा है।
  • डीजल की कीमत बढ़ने से खेती की लागत बढ़ती है, क्योंकि ट्रैक्टर और पंप सेट डीजल पर निर्भर होते हैं।

कुल मिलाकर अगर पेट्रोल और डीजल का भाव बढ़ता है तो आम आदमी की जिंदगी पर गहरा प्रभाव पड़ता है और रोजमर्रा की जरूरत का सामान भी महंगा हो जाता है।

सरकार क्या कर रही है ?

सरकार की ओर से समय-समय पर टैक्स में कटौती की बात की जाती है, लेकिन अभी तक कोई बड़ा राहत कदम सामने नहीं आया है। कुछ राज्यों ने वैट में थोड़ी कमी की है, लेकिन इसका असर सीमित ही रहा है। सरकार की ओर से अभी तक संभवतः कोई बड़ा कदम नहीं उठाया गया है हालांकि सरकार रोज अपनी ओर से सफाई दे रही है कि बढ़ती हुई पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर बहुत जल्द नियंत्रण पा लेंगी

हालांकि अभी तक सरकार के खाने के बाद भी लगातार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है और अभी तक पेट्रोल और डीजल के कीमतों में ₹5 प्रति लीटर से भी अधिक बढ़ोतरी देखने को मिल गई है।

विशेषज्ञों का कहना है कि अगर सरकार पेट्रोल और डीजल के दामों में टैक्स कम कर देती है तो दामों में काफी हद तक छूट मिल सकता है

अंततः

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी एक गंभीर मुद्दा बन चुका है, जिसका असर देश के हर वर्ग पर पड़ रहा है। चाहे वह आम नागरिक हो, किसान हो या व्यापारी—हर कोई इस महंगाई से प्रभावित है।

मिडिल ईस्ट के बढ़ते तनाव के कारण पूरा देश इस समस्या से प्रभावित हो रहा है ऐसे में अगर अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेलों का दाम नियंत्रण बढ़ता रहे और सप्लाई कम हो तो सरकार चाह कर भी पेट्रोल और डीजल के दामों में नियंत्रण नहीं पा सकती क्योंकि इन सब का कीमत सरकार को डॉलर में चुकाना पड़ता है और डॉलर का भाव दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है।

ऐसे में सप्लाई कम और डिमांड ज्यादा है और ऊपर से डॉलर का भाव भी बढ़ रहा है तो कच्चे तेलों का दाम भी दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है और सरकार को देश में कच्चा तेल आयात करने के बाद जो कीमत कंपनियों के द्वारा सेट किया जाता है उसमें भी गहरा प्रभाव पड़ रहा है।

कुल मिलाकर जब तक मेडलिस्ट का तनाव कम नहीं हो जाता और जब तक कच्चे तेल का आयात नियंत्रित रूप से सुरक्षित नहीं हो जाता तब तक हर देश में पेट्रोल और डीजल के कीमतों में उछाल देखने को ही मिलेगा मिडिल ईस्ट का तनाव जब तक काम नहीं होता तब तक चाह कर भी कोई भी देश पेट्रोल और डीजल के दाम को नियंत्रित नहीं कर सकती।

सरकार इसी कारण से नागरिकों को इलेक्ट्रिक वाहनों पर ज्यादा जुड़ देने की गुहार लगा रही है और पेट्रोल और डीजल को कम से कम इस्तेमाल करने के लिए अनुरोध कर रही है जिससे पेट्रोल और डीजल के दम भी नियंत्रित रहेंगे और लोगों का आवाजाही भी सुचारू रूप से सुरक्षित रहेगा।

          — समाप्त —     (The Ashirvad)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *