LPG पर पैनीक फैलाकर देश को नुकसान पहुंचाने वाले और एलपीजी के नाम पर अपनी रोटी सेक रहे कालाबाजारी करने वालों पर पीएम मोदी की सख्त चेतावनी।

दिल्ली: पीएम मोदी ने एलपीजी की किल्लत को लेकर देश में अफवाह फैलाने वाले और इस पर कालाबाजारी करके अपनी रोटी सेकने वाले को पीएम मोदी ने चेतावनी दी बोला कि यह सारी बातें झूठ है ,भारत के पास अभी भी ऊर्जा सुरक्षा मजबूत है।

प्रधानमंत्री मोदी ने देश में एलपीजी की स्थिति को लेकर बोला कि जानबूझकर पैनिक पैदा करने वाले लोगों पर सरकार का कड़ी निगरानी है। ऐसी अफवाह फैलाने वाले न केवल अपने आपको मुसीबत में धकेल रहे हैं, बल्कि वह देश के स्थिरता को भी चोट पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।

Middle East मैं युद्ध और संकट का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने बोला कि वर्तमान समय में वर्ल्डवाइड जो स्थितियां बनी है, और इसमें जो सारे देश जूझ रहे हैं उसमे भारत काफी मजबूती से खड़ा है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने देशवासियों को चिंता मुक्त करते हुए कहा कि भारत सरकार अपनी ऊर्जा सुरक्षा को सुरक्षित रखने के लिए सरकार हर संभव कदम उठा रही है।

एक कार्यक्रम को संबंध करते हुए प्रधानमंत्री ने बोला कि कुछ लोग हैं जो एलपीजी को लेकर अफवाह उड़ा रहे हैं और पैनिक माहौल पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं, तो उन सभी लोगों को मैं बिना किसी राजनीतिक टिप्पणी के मै सीधा कहना चाहूंगा कि वो न केवल ऐसा करके खुद को जनता के सामने बेनकाब कर रहे हैं बल्कि देश के गरिमा को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं।

कलाबाजारियों को पीएम मोदी का सख्त संदेश।

वर्तमान में वैश्विक (ग्लोबल) संकटों का फायदा उठाकर कालाबाजारी करने वाले मुनाफाखोरों को प्रधानमंत्री मोदी चेतावनी देते हुए कहें की, सरकार की नजर उन लोगों पर टिकी है जो जरूरत के समान का कालाबाजारी करके जरूर से ज्यादा अपने पास इकट्ठा कर रहे हैं और फिर अफवाह फैलाकर समाज में डर का माहौल बना रहे हैं उन सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किया जा सकता है।

संकट से निपटने के लिए समाज के हर वर्ग की जिम्मेदारी दिये प्रधानमंत्री मोदी ने।

प्रधानमंत्री मोदी ने जोर देकर सभी वर्ग के लोगों को बोला कि मिडिल ईस्ट संघर्ष से उत्पन्न परिस्थितियों से निपटने के लिए सभी वर्ग को अपने कर्तव्य निभाना अति आवश्यक है। पीएम मोदी ने कहा कि राजनीतिक दल और मीडिया, अफवाहों को रुकने और लोगों तक सही और सच्ची जानकारी देने में मदद करें। वही बाकी लोगों को जो शहर में है या गांव में है उनका जिम्मेदारी है कि वह संयम से कार्य करें क्योंकि आपकी मनोबल को बरकरार रखना और आप पर किसी भी प्रकार का दुविधा ना आए इसका काम सरकार हर समय हर प्रयास कर रही है।

पीएम मोदी देश के नागरिकों से अपील किया कि जिस प्रकार से हम कोविड के समय 140 करोड़ भारतीय अपने संयम और जिम्मेदारी का परिचय दिए उसी प्रकार इस समय भी हम सबको एक साथ संयम से काम लेना होगा और मैं यह आश्वासन दिलाता हूं इस संकट से भी हम बहुत जल्द उभर जाएंगे। हमारा इरादा साफ है दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में युद्ध की वजह से भारतीय नागरिक को कोई परेशानी नहीं होगी।

और पीएम मोदी ने राज्य सरकारों से भी विनम्र निवेदन किये कि ऐसे समय में उनका कर्तव्य है, कि कलाबाजारियों और जमाखोरियों को रोकने के लिए सख्त कदम उठाएं।

भारत को लेकर दुनिया की नजरें।

ग्लोबलीय अस्तर पर भारत का बढ़ती साख का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया के कई नेता और विशेषज्ञ आज भारत को ग्लोबल केंद्र बिंदु के रूप में देख रहे हैं। भारत केवल दुनिया भर में प्रगति ही नहीं कर रहा बल्कि तीसरे नंबर पर आकर अपने प्रगति का झंडा गाड़ दिया है। भारत अपने प्रगति को लेकर हमेशा लेवल-अप कर रहा है हमारा एकमात्र लक्ष्य विकसित भारत का निर्माण करना और उभरते हुए कदमों को आगे बढ़ाना है। आज पूरी दुनिया भारत की ओर एक उम्मीद भरी नजरों से देख रही है जो हमारे और हमारे देशवासियों के लिए जिम्मेदारियां और गरिमा को और बढ़ा देता है।

    — समाप्त —     (The Ashirvad)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *