तुर्की के रक्षा मंत्रालय से ईरान के द्वारा किए गए इस हमले को लेकर एक बयान जारी किया गया जिसमें बोला गया कि ईरान से दागी गई एक बैलिस्टिक मिसाइल जो ईरानी और सिरीया के हवाई क्षेत्र को पार करते तुर्की की ओर बढ़ रही थी उस मिसाइल को समय रहते हुए नाटो के तैनात वायु और रक्षा बलों ने समय रहते नष्ट कर दिया।
ईरान और इजरायल के बीच जारी युद्ध अब धीरे-धीरे दूसरे देशों तक भी फैलता नजर आ रहा है। पहले जहां इस युद्ध में इजरायल और अमेरिका के साथ ईरान का टकराव हो रहा था वहीं अब बुधवार को ईरान ने तुर्की को निशाना बनाते हुए एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी है। हालाकिं, समय रहते हुए तुर्की ने उस मिसाइल को हवा में ही नष्ट कर दिया है, ईरान की तरफ से फायर की गई इस बैलिस्टिक मिसाइल की सूचना खुद तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने दी है। बता कि ईरान ने जो मिशाइल तुर्की की ओर दागी थी, उसको नाटो के सैन्य बल समय रहते नष्ट कर दिया।
तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि ईरान की तरफ से दागी गई एक बैलिस्टिक मिसाइल तेजी से इराक और सीरिया को पार करते हुए तुर्की की तरफ बढ़ रही थी। इस्को पूर्वी भूमध्य सागर में तैनात नाटो के वायु और मिसाइल रक्षा बलों ने समय रहते निष्क्रिय कर दिया. यह निर्धारित किया गया है कि हाटे प्रांत के डोर्योल जिले में गिरा गोला-बारूद वायु रक्षा गोला-बारूद का हिस्सा था, जिसने हवा में ही खतरे को रोका था. इस घटना में कोई हताहत या घायल नहीं हुआ।
तुर्की ने कहा कि अपने देश और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का हमारा संकल्प और क्षमता सर्वोच्च स्तर पर है. तुर्की क्षेत्रीय स्थिरता और शांति का समर्थन करता है, और साथ ही साथ वह अपने क्षेत्र और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में सक्षम है, चाहे खतरा कहीं से भी आए या किसी के भी द्वारा हो. अपने क्षेत्र और हवाई क्षेत्र की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम दृढ़तापूर्वक और बिना किसी संकोच के उठाए जाएंगे. हम आपको याद दिलाते हैं कि हम अपने देश के प्रति किसी भी शत्रुतापूर्ण रवैये का जवाब देने का अधिकार सुरक्षित रखते हैं. हम सभी पक्षों से आग्रह करते हैं कि वे ऐसे कार्यों से बचें जो क्षेत्र में संघर्ष को और बढ़ा सकते हैं. इस संदर्भ में, हम नाटो और अपने अन्य सहयोगियों के साथ परामर्श जारी रखेंगे।
तुर्की का ऐ आत्मविश्वास वयान उसके नागरिकों को इस युद्ध में डट कर खड़े रहने कि ताकत देता है, तुर्की का बोलना है कि उसके देश और उसके नागरिकों पर कोई आच नहीं आने देगा और ऐसा कोई समय आता भी है, तो तुर्की इतना सक्षम है की वो अपने दुश्मन को जवाब दे सके।
ईरान का ऐ युद्ध जाहां पहले अमेरिका और इजरायल से था उसमें अब और कइ देश भी सामील हो गए हैं।
— समाप्त — (The Ashirvad)
