बाराबंकी, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में शनिवार को खौफनाक वारदात सामने आया। कुख्यात अपराधी और कथित तौर पर मुख्तार अंसारी के शूटर के रूप में पहचाने जाने वाला शोएब उर्फ बॉबी की बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी। हमलावरों ने करीब 15 गोलियां दागीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है, और इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

दिनदहाड़े बरसी गोलियां, इलाके में मचा डर का माहौल।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक सवार बदमाश अचानक मौके पर पहुंचे और शोएब बॉबी पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की आवाज से आसपास अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि करीब 15 राउंड फायरिंग हुई।
गंभीर रूप से घायल शोएब ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, और इस वारदात से पुरा डर का माहौल बन गया।
आखिर कौन था शोएब बॉबी?
शोएब उर्फ बॉबी का नाम कई आपराधिक मामलों में सामने आ चुका था। उसे बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी का करीबी और शूटर बताया जाता था, पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, उसके खिलाफ हत्या, रंगदारी और गैंगवार जैसे कई गंभीर मुकदमे दर्ज थे। हालांकि पुलिस अभी आधिकारिक तौर पर सभी एंगल से जांच कर रही है। शोएब बॉबी लखनऊ के जेलर हत्याकांड में आरोपी था।
अभी प्रारंभिक जांच में पुलिस गैंगवार और आपसी दुश्मनी के एंगल पर जांच कर रही है। इलाके में लगे CCTV कैमरो की फुटेज देखी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी
शोएब उर्फ बॉबी को पूर्व बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी के गिरोह से जुड़ा माना जाता था. वह कई आपराधिक मामलों में आरोपी रहा है.
पुलिस के मुताबिक, बाराबंकी जिले के व्यस्त इलाके में हुई. बॉबी पर हमला करने वाले बाइक पर आए थे. बाइक पर आए इन बदमाशों ने बॉबी पर काफी करीब से फायरिंग की गंभीर रूप से घायल शोएब को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
____ समाप्त ___ (The Ashirvad)
