राजपाल यादव को तिहाड़ जेल में क्यों सरेंडर करना पड़ा, और क्यों इनका कोई भी मदत नहीं कर रहा है।

भारतीय सिनेमा की मशहूर अभिनेता राजपाल यादव जिनको हाल ही में जेल भेजा गया है अगर बॉलीवुड के महान कलाकारों की गिनती हो और उसमें कॉमेडियन कलाकार को आगे रखा जाए तो उसमें राजपाल यादव का नाम जरूर शामिल रहेगा। अगर आप से पूछा जाए की आप सबसे बेस्ट कॉमेडियन किसको मानते हैं तो 9 में से सात लोगों का जवाब राजपाल यादव ही होगा राजपाल यादव ने अभी तक लगभग 200 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं यह बड़े-बड़े एक्टर के साथ फिल्मों में काम किए हैं। इतना नाम और इतना इज्जत होने के बाद भी आखिर ऐसा तो क्या हुआ कि राजपाल यादव को खुद तिहाड़ जेल में जाकर सरेंडर करना पड़ा और उनकी सहायता करने के लिए कोई भी अभिनेता आगे भी नहीं आया
क्यों राजपाल यादव को हुआ जेल?
बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव ने 5 फरवरी 2026 को दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण किया है, जहां वह एक ₹9 करोड़ चेक बाउंस के मामले में छह महीने की सज़ा काट रहे हैं।
लेकिन ऐ 9 करोड़ का कर्ज का मामला है क्या, तो देखिए साल 2012 में राजपाल यादव ने अपनी फिल्म “अता पता लापता” के निर्माण के लिए करोड़ों रुपये का कर्ज लिया था। यह फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो पाई। फिल्म के फ्लॉप होने के बाद वह लिया गया कर्ज समय पर वापस नहीं कर सके, और जब कर्ज देने वाली कंपनी ने उनसे पैसे की मांग की और जब पैसा समय पर नहीं मिला तो यह मामला कोर्ट में पहुंचा इसके बाद कोर्ट के फैसले पर राजपाल यादव को कुछ महीने के लिए तिहाड़ जेल में सजा काटने के लिए भेजा गया। राजपाल यादव को करीब तीन महीने तक जेल में रहना पड़ा। बाद में जब उन्होंने बकाया राशि चुकाने की प्रक्रिया शुरू की और कानूनी शर्तों का पालन किया, तब उन्हें राहत मिली।
इस घटना का उनके करियर पर थोड़े समय के लिए असर जरूर पड़ा, लेकिन बाद में उन्होंने फिल्मों और वेब सीरीज में वापसी की और फिर से वो लोगों को अपने एक्टींग से हसाना और मनोरंजन करना सुरु कर दिया।
फिर जेल क्यों हुआ?
Bollywood अभिनेता राजपाल यादव ने 5 फरवरी 2026 को दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश पर तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया है। यह कदम उन्होंने पुराने चेक बाउंस और कर्ज़ से जुड़े केस में रिहाई की माँग खारिज होने के बाद उठाया। कोर्ट ने उन्हें पहले भी कई बार समय दिया था, लेकिन वह भुगतान नहीं कर पाए और अदालत ने आदेश दिया कि उन्हें जेल की अवधि पूरी करनी होगी, और इसी वजह से वो 5 फरवरी से तिहाड़ जेल में बंद हैं।
बॉलिवुड में किसने किया मदद ?

जब राजपाल यादव पर मुसीबत आई तब बॉलीवुड ने अपना हाथ पीछे खींच लिया मगर इसके बावजूद भी कुछ लोग थे जो राजपाल को जेल में देखना पसंद नहीं कर रहे थे और उन्होंने अपनों से जितना हो सका उतना मदद करने की कोशिश किया जिसमें सबसे पहला नाम सबके दिलों पर राज करने वाले हैं Sonu Sood का आता है जिन्होंने राजपाल यादव का सबसे पहले मदद किया उसके बाद, गुरु रंधावा ने राजपाल यादव को उनके साथ काम कर रहे गाने का शाइनिंग अमाउंट पहले दे दिया साथ में बॉलीवुड के कुछ चुनिंदा अभिनेता ने राजपाल यादव का मदद किया है, हालांकि यह मदद तब इन लोगों ने किया जब सोशल मीडिया पर राजपाल यादव के लिए जेल से उनको छुड़ाने के लिए लोगों ने गुहार लगाई उसके बाद ही सबने मदद करना शुरू किया।
राजपाल यादव को कब रिहाई मिलेगी?
राजपाल यादव की आज आखिरी सुनवाई 12 फरवरी को होने वाली है जिसमें यह क्लियर हो जाएगा की राजपाल यादव अपनी सजा पूरी करेंगे या लिए हुए पैसे को वापस करके बिना किसी दबाव के बाहर आएंगे।
_____ समाप्त ___ (The Ashirvad)
