प्रभास का द राजा साहब फ्लॉप होने के कगार पर है, आखिर क्या है कारण?

Svmbharatnews.com

प्रभास की द राजा साहब 9 जनवरी 2026 को रिलीज हुई इस मूवी को दर्शन की ओर से कोई खास रिस्पांस नहीं मिल रहा है। सारे लोग यह देखकर अचंभित है कि यह कैसी फिल्म है, हॉरर कॉमेडी के नाम पर ना तो इस मूवी के अंदर कोई हॉरर दिखाई दे रहा है, और ना ही कोई कॉमेडी दिखाई दे रहा है, कॉमेडी के नाम पर इस मूवी के अंदर केवल और केवल ओवर एक्टिंग दिखाई दे रहा है। प्रभास जिनकी मूवी देखने के लिए जनता लाइन लगाकर टिकट खरीदनी है वही जनता आज इस मूवी को  से दूर भाग रही है। इस मूवी के कहानी ना तो फर्स्ट हाफ तक किसी समझ में आ रही है और ना ही सेकंड हाफ ऑडियंस द्वारा बताया जा रहा है कि इस मूवी की कहानी काफी घिसी पिटी है जहां पर जो चीज नहीं होना चाहिए वहां पर भी इन्होंने भर भर कर कॉमेडी डाला है जो कि मूवी के हिसाब से डिजर्व भी नहीं करता। 

Svmbharatnews.com

राजा साहब को देखकर सबका बोलना था कि जिस प्रकार से इसका बज बनाया गया था। हॉरर कॉमेडी फिल्म को लेकर उसे हिसाब से इस फिल्म के अंदर तो कुछ भी देखने को नहीं मिला क्योंकि जहां पर हॉरर कॉमेडी फिल्म की बात होती है वहां पर लोग तो भूल भुलैया स्त्री और स्त्री 2 जैसी मूवी की डिमांड करते हैं। इन फिल्मों के अंदर सच में हॉरर कॉमेडी का पूरा वाइब देखने को मिला था और द राजा साहब में ऐसा कुछ नहीं था। जिसको देखकर इसको हॉरर कॉमेडी मूवी का टैग दिया जा सके।

द राजा साहब कमाई और बजट

400 450 करोड़ की बजट में बनी इस फिल्म की जैसी कमाई हो रही है उसे हिसाब से तो यह कमाई कुछ भी नहीं है। एक हॉरर कॉमेडी मूवी ऊपर से 450 करोड़ का बजट यह मूवी अगर अपने बजट को ही रिकवर कर ले इसके लिए उतना ही बहुत बड़ी बात होगी। क्योंकि ऑडियंस के रिस्पांस के हिसाब से इस मूवी की कमाई ना के बराबर हो रही है और हो सकता है कि कुछ दिन के अंदर द राजा साहब फ्लॉप भी हो जाए, क्योंकि अभी तक यह मूवी केवल वो केवल इंडिया से 114.60  करोड़ का कमाई किया है। जबकि वहीं इसका टोटल कमाई पूरी दुनिया से 168.80 करोड़ का हुआ है। अब देखना होगा कि यह फिल्म अपने ही बजट को पूरा कर पाती है कि नहीं 

Svmbharatnews.com

एक फिल्म के लिए उसकी कहानी कितनी मायने रखती है यह तो अपने प्रभास की ही फिल्म आदिपुरुष से देख लिया होगा, की कैसे आदिपुरुष का 700 800 करोड़ का बजट होने के बाद भी इस फिल्म की कहानी जनता को थोड़ी भी पसंद नहीं आई। जिस वजह से यह थिएटर में बुरी तरह से पिट गई और यही कारण था कि सारे लोग डायरेक्टर को बोलने लगे और शायद अब यही काम द राजा साहब के साथ होगा क्योंकि जब द राजा साहब का कहानी ही लोगों को पसंद नहीं आ रहा तो यह फिल्म कमाई कहां से करेगी।

________ समाप्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *