नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में 1 नवंबर को INDIA bloc की ओर से बड़ा रैली का ऐलान किया गया है। 1 नवंबर के हो रहे इस रैली को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित किया जा रहा है। जहां पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा और मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर मांग उठाया जाएगा।
इंडिया ब्लॉक की ओर से आयोजित इस रैली को बड़े लेवल पर राजनीतिक उलट फेर के लिए देखा जा रहा है। कांग्रेस की ओर से आयोजित इस रैली को लेकर पूरा दिल्ली अभी यह सोचने पर मजबूर है कि इस आंदोलन को किस प्रकार से रोका जाए और आने वाले त्योहारों के समय तक इनसे बचा जाए
यह रैली केवल ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा और मतदान सूची में हो रहे मनमानी तक सीमित नहीं रहेगा। बल्कि इस रैली का एक और सबसे बड़ा पहलू यह है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के निगरानी में जितने भी चुनाव हुए हैं उन सबको रद्द किया जाए और फिर से चुनाव कराने का भी मांग इस आंदोलन में उठाया जाएगा।
मुख्य चुनाव आयुक्त को लेकर विपक्ष का विरोध
INDIA bloc के नेता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी उठा रहे हैं। विपक्ष का आरोप है कि मतदाता सूची के SIR को लेकर कई सवाल हैं और चुनाव आयोग की भूमिका पर चर्चा जरूरी है। और इसीलिए इस आयोजित रैली में इन सारे विषयों को मुद्दा बनाकर आवाज उठाने की बात कही जा रही है।
वहीं, सत्ता पक्ष विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए उनसे अपने दावों के समर्थन में सबूत पेश करने को कह रहा है। इस मुद्दे पर दोनों पक्षों के बीच राजनीतिक बयानबाजी लगातार तेज हो रही है।
राहुल गांधी ने लोगों से शामिल होने की अपील की
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस रैली में लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप अधिक से अधिक मात्रा में इस रैली में आए और इस रैली का हिस्सा बनकर सरकार से सवाल करें और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आवाज उठाएं INDIA bloc के नेताओं की योजना दिल्ली में मार्च और उसके बाद रामलीला मैदान में बड़ी सभा करने की है। विपक्ष इसे लोकतंत्र और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को उठाने का मंच बता रहा है।
BJP भी करेगी काउंटर मार्च
इंडिया ब्लॉक के इस रैली के बीच भाजपा ने भी अपने कार्यक्रम को 1 नवंबर में रखने का ऐलान किया है। भाजपा का इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग जुड़ेंगे और उनका कहना है कि यह कार्यक्रम इंडिया ब्लॉक के लिए काउंटर मार्च के तौर पर निकल जाएगा
इससे साफ है कि 1 नवंबर को दिल्ली में राजनीतिक गतिविधियां काफी तेज रहने वाली हैं और राजधानी में INDIA bloc तथा BJP के कार्यक्रमों पर सभी की नजर रहेगी।
अमित शाह की राहुल-अखिलेश को खुली चुनौती
लखनऊ में 30 अक्टूबर 2026 को ग्रह मंत्र अमित शाह ने 1 नवंबर को इंडिया ब्लॉक की हो रहे इस रैली से पहले राहुल गांधी और अखिलेश यादव को खुली चुनौती देते हुए कहे की भाजपा चुनावी मुद्दे और SIR/वोटर वोटर लिस्ट के विवाद को लेकर संसद में बात करने के लिए पूरी तरह तैयार है। अमित शाह राहुल गांधी और अखिलेश यादव को चुनौती देते हुए विशेष सत्र बुलाने की भी बात कही।
अमित शाह ने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए बोलें कि इनको संसद में चर्चा करने की वजह हंगामा करना है। शाह ने विपक्ष के चुनावी नतीजों पर सवाल उठाते हुए कहा कि हार के बाद वे “अंपायर पर बेईमानी” का आरोप लगा रहे हैं।
दिल्ली में INDIA Bloc की रैली पर व्यापारियों की आपत्ति
1 नवंबर को हो रहे इंडिया ब्लॉक की ओर से इस रैली को लेकर व्यापारी मंडली ने भी आपत्ति जताई है और उन्होंने राहुल गांधी को पत्र लिखकर इस रैली को त्योहारों के बाद करने की बात कही। CTI ने राहुल गांधी से 20 बाजारों के 20 व्यापारियों के साथ 20 मिनट की बैठक करने की मांग भी रखी। संगठन का कहना है कि अगर राहुल गांधी व्यापारियों को समझा पाते हैं कि रैली से कारोबार को फायदा होगा, तो वे अपना विरोध वापस ले सकते हैं।
व्यापारी मंडलियों ने राहुल गांधी के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे और सोनिया गांधी को भी खत लिखकर इस रैली को भाई दूज के बाद रखने का बात कहा।
10,000–12,000 करोड़ के कारोबार की चिंता
बृजेश गोयल ने बताया कि इन बाजारों में रोजाना लगभग ₹10,000 से ₹12,000 करोड़ का कारोबार होता है। व्यापारियों को डर है कि ट्रैफिक जाम और रास्तों पर पाबंदियों से दिवाली की खरीदारी प्रभावित हो सकती है।
व्यापारियों ने कहा है कि इससे पहले भी जितने आंदोलन हुए हैं उनमें अभी तक लगभग 2000 करोड़ से अधिक का नुकसान हो चुका है। ऐसे में अगर यह रैली 1 नवंबर को होती है तो दिवाली के समय लोग घर से बाहर खरीदारी के लिए नहीं निकाल पाएंगे और यह रैली बहुत गहरा प्रभाव डालेगा जिससे व्यापारियों को एक बड़ा घाटा का सामना करना पड़ेगा।
व्यापारियों ने इंडिया ब्लॉक के सामने दो प्रस्ताव रखें
- 1 रैली को 10–11 नवंबर या उसके बाद आयोजित किया जाए।
- 2 अगर तारीख नहीं बदलती है, तो रामलीला मैदान की जगह बुराड़ी ग्राउंड में रैली की जाए।
CTI के मुताबिक, बुराड़ी ग्राउंड में लगभग 15,000 वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था हो सकती है।
अंततः
फिलहाल इस रैली को विपक्ष की ओर से शक्ति प्रदर्शन का एक बहुत बड़ा मौका माना जा रहा है। और इसके काउंटर मार्च के लिए भाजपा भी आमने सामने टकराएगी। भाजपा और इंडिया ब्लॉक का यह टकराव भारत की राजनीति में एक गहरा प्रभाव भी डाल सकता है।
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि रामलीला मैदान की रैली में कितनी भीड़ जुटती है और INDIA bloc अपने राजनीतिक संदेश को जनता तक कितनी मजबूती से पहुंचा पाता है। क्योंकि पहले ही इंडिया ब्लॉक की ओर से रामलीला मैदान में 50000 लोगों को बैठने की व्यवस्था की गई है और इस रैली में लगभग एक से दो लाख लोगों की जताने की संभावना भी बताई जा रही है।
महत्वपूर्ण बात: दिल्ली पुलिस ने रामलीला मैदान की रैली को अनुमति दी है, लेकिन कनॉट प्लेस से रामलीला मैदान तक मार्च की अनुमति नहीं मिली थी।
— समाप्त — 🟥
