बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर, जन सुराज की पहली एंट्री; 5 मौजूदा MLC हारे

बिहार MLC चुनाव 2026 में बड़ा उलटफेर, जन सुराज की पहली एंट्री और 5 मौजूदा MLC की हार
बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर! जन सुराज की पहली एंट्री, 5 मौजूदा MLC हारे

पटना: बिहार MLC चुनाव के नतीजे में बड़ा उलट फेर देखने को मिला है। एक तरफ NDA जो चार सीटों पर जीत हासिल की, तो वहीं 1 सीट पर जन सूरज और 1 सीट पर RJD ने विजय प्राप्त किया और बाकी दो सीट पर निर्दलीय जीत हासिल हुआ लेकिन इसके बावजूद भी बिहार की राजनीति में औरतों का सबसे बड़ा उलट फिर देखने कोमिला है।

बिहार विधान परिषद 2026 के नतीजे ने राज्य की राजनीति में कई गहरा प्रभाव डाला है। विधान परिषद के आठ सीटों पर हुए चुनाव में चार सीट पर सत्तारूढ़ NDA ने विजय प्राप्त किया, जबकि RJD, जन सुराज पार्टी और JDU को एक-एक सीट मिली। दो सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की, लेकिन इसके बावजूद भी आनंद सिंह के समर्थक उम्मीदवार को बुरी तरह से हर मिल गया और उनके जगह पर नीरज कुमार को जीत मिल गई

सबसे ज्यादा चर्चा जन सुराज पार्टी की पहली जीत को लेकर हो रही है। प्रशांत किशोर की पार्टी ने पहली बार बिहार विधान परिषद में अपनी जगह बनाई है। जन सुराज के उम्मीदवार सुरेश प्रसाद राय ने दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा को हराया।

पांच मौजूदा MLC को मिली हार का कार्ड

इस चुनाव में मौजूद 5 एमएलसी इस चुनावी दौड़ में पीछे रह गए और बुरी तरह से हार गए। यहां तक की पांच बार से एमएलसी रह रहे नवल किशोर यादव पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से RJD के संजीव कुमार से चुनाव हार गए।

वहीं दरभंगा शिक्षक सीट पर जन सुराज के सुरेश प्रसाद राय ने कांग्रेस के मदन मोहन झा को हराया। तिरहुत शिक्षक सीट पर BJP के नरेंद्र प्रसाद सिंह ने CPI के मौजूदा MLC संजय कुमार सिंह को शिकस्त दी।

सारण शिक्षक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज ने मौजूदा MLC आफाक अहमद को हरा दिया।

अनंत सिंह का समर्थन भी नहीं दिला सका जीत!

इन सब चुनावी माहौल में सबसे बड़ा झटका अनंत सिंह जो की मोकामा से विधायक है उनको लगा है। उन्होंने अपनी पार्टी जदयू के उम्मीदवार के साथ खड़ा ना होकर उन्होंने जनसुरज के उम्मीदवार का समर्थन किया उसके साथ चुनाव प्रचार किया इसके बावजूद भी उम्मीदवार को हाथ में हार का निराशा ही हाथ लगा।

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जनसुरज की ओर से अनुज कुमार सिंह और जदयू की ओर से नीरज कुमार दो उम्मीदवार खड़े हुए, लेकिन कनंत सिंह अपनी पार्टी के उम्मीदवार नीरज कुमार के खिलाफ विपक्ष पार्टी जन सूराज के उम्मीदवार का समर्थन दिया और उसके साथ प्रचार भी किया, यहां तक की उन्होंने पहले ही अनुज कुमार का जीत का जश्न घोषित कर दिया था।

इसके बावजूद भी पटना से जन सूराज का उम्मीदवार अनुज कुमार को हार के अलावा कुछ हाथ नहीं आया जबकि वहीं जदयू के तरफ से नीरज कुमार ने जीत दर्ज कर ली इसके बाद जदयू और नीरज कुमार अनंत सिंह के ऊपर लगातार बयान बाजी कर रहे हैं।

जन सुराज के लिए क्यों महत्वपूर्ण है यह जीत?

जन सुराज पार्टी के लिए यह चुनाव इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि पार्टी ने पहली बार बिहार विधान परिषद में प्रवेश किया है। दरभंगा शिक्षक सीट से सुरेश प्रसाद राय की जीत पार्टी के लिए राजनीतिक रूप से एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

हालांकि, सिर्फ एक सीट के आधार पर बिहार की पूरी राजनीतिक दिशा का अनुमान लगाना जल्दबाजी होगी। लेकिन इन परिणामों से इतना जरूर संकेत मिलता है कि बिहार की राजनीति में नए राजनीतिक विकल्पों के लिए जगह बन रही है।

नीरज कुमार का अनंत सिंह पर हमला

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जीत दर्ज करने के बाद जदयू के उम्मीदवार नीरज कुमार ने मोकामा विधायक अनंत सिंह के ऊपर कई बयान बाजी टिप्पणियां की उन्होंने आनंद सिंह और अनुज कुमार के ऊपर हमला करते हुए कहा कि, “कहां है रे गुंजन, ले जा मिठइया!” और यह टिप्पणी नीरज कुमार का आनंद सिंह के समर्थक गुंजन कुमार के तरफ था।

नीरज कुमार ने अनंत सिंह के ऊपर हमला करते हुए कहा कि जैसा बोगी वैसा ही काटोगे और अपने जैसा किया है वैसा ही फल आपको मिला है आपने क्या सोचा था कि आप जनता के सामने जाकर उनको लुभाने की कोशिश करोगे और जनता आपकी बदौलत वोट देकर जीता देगी जो ऐसा बिल्कुल नहीं हुआ।

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जीत दर्ज करने के बाद JDU नेता नीरज कुमार ने अनंत सिंह पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “जैसा बोओगे, वैसा काटोगे।” इसके अलावा उन्होंने गुंजन सिंह का जिक्र करते हुए तंजिया अंदाज में कहा, “कहां है रे गुंजन, ले जा मिठइया!” नीरज कुमार की इन टिप्पणियों को चुनाव प्रचार के दौरान अनंत सिंह की ओर से किए गए विरोध के जवाब के तौर पर देखा जा रहा है।

नीरज कुमार ने जीत का श्रेय किसको दिया?

नीरज कुमार ने अपनी जीत का श्रेय नीतीश कुमार, निशांत कुमार, सम्राट चौधरी, उपेंद्र कुशवाहा, जीतन राम मांझी और चिराग पासवान समेत NDA नेताओं को दिया।

नीरज कुमार ने कहा कि केवल बयान बाजी करने से कुछ नहीं होता है मैदान में उतरकर जनता के साथ खड़ा होना और उनके सहयोग की आवश्यकता होती है उन्होंने अनंत सिंह के ऊपर टिप्पणी करते हुए यह भी कहा कि मैंने उनके साथ कभी गलत नहीं किया है और इसीलिए मेरे साथ भी गलत नहीं होता है।

📌 यह भी पढ़ें

अंततः

बिहार विधान परिषद चुनाव का नतीजा आते ही कई राजनीति के उलट फिर देखने को मिला एक तरफ पांच बार से एमएलसी रह रहे नवल किशोर यादव राजद के संजीव कुमार से चुनाव हार गए, वहीं दूसरी ओर अनंत सिंह ने जिस उम्मीदवार को समर्थन दिया वह भी पटना से हार गया और उसके जगह पर जदयू के नीरज कुमार जीत गए।

हालांकि एनडीए ने चार सीटों पर जीत दर्ज की है जबकि एक सीट पर जन सूराज और एक सीट पर आरजेडी जीत हासिल किया।

अब इन परिणामों के बाद बिहार की राजनीति में यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले समय में BJP, JDU, RJD और जन सुराज अपनी राजनीतिक रणनीति को किस तरह आगे बढ़ाते हैं।

          — समाप्त — 🟥

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *