रामायण: भारत में जब भी रामायण जैसे पौराणिक महाकाव्य पर फिल्म बनाने की बात होती है तो उसे पर लोगों की अपने आप उम्मीद बढ़ जाता है। और निर्देशक नितेश तिवारी की आने वाली बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायण को लेकर अभी काफी चर्चा चल रहा है।
फिल्म रामायण की चर्चा इसके विजुअल्स, सिनेमैटिक ग्राफिक्स और इसको बड़े लेवल पर बनाए जा रहे अनुभव को लेकर काफी चर्चा चल रही है। और यही कारण है की फिल्म की छोटी से छोटी अपडेट पर भी काफी शोर मच रहा है फिल्म रामायण को लेकर दिन प्रतिदिन लोगों की उत्सुकता और बढ़ती जा रही है।
फिल्म में क्या नया देखने को मिल सकता है?
फिल्म रामायण में निर्देशक नितेश तिवारी और प्रोड्यूसर नमित्र मल्होत्रा हर छोटे से छोटे कम पर कड़ी मेहनत और फोकस कर रहे हैं। वह रामायण को केवल एक पौराणिक ग्रंथ तक सीमित नहीं रखना चाहते हैं बल्कि इसको लोगों की पसंदीदा फिल्म और देश दुनिया में रामायण को लेकर जो चर्चाएं होती हैं उसको और मजबूत करने पर जोर दे रही हैं।
फिल्म रामायण में कुछ ऐसे भी सीन देखने को मिलेंगे जो इससे पहले किसी भी पौराणिक फिल्म या इससे पहले जितने भी रामायण बने हैं उसमें आपको देखने का अनुभव ना मिला हो। हालांकि इस रामायण में हर नए से नए तकनीक को उसे समय के हिसाब से ढांचे में बदलकर ग्रंथ के हर एक कहानी को रियल तरीके से प्रस्तुत करने का कार्य किया जा रहा है।
मार्क्स के सामने है बड़ी चुनौती?
Ramayana को एक बड़े सिनेमाई प्रोजेक्ट के रूप में देखा जा रहा है। फिल्म में रामायण की प्रसिद्ध कथा को आधुनिक तकनीक और बड़े विजुअल स्केल के साथ दर्शकों के सामने पेश करने की कोशिश की जा रही है।
ऐसी कहानी को बड़े पर्दे पर प्रस्तुत करना आसान नहीं है, क्योंकि दर्शकों के लिए रामायण केवल एक फिल्म की कहानी नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और परंपरा से जुड़ा विषय भी है।
इसलिए फिल्म के निर्माताओं के सामने सबसे बड़ी चुनौती मनोरंजन के साथ-साथ कहानी की गरिमा और भावनात्मक प्रभाव को बनाए रखना भी होगी।
रामायण में स्टार कास्ट की भी चर्चा तेज
निर्देशक नितेश तिवारी की डायरेक्शन में बन रही फिल्म रामायण जिसके स्टार कास्ट को लेकर काफी चर्चा चल रही है। रामायण में प्रभु श्री राम का रोल रनबीर कपूर ने निभाया है, तो वही माता सीता का रोल साईं पल्लवी ने और लक्ष्मण का रोल रवी दुवे निभा रही है। वही बात करें भगवान हनुमान का रोल सनी देओल निभा रहें हैं।
लेकिन इन सभी के बीच लंका के राजा रावण के रोल को लेकर काफी चर्चा बना हुआ है रावण के रोल खुद साउथ सिनेमा के बड़े सुपरस्टार यस कर रहे हैं। रावण का रोल निभाना कोई आसान बात नहीं है। रावण का एंग्री लुक और दमदार बॉडी लैंग्वेज के साथ उसके बॉडी एक्सप्रेशन को भी रियल तरीके से दिखाना जिसके लिए यश ने बेखूबी मेहनत किए हैं।
फिल्म रामायण में अगर किसी रोल को लेकर पुरे सोशल मीडिया पर चर्चा चल रही है तो वह है रावण के रोल को लेकर क्योंकि भगवान प्रभु श्री राम का रोल करुणा निधान, दया निधान और मर्यादा पुरुषोत्तम के आधार पर चलता है। जबकि रावण का रोल एक एंग्री रोल को प्रस्तुत करता है जहां पर रावण सारे हदों को पार करके एक क्रोधित और दुराचारी बनने की कोशिश में रहता है।
और ऐसे कैरेक्टर को बड़े लेवल प्रस्तुत करना है। जो केवल भारतीय सिनेमा के लिए नहीं बल्कि देश दुनिया के लिए भी नंबर वन बना रहे उसके लिए यश ने खुद को काफी तड़पाया है और रावण के ढांचे में बदलने के लिए काफी मेहनत की है।
रणबीर कपूर और साई पल्लवी को लेकर चर्चा
फिल्म में रणबीर कपूर और सई पल्लवी के रोल को लेकर भी काफी चर्चा चल रहा है। रणबीर कपूर जो भगवान प्रभु श्री राम के किरदार को निभा रहे हैं जिसको लोग देखकर काफी प्रशंसा कर रहे हैं लोगों का कहना है कि रणबीर कपूर भगवान प्रभु श्री राम के रोल में अच्छे दिख रहे हैं और उनके रोल को बेहतरीन से बेहतरीन ढंग से प्रस्तुत करने का बहुत प्रयत्न किए हैं।
वही माता सीता के रोल के लिए साइ पल्लवी को लोग काफी कर रहे हैं। माता सीता का रोल निभाना कोई आसान बात नहीं है, और इसके लिए साइ पल्लवी ने जो मेहनत किया है और माता सीता के किरदार में जो खुद को झुका है उसकी तारीफ करते हुए दर्शक थकेंगे नहीं
भगवान हनुमान के रोल पर बने सस्पेंस
फिल्म रामायण का जितना भी टीचर और ट्रेलर रिलीज किया गया है। या जितना भी स्टार कास्ट का पोस्टर रिलीज किया गया है उसमें भगवान हनुमान के कैरेक्टर को छुपा कर रखा गया है। और यह काफी बड़ा चर्च का विषय बना हुआ है, क्योंकि रामायण के उन सारे किरदारों को दुनिया के सामने ट्रेलर और टीचर के माध्यम से प्रस्तुत करने के बाद भी भगवान हनुमान का रोल दुनिया भर के लोगों से छुपा कर रखा गया है। इसके पीछे की वजह जानने के लिए दर्शन उत्सुक हुए हैं।
भगवान हनुमान के किरदार को छुपा कर रखने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है। और लोग अपनी-अपनी राय प्रस्तुत कर रहे हैं जिसमें कई लोग इस बात पर अड़े हुए हैं की मेकर्स भगवान हनुमान के रोल को काफी सोच समझकर और बड़े स्केल पर बनाया है। जिसको ऐसे ही प्रस्तुत करने के विचार में नहीं है। भगवान हनुमान का किरदार आमतौर पर फिल्म रिलीज के दिन ही देखने को मिल सकता है या फिल्म से ठीक एक या दो दिन पहले उनके कैरेक्टर पर एक ट्रेलर या टीचर भी देखने को मिल सकता है।
VFX और विजुअल्स पर रहेगी खास नजर
रामायण जैसे विषय में युद्ध, वनवास, लंका और कई महत्वपूर्ण घटनाओं को बड़े स्तर पर दिखाने की जरूरत होगी। ऐसे में फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स और तकनीकी पक्ष पर दर्शकों की खास नजर रहेगी।
अगर फिल्म की कहानी, अभिनय और VFX का संतुलन सही बैठता है, तो यह भारतीय सिनेमा के लिए एक यादगार अनुभव बन सकती है।
अंततः
फिल्म रामायण को लेकर काफी चर्चा बना हुआ है और उसमें सबसे बड़ा चर्च का यह विषय है कि, क्या नीतीश तिवारी रामायण को दुनिया के सामने बड़ी लेवल पर प्रस्तुत कर पाएंगे और क्या फिल्म रामायण दुनिया भर में अपने नाम का प्रथम लहराएगा और सिनेमाघर में लोगों को आने के लिए मजबूर करेगा।
क्योंकि जितना चर्चा रामायण को लेकर अभी बना हुआ है अगर उतना मार्क्स दर्शन को दे देते हैं तो फिल्मी दुनिया भर में बड़े-बड़े रिकॉर्ड को तोड़कर अपने नाम कई सारे रिकॉर्ड बना सकती है और दुनिया भर में रामायण के प्रति लोगों का विश्वास और सम्मान और बढ़ जाएगा
रामायण 5 नवंबर 2026 को सिनेमाघर में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है ऐसे में अब देखना होगा की रिलीज के बाद रामायण दशक के उम्मीद पर कितना खड़ा उतरता है और इसको दर्शन की ओर से कितना रिस्पांस मिलता है वह तो फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा
— समाप्त — 🟥
