नागोया, 20 सितंबर 2026: जापान के नागोया में आयोजित हो रहे एशियन गेम्स 2026 से भारत के लिए बेहद गौरव और प्रतिष्ठा की खबर आ रही है। भारत की पहली महिला शूटर ने खेल के पहले दिन में ही बेहतरीन प्रदर्शन दिखाते हुए खाता खोल दिया है। और भारत को निशानेबाज में एक गौरवशील मोड पर खड़ा कर दिया है।
भारत की महिला 10 मीटर एयर राइफल टीम ने रजत पदक अपने नाम किया। इस टीम में इलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर और विदर्सा विनोद शामिल थीं। तीनों निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को पोडियम तक पहुंचाया।
भारत ने कैसे जीता पहला पदक?
महिला 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में भारतीय टीम ने कुल 1898 अंक हासिल किए। भारत दूसरे नंबर पर रहा और उसे सिल्वर मेडल मिला।
चीन ने 1904.2 अंक के साथ गोल्ड मेडल जीता, जबकि मेजबान जापान ने 1897.1 अंक के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया।
यानी एशियन गेम्स के पहले ही दिन भारत का मेडल टैली में खाता खुल गया और यह काम भारतीय महिला निशानेबाजों ने किया।
इलावेनिल वलारिवन ने व्यक्तिगत स्पर्धा में भी जीता सिल्वर
भारत के लिए दिन यहीं खत्म नहीं हुआ। बल्कि एक के बाद एक मेडल्स कि लाइन लग गई। इलावेनिल वलारिवन ने महिला 10 मीटर एयर राइफल की व्यक्तिगत स्पर्धा में भी सिल्वर मेडल जीत लिया।
इलावेनिल ने फाइनल में 252.4 अंक हासिल किए और दूसरे स्थान पर रहीं। जापान की हिनाता ताइची ने 253.0 अंक के साथ गोल्ड जीता।
इस तरह इलावेनिल और भारत के लिए यह दिन खास बन गया, क्योंकि उन्होंने एक ही दिन में टीम और व्यक्तिगत दोनों स्पर्धाओं में सिल्वर मेडल अपने नाम किए। इन बेटियों की जज्बे को आज पुरा भारत नाम ले रहा है। पूरा देश इस समय सोशल मीडिया पर इन बेटियों को बधाई दे रहा है। अगर आप भी खेल प्रेमी हैं, तो इस ऐतिहासिक पल के लिए कमेंट में अपनी बधाई जरूर लिखें।
भारत के लिए आगे भी कई मौके
एशियन गेम्स तो अभी शुरुआत हुआ है ऐसे में भारत के पास अभी बहुत मौके हैं जिसमें यह मेडल जीत सकता है। भारत तो अभी मेडल जीतने का खाता खोला है और शुरूआत किया है। आगे और भी खेल है जिसमें शानदार प्रदर्शन दिखाकर भारतीय खिलाड़ी कई मेडल अपने नाम कर सकते हैं। शूटिंग के अलावा क्रिकेट, हॉकी, बैडमिंटन, वुशू और दूसरे खेलों में भी भारतीय खिलाड़ी मैदान पर उतर रहे हैं।
महिला क्रिकेट टीम भी बांग्लादेश को हराकर फाइनल में पहुंच चुकी है। इस जीत के साथ भारत ने कम से कम सिल्वर मेडल पक्का कर लिया है और अब 22 सितंबर को श्रीलंका के खिलाफ गोल्ड मेडल के लिए मुकाबला होगा। मतलब इस गेम की शुरुआत में ही भारत के खिलाड़ियों ने अपना जबरदस्त प्रदर्शन दिखाया है। और इसी प्रदर्शन के दम पर ही मेडलों की लाइन लगा दिया है। आगे और भी भारतीय खिलाड़ी अपने शानदार प्रदर्शन को कायम रखते हुए कई मेडल अपने नाम करने वाले हैं।
वहीं महिला हॉकी टीम ने भी अपने अभियान की शुरुआत उज्बेकिस्तान के खिलाफ 19-0 की बड़ी जीत के साथ की है।
भारतीय खिलाड़ियों का साफ संदेश
एशियन गेम के शुरुआत में ही जिस प्रकार से भारत की महिला खिलाड़ियों ने प्रदर्शन दिखाया और जिस प्रकार से मेडल जीते हैं उसे इन्होंने साफ कर दिया है कि यह तो अभी खेल की शुरुआत है आगे इन महिलाओं ने और भी मेडल लाने हैं और यह मेडल का सिलसिला गोल्ड तक जा सकता है। आज पूरा भारत इन महिला खिलाड़ियों के जज्बे को सलाम कर रहा है और उनके हिम्मत की दाद दे रहा है।
शूटिंग में भारत का पहला पदक आया, इलावेनिल ने व्यक्तिगत स्पर्धा में भी सिल्वर जीता और महिला क्रिकेट टीम ने फाइनल में जगह बना ली। यानी भारत के लिए एशियन गेम्स 2026 का पहला दिन कई मायनों में खास रहा।
अभी एशियन गेम्स का सफर लंबा है और आने वाले दिनों में भारत के खाते में और भी पदक जुड़ने की उम्मीद है।
अंततः
एशियन गेम के शुरुआत में ही जिस प्रकार से भारत ने अपने शानदार प्रदर्शन का जलवा पूरे देश के सामने दिखाई और जिस प्रकार से मेडल जीते उसे एक बात तो साफ हो गया है कि भारत के खिलाड़ी हार मानने वालों में से नहीं है उन्होंने यह मेडल जीतकर साबित कर दिया है कि हम पहले दिन में ही अपने खेल के प्रति कितनी कर्मठ और दृढ़ निश्चित करके आए हैं।
महिलाओं ने जिस प्रकार से शूटिंग में अपना नाम बनाया है जिस प्रकार से हॉकी के महिला टीम ने भारत का नाम रोशन किया है इससे एक बात तो साफ हो गया है कि आने वाले एशियन गेम में आगे और भी यह महिला भारत के लिए मेडल लेंगे और पूरा भारत उनके साथ खड़ा है इनके जज्बे को मिसाल दे रहा है। मीडिया से लेकर सोशल मीडिया पर आज इन्हीं महिलाओं की चर्चा हो रही है।
इस खेल में देखना होगा कि आगे और कितना मेडल भारत के नाम भारत के खिलाड़ी कर सकते हैं और कितने गोल्ड मेडल लाने की संभावना भी है।
— समाप्त — 🟥
