नई दिल्ली: भारत की राजधानी दिल्ली में 11 से 13 सितंबर तक BRICS शिखर सम्मेलन आयोजित किया गया है। इस सम्मेलन में दुनिया के कई बड़े देश के राजनेता इसमें शामिल होने वाले हैं रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग समेत कई बड़े और दिग्गज नेता इस सम्मेलन में हिस्सा लेने वाले हैं।
और इसी के कारण दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था पहले से और भी ज्यादा कड़ा कर दिया गया है। दिल्ली के कई प्रमुख जगहों पर सुरक्षा को लेकर काफी जोड़ दिया गया है वहीं कई जगहों पर तो घेराबंदी भी किया गया है। यह सम्मेलन का मुख्य आयोजन भारत मंडपम में हो रहा है।
दिल्ली में क्यों बढ़ाई गई इतनी सुरक्षा
दिल्ली जो भारत की राजधानी है वहां पर 11 से 13 सितंबर तक BRICS शिखर सम्मेलन आयोजित किया गया है। और यह सम्मेलन भारत के लिए बेहद खास है इस सम्मेलन में दुनिया भर के देश से कई बड़े-बड़े राजनेता इसमें हिस्सा ले रहे हैं और उनकी सुरक्षा का पूरा जिम्मेदारी भारत पर है। और इसी के कारण दिल्ली में सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था किया गया है।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग समेत कई प्रमुख नेताओं के दिल्ली पहुंचने की वजह से VVIP मूवमेंट बढ़ गया है। इसी को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारी की गई है।
दिल्ली में ट्रैफिक पर क्या असर पड़ेगा?
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार 11 सितंबर को दोपहर 2 बजे से रात 8:30 बजे के बीच कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक को नियंत्रित किया जाएगा। जरूरत के अनुसार वाहनों को कुछ समय के लिए रोका या दूसरे रास्तों पर भेजा जा सकता है। यह सुरक्षा देश और देश के अंदर आए हुए राजनेताओं की प्रमुख सुरक्षा को मजबूत करने के लिए कदम उठाए जा रहा है।
दिल्ली ट्रैफिक जो अपने आप में एक बड़ी ट्राफिक पॉइंट बनी रहती है उसको 11 से 13 सितंबर तक काम करना और उन जगहों पर ज्यादा से ज्यादा सुरक्षा देना दिल्ली पुलिस और ट्रैफिक पुलिस का प्राथमिकता बना हुआ है।
BRICS Summit के दौरान 35 से ज्यादा सड़कों पर ट्रैफिक नियंत्रण और करीब 22 डायवर्जन प्वाइंट बनाए गए हैं। यात्रियों को घर से निकलने से पहले ट्रैफिक अपडेट देखने और अतिरिक्त समय लेकर चलने की सलाह दी गई है।
लोगों को रखनी होगी ज्यादा सावधानी
दिल्ली के ट्रैफिक पुलिस के अनुसार 11 से 13 सितंबर तक कई जगहों पर ट्रैफिक मूवमेंट को बदला जा सकता है। और इसीलिए एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड जैसे जगह पर आवाजाही में थोड़ी दिक्कत हो सकती है। हालांकि दिल्ली मेट्रो की सेवा उपलब्ध है आवाजाही पर कोई भी प्रतिबंध नहीं है। इसीलिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि कुछ जगहों पर सुरक्षा को मजबूत करने और सुरक्षा के नियंत्रण बनाए रखने के लिए कुछ ट्रैफिक की मूवमेंट बदलकर दूसरे रूट में भेजा जा सकता है।
VVIP काफिले की आवाजाही के समय कुछ रास्तों पर थोड़े समय के लिए ट्रैफिक रोका जा सकता है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों को संभव हो तो मेट्रो का इस्तेमाल करने और यात्रा के लिए अतिरिक्त समय रखने की सलाह दी है। दिल्ली मेट्रो की सेवाएं फिलहाल जारी हैं।
BRICS Summit में कौन-कौन से मुद्दे अहम हैं?
BRICS Summit भारत के लिए बेहद खास होने वाली है। भारत का जीडीपी ग्रोथ 7.8% से आगे है और इसीलिए यह सम्मेलन भारत की अर्थव्यवस्था को और मजबूत करने के लिए अहम भूमिका नहीं भाएगा। इस सम्मेलन में वैश्विक राजनीति, व्यापार, अर्थव्यवस्था और अंतरराष्ट्रीय सहयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों के बीच भारत के लिए यह सम्मेलन कूटनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
सबको पता है कि भारत और रूस का जो संबंध है वह अपने आप में बेहद खास है और बहुत ही मजबूती से दोनों देश एक दूसरे के साथ हमेशा खड़े रहते हैं। और इस सम्मेलन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच भी बातचीत हुई है। दोनों नेताओं ने भारत-रूस संबंधों, ऊर्जा, रक्षा और मौजूदा वैश्विक संघर्षों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।
आम लोगों के लिए जरूरी बात
BRICS Summit के कारण दिल्ली पूरी तरह बंद नहीं है। सामान्य ट्रैफिक कई जगह जारी रहेगा, लेकिन VVIP मूवमेंट और सुरक्षा व्यवस्था के कारण कुछ रास्तों पर अचानक डायवर्जन या थोड़ी देर के लिए रोक लग सकती है। इसलिए जरूरी काम से निकलने वाले लोग अपना रूट पहले से जांच लें।
अंततः
BRICS Summit 2026 बेहद खास है भारत में हो रहे यह सम्मेलन भारत के साथ अंतरराष्ट्रीय एकता को आगे बढ़ाने और मजबूत करने में अहम भूमिका निभाने वाली है। इस सम्मेलन में दुनिया के कई देश से बड़े-बड़े राजनेता इसमें हिस्सा ले रहे हैं राष्ट्रपति से लेकर प्रतिनिधिमंडल शामिल हो रहे हैं।
इस सम्मेलन में 11 से 13 सितंबर तक दिल्ली के कोई ट्रैफिक मूवमेंट को बदला भी जाएगा और कई जगहों पर कड़ी सुरक्षा भी देखने को मिलेगा यह सुरक्षा भारत और भारत में आए मेहमानों के लिए बेहद खास होने वाली है। क्योंकि भारत की सुरक्षा ही भारत की मेहमानों की सुरक्षा की प्राथमिकता साबित करती है।
— समाप्त — 🟥
