Yogi Adityanath का बड़ा ऐलान: उत्तर प्रदेश में 6 महीने के भीतर 1 लाख युवाओं को मिलेंगे सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र

Yogi Adityanath announces 1 lakh government jobs for youth in Uttar Pradesh within 6 months
योगी आदित्यनाथ का बड़ा रोजगार ऐलान, 6 महीने में 1 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र देने की तैयारी।

लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश 2027 विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है सारे पार्टियों अपनी-अपनी चुनावी रणनीति तैयार कर रही है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। जहां पर उन्होंने छात्रों को 6 माह के अंदर एक लाख सरकारी नौकरी के साथ नियुक्ति पत्र देने का ऐलान किया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कहना है कि जितने भी छात्र सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और उत्तर प्रदेश में जितनी भी नौकरियां आने वाली है उन सभी को छात्रों को चयनित करके उनको नौकरी सोप जाएगा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह ऐलान 25 अगस्त 2026 को लखनऊ में आयोजित एक नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान सामने आया। रिपोर्टों के अनुसार, मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले छह महीनों में अलग-अलग चरणों में युवाओं को सरकारी नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। इस घोषणा के बाद सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के बीच नई उम्मीद जगी है।

मुख्यमंत्री योगी ने दिया छात्रों को बड़ी राहत

लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार आने वाले छह महीनों के दौरान 100000 सरकारी नौकरी देने का ऐलान करती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह नौकरी 6 माह के भीतर ही दिया जाएगा और इसके लिए युवाओं को और भी ज्यादा प्रेरित किया जाएगा

मुख्यमंत्री की इस बयान के बाद युवाओं के अंदर एक नया जोश उमंग देखने को मिला है युवाओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद करते हुए कहा है कि माननीय मुख्यमंत्री जी अपने नेतृत्व वाली सरकार में काफी बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार दिया है और आगे भी देते रहेंगे इनका युवाओं के प्रति प्यार और उनका लगन काफी सराहनीय है।

रिपोर्टों के अनुसार, मुख्यमंत्री ने कहा कि नियुक्ति पत्र अलग-अलग चरणों में दिए जाएंगे। इसका मतलब है कि सभी 1 लाख नियुक्तियां एक ही दिन या एक ही भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से नहीं होंगी, बल्कि विभिन्न विभागों और भर्ती प्रक्रियाओं के माध्यम से युवाओं को नियुक्ति पत्र मिलने की उम्मीद है।

9 लाख 30 हजार को मिली सरकारी नौकरी: सीएम योगी

NDTV में छपी रिपोर्ट के मुताबिक योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारी सरकार में अभी तक 9 लाख 30000 छात्रों को सरकारी नौकरी मिल चुकी है। और अभी तक एक भी नियुक्ति पर कोई भी उंगली नहीं उठा और ना ही कोई लालचंद लगा है डबल इंजन की सरकार में जो जोरदार प्रदर्शन यूपी में दिखाया है और जो लगातार छात्रों के साथ अपना दृढ़ निश्चय निभाती आई है उससे आगे भी निभाती रहेगी

विपक्ष पर साधन निशान

हमने पहले दिन से तय कर रखा है कि जो 2017 के पहले की परिपाटी थी जिनका कि नियुक्ति का विज्ञापन निकलता था, चाचा-भतीजे की जोड़ी और महाभारत का पूरा खानदान फिर वसूली के लिए प्रदेश भर में निकल पड़ता था, नौजवान भटकता रहता था, परिणाम नहीं आता था और आखिरी में माननीय न्यायालय को कोर्ट में स्टे लगाना पड़ता था।

अब वैसा नहीं होगा। गलती युवा की नहीं होती थी, गलती उन आयोगों और बोर्डों में उस समय बैठे हुए सरकारी तंत्र की होती थी। उन राजनेताओं की और उन लोगों की होती थी जो बेईमान और भ्रष्ट किस्म के लोग वहां बिठा दिए गए थे। पिछली सरकारी युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही थी बंदर बात कर पैसे के बल पर नौकरी दी जा रही थी। लेकिन हमारी सरकार में बिना किसी पैसे के लेनदेन के उन छात्रों को नियुक्ति पत्र दिया जा रहा है जो इसके हकदार हैं।

नकल माफिया की खैर नहीं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नकल माफिया पर भी दिखाना साधते हुए कहा कि जितने भी नकल माफिया बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं उनको भी हम नहीं बकसने वाले। और जो भी इनका साथ देगा और जो भी सिस्टम उनके साथ मिला हुआ है उसका भी हम कमर तोड़ेंगे सिस्टम में बैठे भ्रष्टाचार करने वाले और जो छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करते है। उनके साथ हमारी सरकार तनिक भी दया भाव नहीं दिखाएगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न संस्थाओं में जितने भी माफिया बैठे हैं जो पेपर लिख जैसे बड़ी घटना को अंजाम देते हैं उनकी भी कमर तोड़ने का हमारी सरकार कार्य करेगी हम छात्रों के साथ कोई भी अन्याय नहीं होने देंगे और उनके साथ हमेशा अपना साथ बनाए रखेंगे।

डबल इंजन की सरकार की यूपी को फायदा

हमें इस बात को ध्यान में रखना होगा कि जब हम योग्यतम अभ्यर्थियों का चयन बिना भेदभाव के करते हैं, तो उसका लाभ पूरे प्रदेश को मिलता है। उनकी प्रतिभा और उनकी ऊर्जा का लाभ पूरा प्रदेश लेता हुआ दिखाई देता है। यही वजह है कि 9.5 साल में डबल इंजन की भारतीय जनता पार्टी की सरकार की उपलब्धियों में से एक महत्वपूर्ण उपलब्धि भी है। हमने उसी दिशा में काम किया है।

📌 यह भी पढ़ें

अंततः

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जब से ऐलान किया है कि 6 माह के भीतर एक लाख सरकारी नौकरी दिया जाएगा तब से युवाओं के अंदर एक नया जोश और उमंग देखने को मिला है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का इस फैसले को लेकर युवाओं ने अपना समर्थन जताते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री किस बात को हम सम्मान करते हैं और उनके साथ अपना हमेशा समर्थन बनाए रखेंगे मुख्यमंत्री ने हमारे बारे में सोच और हमारे भविष्य को लेकर जो अपनी चिंता जताई है वह हमारे लिए महत्वपूर्ण है।

उत्तर प्रदेश 2027 का विधानसभा चुनाव काफी ज्यादा उत्साहित होने वाला है इस चुनाव में कई सारी परियां अभी से अपनी रणनीति रन रही है। जिम वह अलग-अलग मुद्दे पर छात्रों और युवाओं का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में लगी हुई है।

          — समाप्त — 🟥

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *