फिल्म अपडेट: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार और केजीएफ से नाम कमाने वाले यस जिनको आज लोग रॉकिंग स्टार यश के नाम से भी जानते हैं। उनकी 2026 में दो ऐसी फिल्में आने वाली है जिससे उनका करियर पहले से दोगुनी रफ्तार पर पहुंच जाएगा, केजीएफ के बाद से यश का जो क्रेज है वह दर्शकों के बीच काफी ज्यादा दिखाई देता है।
हालांकि इसी बीच 2026 में यश की दो बहुप्रतीक्षित फिल्म आने वाली है जिसका टीजर ट्रेलर रिलीज होते ही यश के नाम से पूरा इंटरनेट जाम हो चुका है इन दो फिल्मों में यश का जलवा केजीएफ से भी ज्यादा प्रभावित दिख रहा है दर्शकों ने भी उनके नए अवतार को बेहद पसंद किया है और थिएटर में जाकर यश के इन नए अवतार का आनंद लेने के लिए भी लोग अभी से तैयार हो चुके हैं।
यश की आने वाली दो फिल्में कौन सी है?
रामायण: यश की आने वाली दो फिल्मों में सबसे पहला नाम रामायण का है नीतीश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही रामायण जिसमें रणबीर कपूर प्रभु श्री राम और सई पल्लवी माता सीता का रोल निभा रहे हैं। जबकि वहीं सनी देओल भगवान हनुमान का रोल निभा रहे हैं लेकिन इन सबके बीच जी रोल को लेकर पुरे सोशल मीडिया पर चर्चा तेज है वह है यश के रोल को लेकर
रॉकिंग स्टार यश रामायण में रावण का रोल कर रहे हैं यह रोल न केवल एक नकारात्मकता की दशा दर्शाते हैं अपितु यश ने रावण के रोल में जिस प्रकार से पूरा महफिल सजा दिया है उसके आगे लोग रणबीर कपूर के रोल को भूल गए हैं।
रामायण का जब से ट्रेलर आया है पूरे इंटरनेट पर केवल और केवल रावण के रोल को लेकर ही चर्चा हो रही है और इसी बीच लोगों ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि रावण के रोल में जिस प्रकार से यश ने महफिल जमाया है और जिस प्रकार से उनके रोल को दर्शाया गया है उसमें रॉकिंग स्टार यश बेखुदी फिट बैठ रहे हैं।
रावण के रोल पर चर्चा तेज
यश के रावण वाले रोल को लेकर लोगों का कहना है कि इस रोल के आगे रणबीर कपूर का रोल जो भगवान प्रभु श्री राम का रोल निभा रहे हैं, वह फीका दिख रहा है। क्योंकि रावण का रोल उग्र और क्रोधित वाला होता है। जो कि यश के ऊपर बेखुदी फिट बैठता है। केजीएफ में जिस प्रकार से यश ने एक बेड एस का कृदार दर्शाया और जिस प्रकार से अपनी आकर्षित और नकारात्मकता के आड़ में फिल्म की दिशा चेंज कर दी
उस हिसाब से रामायण में रावण के रोल में भी इन्होंने अपनी 100% योगदान देकर रावण की रोल को पूरे भारतीय सिनेमा में जीने का एक नया तरीका सेट कर दिया है। रावण के रोल में यश को लोग बेखुदी पसंद कर रहे हैं और लोगों का कहना है कि आदि पुरुष में जिस प्रकार से रावण के रोल को दर्शाया गया उसे हिसाब से लोगों ने रावण के किरदार को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रिया देने लगी
लोगों ने कहना शुरू कर दिया कि भारतीय सिनेमा में रामानंद सागर जी के बाद कोई भी ऐसा नहीं है जो उनके रावण को रिप्लेस कर सके और रावण के छवि को और रावण के क्रोधित छवि को दुनिया के सामने प्रस्तुत कर सके, लेकिन नीतीश तिवारी ने यह कर दिखाया है रामानंद सागर जी का जो रामायण है उसको तो कोई भी रिप्लेस नहीं कर सकता। लेकिन नीतीश तिवारी ने रावण के रोल के लिए यश को चुनकर भारतीय सिनेमा में रामायण को लेकर एक नया अध्याय लिख दिया है।
रावण के रोल में यश बेहद प्रशंसा योग्य दिख रहे हैं। उनका रावण अवतार और रावण जैसे बड़े किरदार को निभाना अपने आप में एक बड़ा चुनौती भरा समय भी है।
Toxic में यश मचा रहे हैं तेहलका
Toxic : रामायण की बात यश की दूसरी फिल्म टॉक्सिक है जो डायरेक्ट गीतु मोहनदास के डायरेक्शन में बनाई जा रही है इस फिल्म का जब पहले टीजर रिलीज हुआ था तब लोगों ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस मूवी से यश के छवि को खराब किया जा रहा है और यश का जो स्टारडम है केजीएफ से उसकी पूरी तरह से बर्बाद करने में यह मूवी अपना प्रथम योगदान देगी।
टॉक्सिक के पहले टीचर में जिस प्रकार से यश को एक रोमांटिक और अश्लीलता भरा हुआ सीन में दर्शाया गया उसमें लोगों ने अपनी नाराजगी जताई और कहना शुरू कर दिया कि यह यश के करेज के हिसाब से बिल्कुल भी सही नहीं है।
हालांकि टॉक्सिक का ट्रेलर ने सारे लोगों के मुंह बंद कर दिए और जिस प्रकार से टॉक्सिक का ट्रेलर ने पूरे इंटरनेट का चक्का जाम करके रखा है। ऐसा माना जा रहा है कि टॉक्सिक यश के जीवन की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर मूवी साबित होगी, टॉक्सिक में यस नो केवल एक बैडली किरदार को प्रस्तुत कर रहे हैं बल्कि टॉक्सिक में इनका डेरीगं लुक और दमदार एक्शन सीक्वेंस पूरी जनता को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।
टॉक्सिक में यश केजीएफ से भी ज्यादा खतरनाक दिख रहे हैं इसमें यश के भोपाल को लेकर लोग काफी खुश है। लोगों का बोलना है कि टीचर में जिस प्रकार से यश के रोल को दिखाया गया था उसे जनता को थोड़ा तकलीफ हुआ था लेकिन ट्रेलर ने इस दिक्कत को दूर कर दिया और साबित कर दिया कि यश के किरदार बाकी सबसे बेहद अलग होते हैं।
अंततः
रॉकिंग स्टार यश की दो फिल्म रामायण और टॉक्सिक 2026 में रिलीज होने वाली है। और यह यश की जीवन की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर मूवी साबित होने वाली है इन दोनों फिल्मों को लेकर दशक के बीच काफी ज्यादा चर्चा बना हुआ है और इसको लेकर लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं एक तरफ रामायण में रावण के किरदार में यश ने दर्शकों का ध्यान अपनी और आकर्षित कर लिया तो वहीं दूसरी ओर टॉक्सिक में अपने किरदार से सबको पागल कर दिया है।
— समाप्त — 🟥
