बांकीपुर उपचुनाव 2026: प्रशांत किशोर ने रचा इतिहास, करीब 19 हजार वोटों से दर्ज की बड़ी जीत

बांकीपुर उपचुनाव 2026 में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, भाजपा को करीब 19 हजार वोटों से हराया।
बांकीपुर उपचुनाव 2026: प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, भाजपा को करीब 19 हजार वोटों से हराया

The Ashirvad के द्वारा प्रस्तुत:

पटना (बिहार): बिहार में उपचुनाव को लेकर काफी ज्यादा घमासान बना हुआ था। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रशांत किशोर जो की जन सुराज पार्टी के संस्थापक हैं, और भाजपा के बीच जोरदार टकराव देखने को मिला। इस टकराव के बीच जन सुराज यानि प्रशांत किशोर ने भाजपा को पीछे छोड़ते हुए बांकीपुर विधानसभा में एक बड़ी जीत हासिल की है।

बिहार का बांकीपुर विधानसभा का उपचुनाव काफी ज्यादा चर्चा में था। और चुनाव का नतीजा आने पर और प्रशांत किशोर के जीत हासिल करने पर बांकीपुर विधानसभा में जश्न का माहौल देखा गया। साथ में लोगों ने अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया दी जिसमें उन्होंने प्रशांत किशोर की लगन और मेहनत के साथ जनता के विश्वास को दर्शाया

बांकीपुर में जन सुराज का जोरदार जीत

बांकीपुर विधानसभा का उपचुनाव जो की काफी चर्चा में था। इसमें भाजपा की ओर से नीरज कुमार, जन सुराज की ओर से प्रशांत किशोर, और राष्ट्रीय जनता दल की ओर से रेखा कुमारी यह तीनों लोग बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में उम्मीदवार के रूप में खड़ा हुए थे। हालांकि टकराव भाजपा और जन सुराज के बीच ज्यादा था। एक तरफ प्रशांत किशोर जो भाजपा को हर तरफ से चुनौती दे रहे थे तो वहीं दूसरी ओर नितिन नवीन जो बांकीपुर का चुनावी रणनीति बना रहे थे।

नितिन नवीन प्रशांत किशोर को हर तरफ से हर का रास्ता दिखा रहे थे। सबको लगने लगा था कि भाजपा फिर से बांकीपुर विधानसभा में बड़ी जीत हासिल करेगी और जन सुराज और राष्ट्रीय जनता दल को बुरी तरह मात देगी। लेकिन चुनावी नतीजा आते ही सारा खेल पलट गया जन सुराज भाजपा और राष्ट्रीय जनता दल को पीछे छोड़ते हुए 19324 वोट से बड़ी जीत हासिल की

भाजपा भी रह गई पीछे

प्रशांत किशोर भाजपा को और राष्ट्रीय जनता दल को हराते हुए 19324 वोट से जीत हासिल करके दिखा दिया कि बांकीपुर की जनता विश्वास और प्रगति के मार्ग पर चलने वाली है। प्रशांत किशोर ने जनता से जो वादे किए थे, और बांकीपुर की जनता के साथ मिलकर जो भविष्य का सपना देखा था उसको साकार करने के लिए बांकीपुर की जनता ने जन सुराज यानि प्रशांत किशोर को चुना है।

प्रशांत किशोर जीत को बांकीपुर के जनता का जीत बताते हुए कहा कि बांकीपुर की जनता ने जन सुराज पर विश्वास किया और भारी मतों से जीत दिलाई जिससे पता चलता है कि बांकीपुर की जनता विश्वास और प्रगति के मार्ग पर चलने वाली जनता है। जिसको निष्पक्ष होकर उसी को सत्ता में लाना है जो कार्य और विश्वास के मार्ग पर निष्पक्ष होकर चले

Credit (जन सुराज टि्वटर)

प्रशांत किशोर को लोगों ने दिया बधाई

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जीत हासिल करने पर प्रशांत किशोर को लोगों ने बधाई दी कहा कि प्रशांत किशोर का लगन और मेहनत के साथ जनता का विश्वास इस जीत में सबसे बड़ा रोल निभाया है प्रशांत किशोर ने जो जनता के साथ सपने देखे हैं और बांकीपुर को एक सही मार्ग पर ले जाने का जो जनता से वादा किए हैं। उसे पर बिना किसी दबाव और बिना किसी राजनीतिक मुद्दा के निष्पक्ष होकर चलेंगे ऐसा हम लोगों को संपूर्ण विश्वास है।

प्रशांत किशोर को राजनेताओं ने भी बधाई देते हुए कहा कि प्रशांत किशोर (जन सुराज) को इस उत्तम जित पर उनको बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं बांकीपुर की जनता प्रशांत किशोर को चुनकर अपना भविष्य तय किया है और प्रशांत किशोर भी बांकीपुर के जनता के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगे ऐसा हम सभी को विश्वास है।

सम्राट चौधरी ने भी दिया बधाई

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में यह पहला चुनाव था जिसमें भाजपा को बुरी तरह से हार मिली, इसके बावजूद भी सम्राट चौधरी टि्वटर पर लिखा कि ने प्रशांत किशोर को बधाई दी और कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनता ने जन सुराज को चुना है।

मैं जनता के इस निर्णय का सम्मान करते हुए श्री प्रशांत किशोर जी को उनकी जीत पर हार्दिक बधाई देता हूं।

📌 यह भी पढ़ें

नितिन नवीन की प्रतिक्रिया

नितिन नवीन जो भाजपा को बांकीपुर से जीत दिलाने के लिए एड़ी से चोटी टी तक का जोड़ लगा दिए थे। क्योंकि नितिन नवीन भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के साथ-साथ बांकीपुर का विधायक भी रह चुकी हैं। और इसीलिए यह अपने राजनीतिक कैरियर को मजबूत करने और सम्राट चौधरी के नेतृत्व में भाजपा को जीत दिलाने के लिए पूरा जोर लगा दिए थे।

हालांकि इतनी मशक्कत के बाद भी भाजपा बांकीपुर से जीत हासिल नहीं कर पाई इसके बाद नितिन नवीन ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा कि-

आज तीन विधानसभा उपचुनावों में आए जनादेश को हम स्वीकार करते हैं। गुजरात की मांजलपुर विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी पर अपना विश्वास व्यक्त करने के लिए वहाँ की जनता का हृदय से आभार। इस विजय के लिए भाजपा के सभी समर्पित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई।
बांकीपुर और दतिया में हमें अपेक्षित जनादेश प्राप्त नहीं हुआ। हम इन दोनों क्षेत्रों के चुनाव परिणामों का पूरी गंभीरता से आत्ममंथन करेंगे तथा नई ऊर्जा और संकल्प के साथ जनता के बीच जाकर उनके विश्वास को और अधिक मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।

प्रशांत किशोर की प्रतिक्रिया

प्रशांत किशोर बांकीपुर से जीत हासिल करने पर कहा कि यह जीत केवल जीत नहीं है बल्कि केंद्र में बैठे भाजपा के सरकार को यह दिखाना और सचित करना है। कि किसी भी कुत्ता बिल्ली को बैठा देने से जीत हासिल नहीं किया जाता बल्कि उसके लिए लगन मेहनत और जनता का विश्वास होना बहुत ही जरूरी है। और बांकीपुर की जनता ने इस बार विश्वास और प्रगति का मार्ग चुना है।

अंततः

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रशांत किशोर की पार्टी जान सूरज ने जबरदस्त जीत हासिल की, लगभग 19324 वोट से जीत हासिल करके एक नया इतिहास बना दिया है। जनता का विश्वास और प्रशांत किशोर का लगन बांकीपुर में जन सुराज का खुलकर उमंग और जश्न दिखाई दे रहा है। प्रशांत किशोर को बांकीपुर पर जीत हासिल करने पर और जनता के साथ अटूट विश्वास बनने पर ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं (SVM BharatNews)

          — समाप्त — 🟥

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *