बांकीपुर उपचुनाव 2026: BJP बनाम जन सुराज की सीधी टक्कर, क्या प्रशांत किशोर बदल पाएंगे बिहार की राजनीति?

बांकीपुर उपचुनाव 2026 में BJP और जन सुराज के बीच चुनावी मुकाबले को दर्शाता प्रतीकात्मक थंबनेल, जिसमें प्रशांत किशोर और भाजपा का आमना-सामना दिखाया गया है।
बांकीपुर का उपचुनाव अब सिर्फ एक सीट की लड़ाई नहीं, बल्कि बिहार की राजनीति की सबसे बड़ी परीक्षा बन चुका है।

The Ashirvad के द्वारा प्रस्तुत:

पटना (बिहार): बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर भी काफी ज्यादा गर्म माहौल बना हुआ है। इस सीट पर भाजपा और जन सुराज का कांटे का टक्कर देखने को मिल रहा है। बांकीपुर विधानसभा से पहली बार जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर इस सीट से उम्मीदवार बनाकर खड़े हुए हैं। वहीं भाजपा भी अपना उम्मीदवार खड़ा की है, हालांकि इन दोनों के बीच चर्चा इस बात का नहीं है कि कौन सी पार्टी बांकीपुर सीट पर जीत हासिल करेगी

अपीतु चर्चा तो इस विषय का हो रहा है कि दोनों उम्मीदवारों के द्वारा नॉमिनेशन होने के बाद भारतीय जनता पार्टी अपना उम्मीदवार 24 घंटे के अंदर ही बदल दिया। अब लोगों के अंदर एक ही बात का सवाल उठ रहा है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि भाजपा का जो पहले उम्मीदवार था उसका नॉमिनेशन भी हो चुका था उसके बावजूद भी भाजपा 24 घंटे के अंदर ही अपना उम्मीदवार क्यों बदल दिया।

क्या भाजपा डर गई किशोर से?

भाजपा के द्वारा बाकी पर्व पर अपनी उम्मीदवार का नॉमिनेशन करने के बाद और मुख्यमंत्री समेत बड़े-बड़े नेता के द्वारा फूल माला से सम्मानित करने के बाद आखिर 24 घंटे में भाजपा ने अपना उम्मीदवार बांकीपुर से क्यों बदल दिया यह अब तक का सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है क्योंकि उम्मीदवार का नॉमिनेशन भी हो चुका था और पूरे लोगों ने जोरों शोरों से उसका सम्मानित भी किया ऐसे में भाजपा के ऊपर ऐसा तो क्या काला बादल मंडराने लगा जिससे 24 घंटे में ही उम्मीदवार बदलने पड़ गया

उड़ते हुए सवालों के बीच कई लोगों ने अपने-अपनी राय दी और कहा कि जन सूरज के संस्थापक प्रशांत किशोर इस विधानसभा से चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में भाजपा उनके समर्थकों और उनके प्रति लोगों का विश्वास देखकर डर गई है। भाजपा को लग रहा है कि वह बांकीपुर से इस बार अपना सीट बुरी तरह से हार जाएगी और यही कारण है कि भाजपा घबराहट में आकर अपना उम्मीदवार बदलती जा रही है।

क्या है पूरा मामला?

30 जुलाई को हो रहे बांकीपुर विधानसभा में उपचुनाव जो इस बार बिहार के राजनीति में काफी बड़ा मुद्दा बना हुआ है इस विधानसभा से कई उम्मीदवार अपने-अपने पार्टी के साथ खड़े हुए हैं हालांकि इन सारी उम्मीदवारों के बीच जो नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है वह है, जन सुराज और भाजपा का भाजपा जो जन सूरज को सीधा टक्कर इस विधानसभा में दे रही है। वह अपना पूरा एड़ी से छोटी तक का जोड़ लगा दिया है जन सुराज को यहां से हराने में

हालांकि प्रशांत किशोर भी जो जन सूरज के संस्थापक हैं वह पहली बार खुद उम्मीदवार बन कर बांकीपुर से लड़ रहे हैं। और उन्होंने बांकीपुर की जनता का विश्वास और उनका पूरा समर्थन अपनी और आकर्षित करते हुए डंके की चोट पर भाजपा को ललकार रहे हैं। उनका कहना है कि बांकीपुर इस बार जन सुराज का पूरा समर्थन करें और यहां से जन सुराज को जीता है। बाकी का सीट बिहार से जन सुरज कैसे निकलती है यह भाजपा भी नहीं समझ पाएगी।

भाजपा का इज्जत दांव पर है।

बांकीपुर का सीट केवल भाजपा के लिए जितना ही नहीं बल्कि अपनी इज्जत को बचाने का भी एक नया मुद्दा बन गया है। बांकीपुर से विधायक रह चुके भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जिनके प्रतिष्ठा दाव पर लगी हुई है। और उनके साथ बिहार के नए-नए मुख्यमंत्री बनी सम्राट चौधरी का भी प्रतिष्ठा दाव पर है। सम्राट चौधरी के नेतृत्व में यह पहला चुनाव होगा ऐसे में भाजपा को न केवल इस सीट पर जीत हासिल करना होगा अपितु अपने पार्टी के अध्यक्ष और सम्राट चौधरी के इज्जत को भी बरकरार रखना होगा।

ऐसे में अब लगातार सवाल उठ रहा है कि आखिर प्रशांत किशोर ने भाजपा के सामने ऐसा कौन सा मजबूरी खड़ा कर दिया जिसके बदौलत भाजपा को अपना उम्मीदवार बदलना पड़ा। वह भी तब जब उम्मीदवार का नॉमिनेशन भी हो चुका था उसको मुख्यमंत्री और पार्टी के बड़े-बड़े कार्यकर्ता भी सम्मानित कर चुके थे। क्या प्रशांत किशोर ने अपनी राजनीतिक तकनीक से भाजपा के सामने कुछ ऐसे अड़चन खड़ा कर दिए जिसके कारण रातों-रात भाजपा को पार्टी उम्मीदवार बदलना पड़ा।

📌 यह भी पढ़ें

बीजेपी ने अपने मंचों से दावा किया

बीजेपी का कहना है कि बांकीपुर उसका मजबूत गढ़ रहा है और पार्टी इस सीट को बरकरार रखेगी। पार्टी नेताओं ने विकास कार्यों और संगठन की मजबूती के आधार पर जीत का दावा किया है। हालांकि अंदर ही अंदर भाजपा को यह डर भी है कि अगर बाकी पूर्व भाजपा के हाथ से जाती है तो बिहार के राजनीति में भाजपा के लिए एक बड़ा सत्ता परिवर्तन देखने को मिल सकता है।

लेकिन सबके बीच भाजपा ने लोगों को और अपने उम्मीदवारों को आश्वासन किया है कि इस बार का उपचुनाव बाकि पुर से भाजपा ही फतेह करेगी और भाजपा के साथ में बाकि पुर की पूरी जनता कम से कदम मिलाकर चलेगी।

प्रशांत किशोर का दवा

प्रशांत किशोर अपने चुनावी प्रचार के दौरान भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा इस बार बांकीपुर से बुरी तरह से हर का सामना करेगी मुझे विश्वास है कि बाकी पर की जनता इस बार रोजगार और उन्नति के मार्ग पर चलने वाले का साथ देगी मैं बांकीपुर के जनता को आश्वासित करता हूं कि जन सुरज उनके हर सुख दुख में काम आएगी और बिहार के उन मुद्दों पर विशेष ध्यान देगी जिससे बिहार की प्रगति में रुकावट आई है।

प्रशांत किशोर युवाओं का ध्यान अपनी और आकर्षित करते हुए कहा कि बिहार से युवा को कमाने के लिए दूसरे राज्यों में जाना पड़ता है और उन राज्यों में इनको काफी ज्यादा प्रताड़ित किया जाता है हालांकि जन सुराज आने के बाद युवाओं को अपने राज्य में ही रोजगार मिलेगा और शिक्षा व्यवस्था के साथ हर वह सुख सुविधा दी जाएगी जो एक मुख्यमंत्री और एक राज्य का उत्तरदायित्व होता है जनता अगर किसी को वोट देता है तो इसका मतलब है कि जनता के वोट का सही उपयोग किया जाए ना कि उन्हें के वोट से अपने आप को चमकाया जाए

अंततः

बांकीपुर उपचुनाव 2026 अब केवल एक विधानसभा सीट का चुनाव नहीं रह गया है। यह चुनाव बिहार की राजनीति में नए समीकरण तय कर सकता है। एक ओर पहली बार चुनाव लड़ रहे प्रशांत किशोर हैं, तो दूसरी ओर बीजेपी अपनी प्रतिष्ठा बचाने की कोशिश में जुटी है। अब सबकी नजर मतदान और नतीजों पर टिकी है।

          — समाप्त —

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *