बिहार में बड़ा ऐलान: हर जिले में एयरपोर्ट और हर सरकारी स्कूल के पास पुलिस तैनाती का प्लान

बिहार में हर जिले में एयरपोर्ट और स्कूलों के पास पुलिस तैनाती के ऐलान से जुड़ा न्यूज़ थंबनेल
बिहार में बड़ा ऐलान हर जिले में एयरपोर्ट और हर स्कूल के पास पुलिस तैनात! क्या बदल जाएगी बिहार की तस्वीर?

पटना बिहार: बिहार राज्य में जब से नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया है और नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद को संभाला है तब से बिहार के दिशा में कई सारे नए बदलाव देखने को मिल रहा है और कई सारे ऐसे नए कानून बनाए जा रहे हैं जिससे आम पब्लिक को काफी हद तक सहायता मिलेगी।

राज्य के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने घोषणा की है कि बिहार के सभी जिलों में एयरपोर्ट बनाने की योजना पर काम किया जाएगा। इसके साथ ही हर सरकारी स्कूल के पास एक पुलिसकर्मी की तैनाती की बात भी कही गई है। यह ऐलान न सिर्फ विकास बल्कि सुरक्षा और शिक्षा के स्तर को सुधारने की दिशा में एक बड़ा संकेत माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बोलना है कि अब तक जितने भी काम केवल पेपर पर होते थे अब उनका असली जिंदगी में जमीनी स्तर पर भी किया जाएगा और बिहार राज्य में सुरक्षा और शिक्षा को पहली प्राथमिकता दी जाएगी माननीय नीतीश कुमार जी ने जो बिहार को शिक्षित बनाने का सपना देखा है उसको सम्राट चौधरी अपने नेतृत्व से साकार करने का जिम उठाए हुए हैं।

हर जिले में एयरपोर्ट की सुविधा

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बोलना है कि बिहार के हर जिले में एयरपोर्ट बनाए जाएंगे और आम जनता की सुविधा का पूरा ध्यान भी रखा जाएगा। बिहार में कुल 38 जिले हैं और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बात मान जाए तो बिहार में कुल 38 जिलों में एयरपोर्ट बनाए जाएंगे हालांकि यह बात जितना सुनने में आसान लग रहा है उतना है नहीं क्योंकि हर जिले में एयरपोर्ट बनाना यह जमीनी स्तर पर काफी बड़ी मुसीबत को चुनौती देने का कार्य हो सकता है।

सम्राट चौधरी ने अपने बयान में कहा था कि हर जिले में एयरपोर्ट बनेंगे ऐसे में लोगों का बोलना है कि अगर सम्राट चौधरी हर जिले में एयरपोर्ट बनाते हैं तो 38 जिले में 38 एयरपोर्ट बनाने के लिए काफी मोटा खर्चा करना पड़ सकता है और उसके लिए बहुत ही भारी संख्या में जमीनों की आवश्यकता भी पढ़ सकती है। हालांकि इससे पहले ऐसा किसी राज्य में नहीं हुआ है कि हर जिले में एयरपोर्ट बनाया जाए

लोगों का बोलना है कि यह बोलने में तो बड़ा ही आसान है लेकिन इसको जमीनी स्तर पर करना हर किसी के लिए मुसीबत का पहाड़ खड़ा करना जैसा है। बिहार में अब तक कूल 3 एयरपोर्ट है जो मुख्य रूप से चालू है ऐसे में नीतीश कुमार की नेतृत्व वाली सरकार अभी तक बिहार में तीन मुख्य रूप से सुचारू एयरपोर्ट बनाने का कार्य किया है ऐसे में लोगों का बोलना है कि सम्राट चौधरी 38 जिले में एयरपोर्ट बनाने का दावा कर रहे हैं जो की असंभव लग रहा है।

बिहार में मुख्य रूप से 3 क्रियाशील (operational) हवाई अड्डे हैं: पटना (जयप्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा), गया (अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा), और दरभंगा हवाई अड्डा। इनके अलावा, पूर्णिया (चूनापुर), मुजफ्फरपुर, रक्सौल, और भागलपुर में भी हवाई पट्टियां/एयरपोर्ट हैं, लेकिन वे वर्तमान में व्यावसायिक उड़ान के लिए पूरी तरह चालू नहीं हैं।

हर स्कूल के पास एक पुलिस कर्मचारी तैनात

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का दावा है कि हर सरकारी स्कूल के पास एक पुलिस कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा ताकि जितने भी लड़कियां हैं उनको आने जाने में कोई परेशानी ना हो और उनकी सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जाए सम्राट चौधरी का मानना है कि स्कूल के पास बहुत सारे ऐसे घटनाक्रम सामने आता है जहां पर लड़कियों के साथ गलत व्यवहार किया जाता है ऐसे में सम्राट चौधरी चाहते हैं कि हर सरकारी स्कूल के पास एक पुलिस कर्मचारी तैनात हो जो सुरक्षा के दृष्टि से कार्य करें।

हालांकि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का सरकारी स्कूल के पास पुलिस कर्मचारियों को तैनात करने की बात लोगों को बेहद ही पसंद आ रही है लोगों का बोलना है कि अभी तक कोई भी सरकार ऐसा कदम नहीं उठाई है और सम्राट चौधरी ने जो महिलाओं की सुरक्षा के लिए कदम उठाए हैं वह बेहद ही प्रशंसा योग्य है। लोगों का कहना है कि सम्राट चौधरी जितने भी बात बोल रहे हैं अगर उसका 10% भी जमीनी स्तर पर कार्य हो जाए तो बिहार को एक नई दिशा में ले जाया जा सकता है।

बिहार जो दूसरे राज्यों के नजर में मजदूरों का राज्य के नजर से देखा जाता है उस बिहार को सम्राट चौधरी एक योग्य और संपूर्ण, शिक्षित और कर्मठ बिहारीयो का राज्य बनाना चाहते हैं जहां पर बिहार वासियों को एक मजदूर के नजर से ना देखा जाए सम्राट चौधरी चाहते हैं कि बिहार को बाकी राज्यों से काफी अलग और ऊंचाइयों पर ले जाने का कार्य किया जाएगा।

जनता और विपक्ष की प्रतिक्रिया

सम्राट चौधरी क्या यह बयान सुनकर विपक्ष का कहना है कि यह सब चुनाव जीतने के लिए और लोगों का ध्यान अपनी और आकर्षित करने के लिए बात कही जा रही है यह एक चुनावी मुद्दा बनाकर लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया जा रहा है विपक्ष का दावा है कि इससे पहले भी नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार थी जो सम्राट चौधरी के कह गए बातों का 10% भी कार्य किया होता तो आज सम्राट चौधरी को यह वादा नहीं करना पड़ता।

हालांकि सम्राट चौधरी के इस बात से लोग काफी ज्यादा प्रसन्न है लोगों का बोलना है कि इन कार्यों से बिहार की दिशा में सुधार देखने को मिलेगा और साथ में युवाओं को रोजगार सुरक्षा और शिक्षित बिहार बनाने का एक प्रोत्साहित कदम भी होगा। हालांकि इसमें कुछ लोगों का बोलना भी है कि यह बात केवल बयान तक ही सीमित रह जाएगा इसको जमीनी स्तर पर करना असंभव है।

बिहार को फायदा

सम्राट चौधरी का एयरपोर्ट वाला बयान बिहार के प्रगति में एक मुख्य भूमिका निभा सकता है अगर हर जिले में एयरपोर्ट बनाया जाएगा तो बिहार में रोजगार बढ़ेगा निवेश कर आएंगे और आने जाने की सुविधा भी आसान हो जाएगी साथ में बिहार को देखने के लिए पर्यटकों की संख्या भी बढ़ जाएगी और इससे बिहार की दिशा में एक नया सुधार देखने को मिलेगा

सम्राट चौधरी जब से मुख्यमंत्री पद का शपथ लिए है तब से बहुत सारे योजनाओं पर कार्य करना प्रारंभ कर दिए हैं सम्राट चौधरी का कहना है कि अब तक जितने भी काम किसी कारणवश रुक गए थे जितने भी कार्यों को पेपर पर निर्धारित कर लिया गया था और जमीनी स्तर पर कार्य प्रारंभ नहीं हुआ था उन सबको फिर से चालू करने का जिम सम्राट चौधरी अपने कंधों पर लिए हैं।

https://svmbharatnews.com/west-bengal-election-2026-phase-2-big-update/

अंततः

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का यह ऐलान बिहार के विकास, सुरक्षा और शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा विजन पेश करता है। हालांकि, इसकी सफलता पूरी तरह इस बात पर निर्भर करेगी कि सरकार इसे कितनी तेजी और प्रभावी तरीके से लागू कर पाती है।
आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या बिहार में वाकई हर जिले में एयरपोर्ट और हर स्कूल के पास सुरक्षा व्यवस्था के इस बड़े लक्ष्य को हासिल कर पाता है या नहीं।

क्योंकि केवल मीडिया के सामने और लोगों के सामने बोल देना और उसे कार्य को जमीनी स्तर पर शुरू नहीं करना यह सबसे बड़ी दिक्कत का कार्य होता है और अधिकतम जगह पर सिर्फ चुनावी मुद्दों के लिए ही ऐसी बातों को बोल दिया जाता है हालांकि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का दावा है कि उनका हर एक बात आपको जमीनी स्तर पर देखने को मिलेगा।

          — समाप्त —     (The Ashirvad)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *