दर्दनाक: भिवाड़ी की फैक्ट्री में बिहार के पांच मजदूर जिंदा जले।

दर्दनाक : राजस्थान के खैरथल तिजारा जिले के भिवाड़ी कस्बे में सोमवार को अवैध पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से पूर्वी चंपारण के पांच मजदूर..

राजस्थान खैरथल

दर्दनाक : राजस्थान के खैरथल तिजारा जिले के भिवाड़ी कस्बे में सोमवार को अवैध पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से पूर्वी चंपारण के पांच मजदूर जिंदा जल गए। इनमें चार की पहचान तो हो पाई है पूर्वी चंपारण के डीएम सौरभ जोरवाल ने बताया कि मृत्यु को में शिकारगंज थाने के हराज नारायणपुर गांव के शिवजी पासवान के पुत्र सुकेत कुमार वह घोड़ासहन ठाणे के कविया निवासी सिकंदर पासवान के पुत्र पिंटू पासवान शामिल है घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृह मंत्री अमित शाह और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दुख व्यक्तित्व किया है। जिला आपदा प्रभारी अखिलेश कुमार ने बताया कि हरिसिद्धि थाना क्षेत्र के मटियरिया गांव निवासी श्याम कुमार व अमरेश कुमार की भी मौत की पुष्टि हुई है। घायलों में नितेश कुमार आशिक उर्फ नानक वह कन्हैया पासवान और दीपलाल कुमार व मनु कुमार शामिल हैं सभी घायल शिकारगंज थाने के हो राज नारायणपुर गांव के रहने वाले हैं घायलों में दो लोग 90 फ़ीसदी से अधिक झुलस गए हैं।

उन्हें दिल्ली रेफर किया गया है वहीं खैरथल तिजारा प्रशासन के अनुसार मृतकों में सूजन पिंटू श्याम व अमरेश के अलावा अजीत पिता सुरेंद्र रवि पुत्र राजदेव और शशिभूषण शामिल है शशिभूषण को छोड़ सभी पूर्व चंपारण के रहने वाले थे शशि भूषण के घर का पता अभी लगाया जा रहा है।

सीएम ने बिहार के श्रमिकों की मौत पर दुख जताया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भिवाड़ी में बिहार के पांच मजदूरों की मृत्यु पर सुख संवेदना जताई मृत्यु को के परियोजनाओं को मुख्यमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख देने का निर्देश दिया है मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली के स्थानीय आयुक्त को निर्देश दिया है कि राजस्थान सरकार से समन्वय कर पार्थिव शरीर बिहार लाने की व्यवस्था सुनिश्चित करें।

90 फ़ीसदी तक झुलसी दो मजदूर को इलाज के लिए दिल्ली रेफर किया गया

गवर्नमेंट यूनिट की आड़ में चल रहा था बारूद का खेल धमाका से दहला इलाका

आग बुझी तो मिले कंकाल।

घटना से जुड़े एक वीडियो में आग लगने से पहले एक जोरदार धमाका होता दिख रहा है. फैक्टरी परिसर से बारूद, पटाखे और पैकिंग बॉक्स मिले हैं. शव बुरी तरह जले हुए थे और कई लोगों के सिर्फ कंकाल हीं मिले बचाव टीमों ने कई लोगों के बिखरे हुए शरीर के अंगों को पॉलीथीन की थैलियों में इकट्ठा किया। तेज धमाके के साथ कुछ लोग फैक्ट्री से निकल कर भागते हुए नजर आए, स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम को मानव कंकाल बने 7 शव बरामद हुए है. फैक्ट्री किसी राजेंद्र नाम के व्यक्ति की है, उसने किसी अन्य व्यक्ति को किराए पर दे रखी थी और वह व्यक्ति चोरी से इसमें दिवाली के पटाखे बनाने का काम कर रहा था।

पटाखे बनाते समय अचानक केमिकल में आग लग गई और देखते ही देखते जोरदार धमाका होने लगा जिससे पूरी फैक्ट्री में आग पकड़ ले और इस आगे के चपेट में लोग आने लगे कुछ लोगों ने तो अपनी जान बचाकर निकल लिए लेकिन कुछ लोग इस आज के गंभीर चपेट में आगे जिससे उनकी पूरी शरीर वहीं जल गई।

___ समाप्त ___    (The Ashirvad)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports