Intro: 19 मार्च को रिलीज हुई धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर आते ही धमाकेदार एंट्री मारी है। फिल्म को लेकर रिलीज से पहले ही जबरदस्त Hype वना हुआ था, और अब तो पहले दिन के आंकड़े सामने आते ही यह बात क्लियर हो गया की फिल्म ने दर्शकों के बीच अच्छी पकड़ बना ली है।
पहले ही दिन फिल्म की कमाई और पब्लिक का reaction सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कई लोग इसे जबरदस्त फुल पैसा असुल फिल्म बता रहे हैं, तो कुछ दर्शकों ने फिल्म की कहानी पर सवाल भी खड़े कर दिए हैं।
दर्शकों का क्या कहना है, इस फिल्म को लेकर?
रिलीज के बाद सिनेमाघरों से जो शुरुआती प्रतिक्रिया सामने आई है, वह काफी दिलचस्प है, लोगों ने कइ मामलों में इस फिल्म कि जबरदस्त प्रशंसा कि है, लोग इसके विजुअल, बैकग्राउंड म्यूजिक, स्टार कास्ट, एक्सन, और ड्रामा से भरपूर बताया है। लेकिन वहीं कुछ लोग इसके कहानी को कमजोर और इसके कुछ सिन को लेकर अफेनड तो वहीं इसके फास्ट हाफ को सेकेण्ड आफ से कमजोर बता रहे हैं।
सोसल मीडिया पर दर्शक अपनी राय साझा करते हुए बोल रहे हैं, कि इसमें एंटरटेनमेंट कि कमी नहीं है। लेकिन कहानी थोड़ी और मजबूत किया जा सकता था।
पहले दिन कि कमाई?
Sacnilk के रिपोर्ट के मुताबिक 19 मार्च को पहले दिन (डे 1) फिल्म ने भारत में 96.78 से 102.55 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. कुल मिलाकर प्रीव्यू और डे 1 को जोड़ें तो भारत में नेट कलेक्शन 139.78 से 145.55 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि ग्रॉस 172.63 करोड़ रुपये हो गया. वर्ल्डवाइड ग्रॉस 200 करोड़ के पार पहुंच चुका है. 21,728 शोज पर 50 लाख से ज्यादा फुटफॉल्स दर्ज किए गए. हिंदी वर्जन ने सबसे ज्यादा कमाई की, जबकि दक्षिणी भाषाओं में भी शानदार रिस्पॉन्स मिला।
जवान का टूटा रिकॉर्ड, लेकिन पुष्पा 2 से दुर धुरंधर 2
अल्लू अर्जुन की पुष्पा पहले दिन भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड बचा ले गई है। हालांकि शाहरुख खान की जवान ऐसा नहीं कर पाई और धुरंधर 2 के तूफान में उड़ गई, धुरंधर 2 भारतीय सिनेमा के इतिहास में दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग ली है। क्योंकि पहले नम्बर पर पुष्पा 2 है। सिर्फ पुष्पा 2 के 274 करोड़ (2024) के बाद, इसका कलेक्शन आता है, यानी 240 करोड़ रुपये।
धुरंधर 2 का पहले दिन का कमाई हीं 240 करोड़ पार।
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने बॉलीवुड की सबसे बड़ी वर्ल्डवाइड ओपनिंग लेने वाली दुसरी फिल्म बन कर नया रिकॉर्ड बनाया है. फिल्म ने पहले दिन ही 240 करोड़ की कमाई की, धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1 और रिकॉर्ड-तोड़ पेड प्रीव्यूज की बदौलत फिल्म के नाम यह रिकॉर्ड जुड़ा है। और इसी वजह से शाहरुख खान की जवान का 2023 में रिलीज हुई थी उसका 129 करोड़ का रिकॉर्ड टूट गया।
हमें अंदाजा था फिल्म चलेगी, पर इस कदर क्रेज बढ़ेगा यह नहीं पता था: राकेश बेदी
https://svmbharatnews.com/?p=811
NDTV के रिपोर्ट के अनुसार आदित्य धर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ ने रिलीज होते ही हर जगह धूम मचा दी है। फिल्म में भले ही रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में थे, लेकिन इसके क्लाइमेक्स वाले सीन में राकेश ने हर किसी के दिल में खास जगह बनाई है, इस सीन को देखने के बाद हर कोई उन्हें फिल्म का असली ‘धुरंधर’ कह रहा है। सोशल मीडिया पर उनकी तारीफों के पुल बंधे हुए हैं और कई यूजर्स उन्हें ‘हुकुम का इक्का’ बता रहे हैं।
शुक्रवार को राकेश ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर हालिया इंटरव्यू वीडियो पोस्ट किया। इसमें उन्होंने निर्देशक आदित्य धर के साथ हुई एक मजेदार बातचीत का जिक्र किया. इसमें राकेश ने बताया कि फिल्म रिलीज के पहले आदित्य ने उनसे कहा था कि उन्हें कुछ बक्से खरीद लेने चाहिए. अभिनेता वीडियो में कहते हैं, ‘असल में, फिल्म की स्क्रिप्ट इतनी जबरदस्त थी कि आदित्य ने मुझसे कहा था कि सर आप कुछ टोकरी खरीद लीजिए, मुझे इतनी तारीफ मिलने वाली हैं, कहां रखेंगे इतने सारे प्राइज। मतलब कि फिल्म की स्क्रिप्ट बहुत पावरफुल थी। सभी के रोल बहुत अच्छे थे, तो हमें ऐसे अंदाजा तो था कि फिल्म चलेगी, लेकिन इस कदर इसका क्रेज बढ़ेगा, ये नहीं पता था।
राकेश ने आगे अपनी मन की बात को शेयर करते हुए कहा, ‘मैंने एक बार आदित्य से कहा था कि मुझे महसूस हो रहा है कि मैं पिछले कई सालों से क्रिकेट बल्ला लिए क्रीज पर खड़ा हूं और मैं एक ‘लूज बॉल’ का इंतजार कर रहा हूं। अगर मुझे कोई लूज बॉल मिली, तो मैं उस पर छक्का मार दूंगा, तो मुझे लग रहा है कि आदित्य ने वह लूज बॉल दी और मैंने छक्का मारा है।
फिल्म ‘धुरंधर’ में राकेश बेदी ने एक पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली का किरदार निभाया था। जमील का किरदार एक करप्ट पॉलिटिशियन का था, जिसके तार अपराधियों के साथ जाकर जुड़ते थे। राकेश बेदी ने इस किरदार को कभी मजाकिया तो कभी गंभीर तरीके से निभाया। पहले पार्ट में यह किरदार दर्शकों को बस एक साइड कैरेक्टर लगता है, लेकिन ‘धुरंधर 2’ में राकेश बेदी का किरदार जमील जमाली चौंकाता है। जब उसकी असल पहचान सामने आती है तो दर्शक हैरान हो जाते हैं।
— समाप्त — (The Ashirvad)
