
दिल्ली: एयर इंडिया समेत कोई फ्लाइट को लेकर बड़ा ऐलान, ईरान पर इजरायल और अमेरिका का स्ट्राइक के बीच इजरायल के सारे एयर स्पेस बंद कर दिया गया है। इसी वजह से एयर इंडिया ने शनिवार को अपनी दिल्ली तेल अभी फ्लाइट मुंबई को डाइवर्ट कर दी।
” 28 फरवरी को दिल्ली से तेल अवीवव के लिए ऑपरेट करने वाली AI139, इजराइल में एयर स्पेस बंद होने और यात्री और क्रू की सुरक्षा के हित में भारत लौट रही है, और फ्लाइट की मुंबई डायवर्ट कर दिया गया है ”
दरअसल इसराइल ने ईरान की राजधानी देहरान समिति कई शहरों पर हमला कर दिया है भारतीय समय के मुताबिक शनिवार कि सुबह देहरान समेत कई शहरों में धमाके सुने गए हैं। और हवाई हमलो के सायरन बज रहे हैं ईरान के भी इसराइल पर जवाबी हमले शुरू कर दिया है मीडिया रिपोर्ट के माने तो ईरान पलटवार करते हुए करीब 400 से ज्यादा मिसाइल अभी तक दाग दिया है।
एयर इंडिया बोला- हम नजर रख रहे हैं।
एयर इंडिया ने कहा कि हम अपने फ्लाइट ऑपरेशन के लिए सुरक्षा माहौल का आकलन करते रहेंगे और जरूरत के हिसाब से ऑपरेशन को पहले से एडजस्ट करेंगे।
फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, बोइंग 777 एयरक्राफ्ट से ऑपरेट की गई यह फ्लाइट पांच घंटे से ज्यादा समय तक हवा में रही और एयरलाइन ने सऊदी अरब के एयरस्पेस में आने पर वापस लौटने का फैसला किया।
एयर इंडिया ने भी इस अचानक हुई स्थिति की वजह से यात्रियों को हुई परेशानी के लिए खेद जताया। इस बीच, इंडिगो ने कहा कि वह ईरान और उसके एयरस्पेस से जुड़े रीजनल अपडेट्स पर करीब से नजर रख रहा है।
भारत ने ईरान और इजराइल में अपने नागरिकों को सावधानी बरतने की सलाह दी।
US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के खिलाफ बड़े कॉम्बैट ऑपरेशन के ऐलान के बाद भारत ने शनिवार को ईरान और इजराइल में अपने नागरिकों को बहुत सावधानी बरतने और चौकन्ना रहने की सलाह दी है।
ईरान में भारतीय एंबेसी ने एक एडवाइजरी में उस देश में भारतीय नागरिकों से गैर-जरूरी मूवमेंट से बचने और घर के अंदर रहने की अपील की है, वोला गया है कि जो जाहां पर है वहीं पर अपने आस पास सुरक्षित जगह देख कर वहीं छिपे रहें।
जनवरी में ऑफिशियल डेटा के मुताबिक, ईरान में स्टूडेंट्स समेत 10,000 से ज्यादा भारतीय रह रहे है। वहीं, इजराइल में 41,000 से ज्यादा भारतीय रहते हैं ऐसे में सभी को सुरक्षित रखना और उचित सुझाव देने का कार्य किया जा रहा है।
एडवाइजरी में कहा गया है कि सभी भारतीय नागरिकों को तय शेल्टर के पास रहना चाहिए और अपने रहने या काम करने के इलाके में सबसे पास की सुरक्षित जगहों के बारे में पता होना चाहिए।
— समाप्त — ( The Ashirvad)
