
अभी के समय में इस दुनिया में तेजी से बदलाव आ रहा है और इस बदलाव की सबसे बड़ी वजह है Artificial Intelligence (AI) और Automation।, जो कार्य को पहले इंसान घंटों में निपटाते थें , वही अब आज कि मशीनें उसी काम को कुछ हीं मिनटों या यूं कहें तो कुछ हीं सेकेंडों में कर दें रही हैं। AI और Automation सिर्फ एक टेक्नोलॉजी नहीं हैं, बल्कि यह हमारे कार्य को आसान बनाने और सोचने और जीने के तरीके को पूरी तरह बदल रहे हैं।
और यह ब्लॉग इसी AI और Automation पर है जिसमें आपको बताएगा कि AI और Automation क्या हैं, क्यों ये आज सबसे ज्यादा ट्रेंड में हैं, और आने वाले समय में यह हमारे जीवन को कैसे प्रभावित करेंगा कैसे ए हमारे जीवन को एक अवसर के रूप में बदलेगा।
Artificial Intelligence (AI) क्या है?
Artificial Intelligence मानव द्वारा निर्मित एक ऐसी तकनीक है जिसमें मशीनों को इंसानों की तरह सोचने, समझने, सीखने और निर्णय लेने की क्षमता दी जाती है। AI का मुख्य उद्देश्य है मानव के दिमाग कि कॉपी करना और उसे बेहतर बनाना, उसी कि तरह सोचना और निर्णय लेना।

Automation क्या है?
जिस कार्य को करने के लिए पहले मानव का सहारा लिया जाता था या फिर यूं बोल कि मानव करते थे उस कार्य को अब मशीनों के द्वारा कराया जाता है, वहीं कार्य अब उसी तरीके से रोबोटिक्स मशीनों के द्वार किया जाता हैं जिस कार्य को पहले मानव अपनी खुद हाथों से करते थे वह कार्य ऑटोमेटिक तरीके से किया जाता है। Automation का मेन फोकस, लागत को कम करना समय से पहले कार्य को खत्म करना और अपने कार्य में सटीकता रखना है।
AI और Automation अलग-अलग नहीं हैं, बल्कि ऐ एक दुसरे कि विपरीत कार्य करते हैं, AI जाहां सोचता है, तो वहीं Automation उसी को करता है।
आज के समय में AI मनुष्य के जिवन का सबसे बड़ा हिस्सा बन चुका है, जैसे हम हवा के बिना जिवीत नहीं रह सकते ठिक उसी प्रकार से आने वाले समय में हमें AI के बिना कुछ भी नहीं कर सकते, आपको अपने दिन कि शुरुआत चाए के साथ नहीं बल्कि AI के साथ होगा।
AI एक ऐसा यंत्र हैं, जो आपके जिवन को सरल व तेज़ बनाने में आपका मदत करता है।
AI का उपयोग।
आजकल AI उपयोग हर सेक्टर में किया जा रहा है।
जैसे, हेल्थकेयर सेक्टर, बैंकिंग और फाइनेंस, E-Commerce, मैन्युफैक्चरिंग, फिल्में बनाने में, गाने बनाने में, इमेज़ बनाने में हर तरह का वो कार्य जो आप सोच सकते हैं, वो हर एक कार्य आज AI रहा है। AI किसी के लिए अच्छा है तो किसी के लिए बुरा, ऐ उस इन्सान पर निर्भर करता है कि मनुष्य अपने जीवन में AI का उपयोग किस प्रकार से करता है।
क्या AI नौकरियां छीन लेगा?

एक डर हमेशा लोगों को सताती रहती है कि क्या AI मानव का रोजगार छीन लेगा क्या AI आने से मानव बेरोजगार हो जाएंगे यह सवाल सबसे ज्यादा लोगों को परेशान करता है।
जबकि सच्चाई तो यह है कि AI नौकरियां खत्म नहीं कर रहा
AI नौकरियों का स्वरूप बदल रहा है। AI के आने से उन्हीं नौकरीयों का प्रभाव खत्म होगा जिसको अब AI सही से और तेजी से कर सकता है, जैसे Data Entry, Factory Jobs, Manual Reporting
AI के आने से नई नौकरियां का आगमन भी बढ़ गया है, जैसे डाटा साइंटिस्ट, AI इन्जिनियरिंग, प्रोमट इन्जिनियरिंग।
AI अभी के समय में सिखना एक option नहीं बल्कि जरूरत बन गया है, आज कल हर किसी को चाहें वो छात्र हो नौकरी कर रहे हो, या कोई व्यवसाय चला रहे हों। हर किसी के लिए AI बहुत जरूरी है।
AI से आज पुरि दुनिया अपने कार्य को बहुत हीं आसानी से कर रहीं हैं, आज कल हर कार्य में AI का उपयोग किया जा रहा है जिसे समय के साथ पैसे का भी बचाव हो रहा है। ऐसे में AI का उपयोग करना हर किसी के लिए जरूरी बनता जा रहा है। आने वाला कुछ वर्षों में AI पुरी तरह से मनुष्य के लिए एक जरूरी साधन बनने वाली हैं। और समय रहते खुद को AI के साथ में बदलना हम सबका मजबूरी बन जाएगा।
_______ समाप्त
