भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन: ग्रीन ट्रांसपोर्ट की ओर भारत का ऐतिहासिक कदम, PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी

भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन लॉन्च
भारत ने ग्रीन ट्रांसपोर्ट की दिशा में बड़ा कदम बढ़ाते हुए अपनी पहली हाइड्रोजन ट्रेन शुरू की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस ऐतिहासिक परियोजना को हरी झंडी दिखाई।

The Ashirvad के द्वारा प्रस्तुत

नई दिल्ली: भारत का बढ़ता रेल विस्तार जो आए दिन अपने नए-नए उपलब्धियां से भारत को नवाजता चल रहा है। इसी बीच भारत का रेल सुरक्षा और साथ में रेल के विस्तार को और भी मजबूतियां और उपलब्धियां मिलती जा रही हैं। 17 जुलाई को भारत ने रेल और स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल की है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 17 जुलाई को हरियाणा के जींद स्टेशन से पहली हाइड्रोजन ट्रेन का उद्घाटन किया गया जिसको हरी झंडी दिखाकर प्रधानमंत्री मोदी ने शुभ आरंभ किया।

और इसी के साथ भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल हो गया है जो हाइड्रोजन तकनीक से अपने देश में रेल यात्रा का संचालन करते हैं और भारत ने भी पहली हाइड्रोजन ट्रेन का संचालन करके या साबित कर दिया है कि भारत भी उन चुनिंदा देशों में शामिल है जो अपने आधुनिक तकनीकी और स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में नई उपलब्धियां भी हासिल कर रहा है।

भारत का यह कदम न केवल भारत को आगे की तरफ बढ़ने का कोशिश कर रहा है अपितु। बल्कि भारत के ग्रीन एनर्जी मिशन और 2070 तक नेट-जीरो कार्बन उत्सर्जन के लक्ष्य की दिशा में भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यह कदम केवल भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण का हिस्सा नहीं है, इससे भारत के भविष्य को भी स्वच्छ और उज्जवल बनाने में अहम भूमिका होने वाली है।

क्या है हाइड्रोजन ट्रेन?

हाइड्रोजन ट्रेन एक पर्यावरण-अनुकूल ट्रेन है जो पारंपरिक डीज़ल इंजन या बिजली की ओवरहेड तारों के बजाय हाइड्रोजन ईंधन का उपयोग करती है। यह ट्रेन अपने अंदर लगे ‘फ्यूल सेल’ में हाइड्रोजन और ऑक्सीजन के रासायनिक प्रतिक्रिया से बिजली बनाती है। इस प्रक्रिया में केवल भाप (पानी) का उत्सर्जन होता है, जिससे प्रदूषण बिल्कुल नहीं होता। इस तकनीकी से पर्यावरण को सुरक्षित और शुद्ध बचाए रखने में अहम भूमिका निभाती है।

हाइड्रोजन ट्रेन कैसे काम करती है?

  • फ्यूल सेल तकनीक: ट्रेन के अंदर लगे फ्यूल सेल में हाइड्रोजन और हवा की ऑक्सीजन आपस में मिलती हैं।
  • बिजली का निर्माण: इस रासायनिक प्रक्रिया से बिजली उत्पन्न होती है जो ट्रेन की ट्रैक्शन मोटर को चलाती है।
  • शून्य उत्सर्जन: इस पूरी प्रक्रिया में कार्बन या हानिकारक गैसें नहीं निकलतीं, बल्कि केवल पानी (वाष्प) ही बाहर आता है।
  • पर्यावरण बचाव: हाइड्रोजन ट्रेन से पर्यावरण को बचाने में पूरा सहयोग मिलता है इससे कोई भी ऐसी जहरीली गैस या अन्य गैस नहीं निकलता है जिससे पर्यावरण दूषित हो सके।

किस रूट पर चलेगी?

हाइड्रोजन ट्रेन जो कि भारत की पहली चलने वाली ट्रेन है इसका संचालन अभी काफी कम मात्रा में किया जा रहा है इसीलिए इसकी दूरी भी काफी कम रहेगी पहले टेस्टिंग के लिए इस हाइड्रोजन ट्रेन को कम से कम दूरियों के बीच चलाया जाएगा जिससे इसके संचालन में आने वाली सुविधा और होने वाली दिक्कतों का भी पता चल सके

भारतीय रेलवे की पहली हाइड्रोजन ट्रेन हरियाणा के जींद–सोनीपत रेलखंड पर चलाई जाएगी। लगभग 89 किलोमीटर लंबे इस मार्ग को परियोजना के पहले चरण के लिए चुना गया है। ताकि इससे इस ट्रेन की तकनीकी और क्षमता का पता लगाया जा सके इस ट्रेन का मुख्य उद्देश्य है भारत के कोने-कोने तक इसके प्रथम को लहराना और इसीलिए टेस्टिंग समय में इस ट्रेन के हर मुद्दे पर ध्यान दिया जाएगा जो आगे चलकर भविष्य में दिक्कतें पैदा ना करें।

भारत के लिए क्यों है बड़ी उपलब्धि?

दुनिया के कई विकसित देश पहले से ही इस क्षेत्र में अपना भारत हासिल कर चुके हैं और इसी बीच भारत भी उन चुनिंदा देशों में शामिल हो गया है जो हाइड्रोजन से ट्रेन चलकर पर्यावरण को अशुद्ध होने से बचते हैं और भारत के इस विख्यात प्रथम को देखते हुए कई देशों में भारत की क्षमता और बुध्दिता का प्रथम लहर रहा है भारत न केवल हाइड्रोजन से चलने वाले ट्रेन का निर्वाह किया है बल्कि अपनी तकनीकी और अपने बलबूते पर भारत के विकास का भी परिचय दिया है।

भारत जो अपने बलबूते पर बिना किसी देश का सहयोग लिए ही इस विख्यात को हासिल किया है। और भारत ने अपने बढ़ते हुए स्वदेशी और मेक इन इंडिया का बढ़ावा भी दिया है भारत ने कई ऐसे चुनिंदा क्षेत्रों में महारत हासिल कर चुका है जो कि मेक इन इंडिया का काफी बड़ा समर्पण भी है।

https://x.com/i/status/2077999847492534716
हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाएं हरी झंडी।

पर्यावरण को क्या होगा फायदा?

भारत में अभी भी कुछ ऐसी ट्रेनें है जो डीजल इंजन के माध्यम से आवाजाही पूरे करती हैं और इसीलिए डीजल इंजन से निकलने वाली कार्बन बेस्ट जो वायु को प्रदर्शित करती है। उससे काफी बडा राहत मिलेगा। डीजल इंजन से जो प्रदूषण होता है वह हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन में देखने को नहीं मिलेगा जिससे पर्यावरण भी स्वच्छ और शुद्ध रहेगा। सरकार का डीजल इंजन को जड़ से खत्म करना और स्वच्छता के साथ हाइड्रोजन का बढ़ावा देना ही मुख्य उद्देश्य है।

पर्यावरण को शुद्ध रखना और पर्यावरण के संतुलन को बनाए रखने के लिए हाइड्रोजन सबसे बेहतरीन और अच्छी तकनीक मानी जाती है और इसीलिए सरकार भी अब हाइड्रोजन बेस ट्रेनों पर ज्यादा फोकस कर रही है। ताकि भविष्य में डीजल इंजन और इलेक्ट्रिक से चलने वाली ट्रेनों की जगह पर हाइड्रोजन ट्रेन ही उपयोग में लाया जा सके।

चुनौतियों से भी होगा सामना

हाइड्रोजन ट्रेन को जितना आसान पूछा जा रहा है उतना ही इसमें चुनौतियों का भी सामना करना पड़ेगा भविष्य में आने वाले चुनौतियों को मध्य नजर रखते हुए इस ट्रेन को इस चुनौतियों के हिसाब से बनाया जाएगा ताकि भविष्य में कोई भी बड़ी मुश्किलें आए तो उसको यह बड़ी आसानी से पार कर सके डीजल इंजन जो अपने मजबूती और सशक्तिकरण से आगे की दिशा तय करती है वहां पर हाइड्रोजन से चलने वाले इंजन में थोड़ी दिक्कतों का सामना तो करना पड़ेगा।

साथ ही साथ हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेनों में हाइड्रोजन की लागत, रिफ्यूलिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार तकनीक के बड़े पैमाने पर व्यावसायिक उपयोग साथी साथ रखरखाव और सुरक्षा मानकों का पालन करना

📌 यह भी पढ़ें

अंततः

भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ भारतीय रेलवे के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह परियोजना केवल नई तकनीक का प्रदर्शन नहीं, बल्कि स्वच्छ ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक परिवहन व्यवस्था की दिशा में एक बड़ा कदम है। आने वाले वर्षों में यह पहल भारतीय रेलवे को अधिक टिकाऊ और पर्यावरण-अनुकूल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में इस ट्रेन का उद्घाटन करना ट्रेन के भविष्य को बढ़ावा देना है भारत में पहली हाइड्रोजन ट्रेन का निर्माण करके आवाजाही में लगाना इससे भारत के भविष्य की दिशा तय होती है हाइड्रोजन ट्रेन से भविष्य के रेल सुविधा को और भी मजबूत करने में बहुत बड़ी भूमिका निभाने वाली है।

          — समाप्त — 🟥

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *